Wednesday, 30 September 2020

मेधावी छात्रों को समूण फ़ाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया

Date: 18 Aug 2020

आज समूण फाउंडेशन द्वारा हाईस्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को ग्याराह - ग्यारह सौ रुपये का चेक व प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

समूण संस्था प्रतिवर्ष गरीब मेधावी विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति वितरित करती है जिसमे प्रतिवर्ष कम से कम 100 मेधावी बच्चों को कुल तीन लाख की छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य होता है ताकि धन के अभाव में कोई मेधावी छात्र छात्रा पढ़ाई से विमुख न हो।

आज समूण द्वारा छात्रवृत्ति पा रहे ऐसे ही दो छात्र, जिसमे एक शीशमझाड़ी निवासी सागर थपलियाल ने 91% व श्यामपुर गुमानिवाला निवासी प्रियांशू कोठारी ने 89% अंक प्राप्त किये हैं, इन दोनो छात्रों को मधुबन मन्दिर के सभागार में राज्यमंत्री व चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शिव प्रसाद ममगाईं व मधुबन मंदिर के स्वामी परमानंद महाराज जी के द्वारा 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक व प्रस्सति पत्र प्रदान किये गए। छात्र पुरस्कार राशी पाकर बहुत प्रसन्न हुए व अभिभावकों में समूण फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित









अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद के लिए समूण फ़ाउंडेशन की अपील

Date: 12 Aug 2020

माँ का आंचल और पिता का प्यार दोनो सर से उठने के बाद आशिष उसके 3 और भाई बहन के उपर न जाने जैसेँ दुखोँ का पहाड टुट पडा ।
सहायता के लिए समूण फाउंडेशन को पत्र मिला है और हम अपने स्तर से हर सम्भव प्रयास करेँगे कि बच्चोँ की पढाई निरंतर जारी रहे ।

यदि आप इन बच्चोँ के लिए आर्थिक सहयोग करना चाहते है तो आपका स्वागत है । आप निम्नलिखित समूण एकाउंट मे अपनी सहयोग राशी ट्रांसफर कर सकते है ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/GOOGLE PAY - 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support






समूण_फाउंडेशन पिडित परिवार के साथ हर समय सहयोग के लिए खडी रहेगी

Date: 11 Aug 2020

ब्लात्कारी को #सजा और पिडित बच्ची को #न्याय के लिए #समूण_फाउंडेशन पिडित परिवार के साथ हर समय सहयोग के लिए खडी रहेगी ।

रायवाला थाना अंत्रगत हरिपुर मे एक मकान मालिक ने अपने गरीब किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग #बेटी से #दुराचार की घटना सामने आयी है । गरिब परिवार, बिटिया के आरोपी को सजा तो दिलाना चाहते है, लेकिन कोर्ट कचहरी के दौड भाग के लिए पैंसे नही है इसलिए समूण फाउंडेशन से निवेदन किया है ।

समूण फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को तत्काल ₹10,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान किया है और इस लडाई मे हर समय पीड़ित परिवार के साथ खडे रहने आ आश्वाशन दिया । समाज मे फैले येसे #दरिदोँ को सजा और पिडित परिवार को न्याय के लिए समूण फाउंडेशन हमेशा सहयोग के रुप मे खडी रहेगी ।

आओ मिलकर एक भयमुक्त समाज का निर्माण करेँ ।

कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 


 

समूण करेगी इस गरीब रेप पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद।

 

Date: 9 Aug 2020

#रेप #बलात्कार #दुराचार #न्याय #शारिरिक_उत्पीड़न

#रेप जैंसे कुछ शब्द आज भी इस सभ्य और उन्नत समाज के माथे का कलंक बने हुए हैं, आये दिन हमे ऐसी बीभत्स खबरों से आहत होना पड़ता है। पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं देवभूमी उत्तखण्ड में बढ़ती जा रहीं है उत्तखण्ड में विशेषकर नाबालिग बेटियां ही वहशियों का शिकार हो रहीं हैं ।

हाल ही में ऐसी ही एक घटना #रायवाला थाना छेत्र में हरिपुर में सामने आयी है जहां एक मकान मालिक ने अपने गरीब किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुराचार किया। ध्याडी-मजदूरी करने वाले पिता और लोगों के घरों में काम करने वाली माँ की इस नाबालिग बेटी के मुजरिम को पुलिस ने जेल में तो डाल दिया लेकिन कानूनी इंसाफ की इस लंबी लड़ाई में डटे रहना इस बेहद #गरीब_परिवार के लिए मुमकिन नही है, ऐसे में समाज के प्रति संवेदना रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर राजे नेगी के आग्रह पर समूण फाउंडेशन ने उक्त बिटिया को न्याय दिलाने की लड़ाई में हर संभव परिवार को सहयोग करने का निर्णय लिया है ।

