*Independence Day and Scholarship Distribution by Samoon Foundation*
*15th August 1947* was the most glorious and important day in Indian history, because after years of slavery under British rule, India got independence on this day. Although it was not easy for India to get freedom from the British, many great people and freedom fighters made it possible. A humble tribute was paid to all those freedom fighters.
But the question was asked: Did we really get complete freedom even now?
Due to increasing corruption, bribery, favoritism, communalism, unemployment, inflation, poor health and poverty in the country, 15th August became just a formal event for many people. With the increase in the number of rich people in the country, the number of people living below the poverty line also kept increasing. The poor kept becoming poorer day by day and the rich kept becoming richer.
The government was working at its level to eradicate poverty, but it was also the duty of every citizen and human being that if we were capable, we should support our brothers and sisters, come forward to help each other in sorrow and happiness, and help the poor and needy as much as possible.
On this auspicious occasion of Independence Day, *"Samoon Foundation"* provided scholarships of *Rs 3000/- per student* to 37 meritorious students from economically weaker sections, selected from 10 schools and 12 villages. The total amount was *Rs 1,11,000 (One Lakh Eleven Thousand Rupees)*. The selection of a few more children was done and the effort was to ensure that more and more meritorious students benefited.
Heartfelt thanks were extended to the following donors and all members, teachers and social workers who supported this scholarship, whose cooperation made it possible to conduct this program:
---
*स्वतंत्रता दिवस एवं समून फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति वितरण*
*15 अगस्त 1947*, भारतीय इतिहास का सर्वाधिक गौरवशाली और महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली थी। हालांकि अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था; लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया। उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
लेकिन क्या अब भी हमें पूरी आजादी मिली है? यह प्रश्न उठाया गया था!
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, रिश्वत, भाई-भतीजावाद, धर्मांध, बेरोजगारी, महंगाई, अस्वास्थ्य की स्थिति और गरीबी की वजह से अनेक लोगों के लिये 15 अगस्त की आजादी एक औपचारिक सी घटना हो गई थी। देश में धनपतियों की संख्या बढ़ने के साथ गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही थी। गरीब दिन प्रतिदिन गरीब होता जा रहा था और अमीर दिन प्रतिदिन अमीर होता जा रहा था।
सरकार अपने स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए कार्य कर रही थी लेकिन एक नागरिक और मानव के नाते यह भी कर्तव्य बनता था कि यदि हम सक्षम थे तो हम भी अपने सभी भाई बहनों को साथ लेकर चलें, एक दूसरे के दुख सुख में काम आएं और जितना हो सके गरीबों और जरूरतमंदों के सहयोग हेतु आगे आएं।
*"सम्पूर्ण फाउंडेशन"* ने इस स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 10 विद्यालयों और 12 गांवों से चयनित 37 आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को रुपये *3000/- प्रति विद्यार्थी* के अनुसार *1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये)* की छात्रवृत्ति प्रदान की थी। कुछ और बच्चों का भी चयन हुआ था और कोशिश थी कि अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लाभ मिले।
इस छात्रवृत्ति हेतु सहयोग करने निम्नलिखित दानदाताओं और उन सभी सदस्यों, शिक्षकों और समाज सेवियों का तहेदिल से धन्यवाद किया गया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा था:
1. कमलकांत सिँह – हरिद्वार
2. गौरिशा पुत्रि श्री कमलकाँत सिँह हरिद्वार3. एम. के टोलिया & ज्योती टोलिया जी – हरिद्वार
4. रविंद्र नेगी – हरिद्वार
5. सुनिता बुडाकोटी – स्वीडन
6. नवीन थपलियाल – दुबई
7. आशिष मनराल – कनाडा
8. रामजय सिँह रावत – नाईजिरिया
9. सँजय नैनवाल – शारजँहा
10. विनोद सिँह जेठुडी – दुबई
धन्यवाद
टीम समूण
No comments:
Post a Comment