Sunday, 22 July 2018

“Our Bond with Trees” – Tree Plantation Program, Phase 2 – 2018(पेडोँ से है रिश्ता हमारा" वृक्षारोपण कार्यक्रम - दुसरा चरण - 2018)

*Tree Plantation Drive – Phase 2*

*Date: 22–23 July 2018*
*Location: Saud & Sakni Villages, Munna Khal, Devprayag Region, Uttarakhand*

Continuing towards the target of planting 1000 trees, Samoon Foundation successfully carried out the second phase of its Tree Plantation Drive on 22/07/2018 with the support of local villagers and Samoon volunteers. The plantation was conducted in Village Saud and Sakni.

The campaign was further extended on 23/07/2018 to multiple locations including Primary School Saud, Primary School Sakni, and Government Inter College Munna Khal. Along with plantation, tree guards were also installed to ensure the safety and proper growth of the saplings.

Earlier, in the first phase held on 13/07/2018, Samoon Foundation, Ganga Prahari, and the Forest Department jointly organized a plantation drive at Omkarananda Saraswati Government Degree College, Devprayag. The initiative received active participation and support from students, faculty members, and the local community.

Samoon Foundation remains committed to environmental conservation and encourages collective efforts to build a greener future.

Team Samoon – Dedicated to Humanity


*वृक्षारोपण कार्यक्रम – द्वितीय चरण*

*दिनांक: 22–23 जुलाई 2018*
*स्थान: ग्राम सौड, साकनी एवं मुन्नाखाल क्षेत्र, देवप्रयाग, उत्तराखंड*

समूण परिवार के 1000 पौधों के लक्ष्य की दिशा में द्वितीय चरण में दिनांक 22/07/2018 को गाँववासियों एवं समूण टीम के स्वयंसेवकों के सहयोग से ग्राम सौड एवं साकनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह अभियान दिनांक 23/07/2018 को आगे बढ़ाते हुए प्राथमिक विद्यालय सौड, प्राथमिक विद्यालय साकनी तथा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मुन्नाखाल सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं उचित वृद्धि के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

इससे पूर्व प्रथम चरण में दिनांक 13/07/2018 को समूण फाउंडेशन, गंगा प्रहरी एवं वन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में वृक्षारोपण किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं, गुरुजनों एवं क्षेत्रीय जनता का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

समूण परिवार पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पित है और सभी से हरित भविष्य के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान करता है।

टीम समूण – मानवता को समर्पित






Saturday, 14 July 2018

Helping the Needy Is Our Mission(जरुरतमॅँद की मदद ही हमारा मकसद)


*Humanity First – Immediate Help to a Stranger*

*Date: 14 July 2018*
*Location: Devprayag – Srinagar (NH-58), Uttarakhand*

Samoon Foundation has always believed in serving humanity and continuously strives to support those in need. On the morning of 14 July 2018, a man was seen walking on foot along National Highway 58 from Devprayag towards Srinagar.

Samoon family members Arvind Jiyal and Arvind King approached him to understand his situation. It was revealed that his wallet had been stolen, leaving him without money for food or transportation. Due to this unfortunate incident, he was मजबूर to walk all the way to his destination.

Demonstrating compassion and humanity, both student members of Samoon Foundation extended immediate help by contributing from their own pocket money. They arranged his bus fare to Srinagar and also provided him with food.

This small act of kindness reflects the true spirit of humanity — helping someone in distress without expecting anything in return.

“Some people choose wrongdoing as a way of life, causing pain to others for their own comfort. But one must remember that one day, there will be accountability for every action.”

Team Samoon – Dedicated to Humanity


*मानवता की मिसाल – एक जरूरतमंद की सहायता*

*दिनांक: 14 जुलाई 2018*
*स्थान: देवप्रयाग – श्रीनगर (राष्ट्रीय राजमार्ग 58), उत्तराखंड*

समूण परिवार सदैव मानवता की सेवा में विश्वास रखता है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। दिनांक 14 जुलाई 2018 की सुबह देवप्रयाग से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक व्यक्ति पैदल चलते हुए दिखाई दिया।

समूण परिवार के सदस्य श्री अरविंद जियाल एवं अरविंद किंग ने पास जाकर जब उनसे बात की, तो ज्ञात हुआ कि उनका पर्स चोरी हो गया है। इस कारण उनके पास न तो भोजन के लिए पैसे थे और न ही बस का किराया देने के लिए, जिससे वे अपने गंतव्य तक पैदल जाने को मजबूर थे।

समूण परिवार के इन दोनों छात्र सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए अपने जेब खर्च से उस व्यक्ति का श्रीनगर तक का किराया दिया तथा भोजन कराकर उसकी सहायता की।

यह छोटी सी सहायता मानवता की सच्ची भावना को दर्शाती है — बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंद की मदद करना।

“चोरी-चकारी, लूट-लपेटी कुछ लोगों का पेशा बन गया है,
जो दूसरों को कष्ट देकर स्वयं आराम करते हैं।
पर यह मत भूलो कि एक दिन उस अदालत में हिसाब होगा,
जहां हर कर्म का लेखा-जोखा लिखा जा चुका है।”

टीम समूण – मानवता की सेवा हेतु समर्पित

“Our Bond with Trees” – Tree Plantation Program, Phase 1 – 2018(पेडोँ से है रिश्ता हमारा" वृक्षारोपण कार्यक्रम - पहला चरण - 2018)

*Tree Plantation Drive – Phase 1*

*Date: 13 July 2018*
*Location: Omkarananda Government Degree College, Devprayag, Uttarakhand*

As part of its mission to plant 1000 trees, Samoon Foundation successfully conducted the first phase of its Tree Plantation Drive on 13/07/2018. The initiative was carried out jointly by the teams of Samoon Foundation, Ganga Prahari, and the Forest Department.

The plantation activity took place at Omkarananda Government Degree College, Devprayag, where students, faculty members, and local residents actively participated and contributed to the success of the program.

This year’s plantation campaign is planned to be completed in three phases. The schedule for the second and third phases will be announced soon.

Samoon Foundation remains committed to environmental conservation and encourages everyone to contribute towards a greener and healthier future.

Team Samoon – Dedicated to Humanity


*वृक्षारोपण कार्यक्रम – प्रथम चरण*

*दिनांक: 13 जुलाई 2018*
*स्थान: ओंकारानंद राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग, उत्तराखंड*

समूण परिवार के 1000 पौधों के वृक्षारोपण लक्ष्य के अंतर्गत प्रथम चरण में दिनांक 13/07/2018 को समूण फाउंडेशन, गंगा प्रहरी एवं वन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से ओंकारानंद राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, गुरुजनों एवं क्षेत्रीय जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान को तीन चरणों में पूर्ण किया जाएगा। दूसरे एवं तीसरे चरण के कार्यक्रम की तिथि एवं समय शीघ्र ही साझा किए जाएंगे।

समूण परिवार पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित है और सभी से हरित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए योगदान करने का आह्वान करता है।

टीम समूण – मानवता को समर्पित




 धन्यवाद 
समूण परिवार