समूण फाउंडेशन कल दिनांक 9 अगस्त 2020 को पीड़िता के पिता को न्यायालय मे दौड़ भाग हेतु ₹10,000/- की सहयोग राशि प्रदान करेगी ताकि परिवार इस न्याय की लड़ाई में अपने को अकेला न समझे और बीच मे दबाव के चलते केश बैंड न करे।

समाज में सद्भावना, भयमुक्त समाज का निर्माण, क्राइम मुक्त प्रदेश और देश का सपना एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जरुरतमंदो को हर संभव मदद को तत्पर समूण फाउंडेशन समाज मे राह रहे ऐसे राक्षसी प्रवर्ती के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हमेशा ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी ।

आप सभी दानियों के माध्यम से प्राप्त दान और समर्थन की ताकत से हम समाज ही हर बुराई से टकराने को तैयार हैं। किसी असहाय का सहाय बनना, किसी पीड़ित को न्याय दिलाना भी समूण संस्था का मूल उद्देश्यों में से एक है और अपने इस कदम से हम यह बात और साबित करना चाहते हैं कि यदि समाज मे ऐसी वहशी सोच के दरिंदे भी हैं तो दूसरी ओर समूण फाउंडेशन जैसे कई संगठन भी हैं जो कभी किसी गरीब असहाय के साथ अन्याय नही होने देंगे, कम से कम हम अपने उत्तखण्ड को तो रेप केपिटल नही बनने देंगे।

https://www.facebook.com/watch/?v=514475269345398

कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support

त्राहिमाम का ऑफिशियल लोकार्पण

समूण फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंडी गीत #त्राहिमाम का ऑफिशियल लोकार्पण आज माननीय #विधानसभा_अध्यक्ष श्री #प्रेमचंद_अग्रवाल जी द्वारा उनके कार्यलय में किया गया। समूण के द्वारा किये जा रहे सभी मानवीय व सामाजिक कार्यों के लिये अग्रवाल जी ने संस्था की बहुत प्रशंसा की व शासन द्वारा संस्था को प्रस्सति पत्र प्रदान करने बात कही


समूण के लोकभाषा साहित्य व संस्कृति सम्वर्धन के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करें दिए हुए लिंक पर टच कर ये गीत जरूर सुनें व शेयर करें।
https://youtu.be/mE1WAWb1iYY
https://youtu.be/mE1WAWb1iYY




 

आशा आर्य की माता जी के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद

 Date: 7 Aug 2020

#पिता_की_मृत्यु के बाद दिल्ली में नौकरी करते करते हुए अपने दो छोटे भाई बहनों और माता जी के #पालन_पोषण को आशा आर्य बखूबी निभा रही थी कि मां जी #कैंसर पीड़ित हो गई और माता जी के इलाज के लिए दिल्ली में #हॉस्पिटलों के दर दर ठोकरें खा रही है लेकिन कहीं से भी कोई आशा की किरण दिखाई नही दे रही है । 
 
कोरोना के चलते #स्वास्थ्य_कॉर्ड से इलाज नही हो पा रहा है जिस कारण मजबूरन #प्राइवेट_हॉस्पिटल में इलाज करवाना पड़ रहा है लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं है । 
 
#समूण_फाउंडेशन ने छोटी सी सहायता राशि ₹10,000 चेक के माध्यम से और ₹5,000 ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से कुल ₹15,000 की छोटी सी सहायता राशि आशा आर्य को उनकी माता जी के इलाज के लिए भेज दी है और आगे भी प्रयासरत है । आशा आर्य जी की माता जी के इलाज के लिए दान देने वाले समूण के सभी अनुयायियों का आभार । 
 
समूण फाउंडेशन #दिल्ली में रह रहे समस्त #उत्तराखंडी_समाज से निवेदन करती है कि यदि आप आशा आर्य जी की आर्थिक सहायता न भी कर पाए तो कृपया उनकी माताजी के इलाज के लिए किसी #सरकारी_हॉस्पिटल में भर्ती करवाने हेतु सहयोग अवश्य करें । आप आशा आर्य जी से उनके दिए गए नंबर 8650922680 पर संपर्क कर सकते हैं । 
 
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support
 





Our Home Guard are Heros of Humanity

Date: 1 Aug 2020

#मानवता_के_नायक #Heros_of_Humanity

हमारे आस पास घटित होने वाली हर छोटी बड़ी अप्रिय घटनाओं व नकारात्मक विषयों की चर्चा तो बहुत होती है लिकेन किसी प्रेरणा देने वाली सकारात्मक घटना पर चर्चा नही होती इसलिए समूण फाउंडेशन ने समाज मे घटित हो रही सकारात्मक और प्रेरक बातों को प्रसारित करने की मुहिम Heros Of Humanity शुरू की है जिसमे हम ऐसे लोगों की बात करेंगे जिन्होंने कोई मानवीयता का प्रेरक कार्य किया हो। तो आज के हमारे #हीरो_ऑफ_ह्यूमैनिटी है #होमगार्ड_जवान #विकास_आर्य, आइए पढ़ते हैं कि क्या प्रेरक कार्य किया है विकास ने,,,,,,,,,,,
--------------------------------------------------------------------
भद्रकाली चौकी में तैनात ढालवाला निवासी उत्तराखण्ड होमगार्ड जवान विकास आर्य को ड्यूटी जाते हुए सड़क के किनारे एक महंगा मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जो उन्होंने सुरक्षित अपने पास रख लिया, फोन लॉक्ड होने की वजह स्वयं से इसके स्वामी की खोज करना संभव नही था और फोन की बैटरी भी बेहद डाउन थी, इसीलिए घर से चार्जर मंगवा कर ये फोन खुला रखा ताकि इसपर स्वामी के परिचित का कॉल आ सके या अपना फोन खोजने के लिये वो कॉल कर सके ताकि ये फोन स्वामी को लौटाया जा सके और ऐसा हुआ भी करीब एक घन्टे बाद फोन पर इकसे स्वामी संदीप चौहान निवासी शीर्वाणी लम्बगांव टिहरी गढ़वाल का फोन आया जो बेहद परेशान लग रहे थे। जवान विकास आर्य ने उन्हें अपना परिचय दिया और बताया कि उनका फोन सुरक्षित है और वह अपना फोन भद्रकाली चौकी से आके ले सकते हैं। कुछ देर बाद फोन स्वामी संदीप चौहान के पहुंचने पर संदीप के फिंगरटच से फोन अनलॉक करवा कर और फोन में मौजूद कुछ फोटोज देख ये तस्सली होने पर की ये फोन संदीप का ही है उत्तखण्ड होमगार्ड जवान विकास आर्य ने वो फोन उनको लौटा दिया। अपना महंगा फोन वापस पा कर संदीप भेहद खुश थे और उन्हें अपने फोन वापस मिलने का अब तक विश्वास नही हो पा रहा था।
--------------------------------------------------------------------

आशा है कि आपको कोरोना के इस निराशा और उदासी के दौर में सकारात्मकता व प्रेरणा देने वाली हमारी ये पहल #मानवता_के_नायक अच्छी लगी होगी। यदि आपके आस पास भी ऐसी कोई प्रेरक घटना होती है, तो कृपया हमसे साझा करें हम उसे जरूर अपने पेज पर साझा करेंगे। plz कमेंट करके हमारे आज के नायक विकास आर्य की सराहना अवश्य करे🤗

कमल जोशी
समूण परिवार


Loan Repayment Support for Sumitra Devi(सुमित्रा देवी के बैंक कर्ज का भुक्ततान)


                                            *Loan Repayment Support for Sumitra Devi*  


*Date: 1 Aug 2020*

The easiest way to get out of any financial crisis is *#Loan*, but when you haven't paid off the loan, the loan itself makes life that difficult.


This is the story of *Sumitra Devi*. A widow and mother of daughters, she did labor work on daily wages to make a living. She had taken a bank loan for her elder daughter's wedding and was repaying it with great difficulty. But COVID left her unemployed. Now, with only ₹17,000 left to repay, she had completely paid off the loan through honesty. In 3 years she repaid the bank loan with integrity. And now, just when the loan was about to end, she was on the verge of default. 


After the bank refused to give her another loan for her other daughter's wedding, and thinking about the bank's recovery action, she was so stressed that she didn't even know what to do. First, due to poverty she lived a miserable life, and now the fear of bank recovery. Being from an SC/ST community and living in a remote village, she had no support. No one looked at her condition and helped, nor did she get any government assistance anywhere. But it is said that if your intention is good, some path will definitely open. Somehow she came to know about *#SamoonFoundation*, and when we learned about it, her condition made us cry. 


Even in such a miserable condition, Mrs. Sumitra Ji did not ask us for anything for herself. She just requested us to give her a loan. She said that she had gone through so much to repay this loan that she could not bear to take another loan now. If possible, pay this loan for her. Seeing her helplessness, we all the donors decided to help her.


With your help, we repaid her *loan balance of ₹17,000/-* to the bank. After paying off the loan, the smile that came on the faces of the mother and daughters made our entire hard work worth it 😊🙏. Looking at the happiness in their eyes, you can imagine how much of a burden this loan was in her life. Samoon Foundation gave a ray of hope to a hopeless person.


Thank you to all the donors and supporters for making us worthy of helping such needy people.

*Kamal Joshi*  

*Samoon Pariwar*


---


                                                 *सुमित्रा देवी के लिए ऋण चुकाने में सहायता*  

*दिनांक: 1 अगस्त 2020*

किसी भी आर्थिक अड़चन से निकलने का सबसे आसान रास्ता है *#कर्ज*, लेकिन जब ये ही कर्ज़ इंसान चुका नहीं पाता तो ये कर्ज़ उसका जीवन उतना ही मुश्किल कर देता है।


कुछ ऐसा ही कहानी थी सुमित्रा देवी की। गरीबी ऊपर से विधवा पति और बेटियों की माँ यह महिला अपने दम पर दिहाड़ी मजदूरी कर के जीवन यापन कर रही थी। बड़ी बेटी के विवाह में लिए बैंक के कर्ज को मुश्किल चुकाई रही थी लेकिन कोरोना ने उनको बिल्कुल बेरोजगार कर दिया और अब जब बैंक के सिर्फ 17000 ही बकाया था ये लोन चुकाने में पूरी तरह असमर्थ हो गई। 3 साल ईमानदारी से बैंक का लोन चुकाया और अब जब लोन खत्म होने वाला था डिफॉल्टर होने की कगार पर आ गई। अन्य बेटियों की शादी में अब बैंक से कर्ज की उम्मीद तो खत्म हुई सो अलग उल्टा अब तो बैंक की रिकवरी की कार्यवाही का सोच सोच कर ये बिल्कुल हताश हो गई। पहले ही गरीबी में दयनीय जीवन और अब बैंक रिकवरी का डर। SC/ST समाज से होने की वजह से मुख्य गांव से दूर घर के कोई सक्षम व्यक्ति इनकी स्थिति देखे और मदद करे, कहीं से कोई सहारा नहीं कोई मदद का जरिया नहीं, लेकिन कहते हैं ना अगर नियत अच्छी हो तो कोई न कोई रास्ता जरूर निकलता है। कहीं से इन्हें *#समूनफाउंडेशन* के बारे में पता चला और जब हमने पता किया तो इनकी हालात हमारी कल्पना से भी दयनीय थी फिर भी सुमित्रा जी ने अपने लिए हम से कुछ नहीं मांगा सिर्फ इसके की हम उनका ये कर्ज चुका दें। उनका कहना था कि वो भूख पेट गुजारा कर लेंगी पर इस कर्ज के साये में नहीं जी सकतीं। इनका ये जज्बा देखकर हमने भी अपने सभी दानियों से इनकी मदद की अपील की और इनके कर्ज के बकाया के ₹17000/- बैंक को चुका दिए। कर्ज उतरने के बाद इनके मासूम चेहरे पे जो मुस्कान आयी वो हम सारी उम्र का सुकून दे गयी 😊🙏। आप इनकी आंखों की खुशी देखकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि इस कर्ज ने इनके जीवन में कितना बोझ रहा होगा। समून फाउंडेशन ने किस तरह एक हताश इंसान को जीवन की उमंग दी है। धन्यवाद सभी दानकर्ताओं और सहयोगियों का हमें ऐसे जरूरतमंदों की मदद के योग्य बनाने के लिए।


https://www.facebook.com/samoonforhumanity/videos/697860197738219/


*कमल जोशी*  

*समून परिवार*


---


Ready for the next one 🙏https://www.facebook.com/samoonforhumanity/videos/697860197738219/


कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर टू सपोर्ट

Tuesday, 29 September 2020

Samoon Foundation provides scholarships to meritorious students every year. (मेधावी छात्र-छात्राओं को समूण फाउंडेशन प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप देती है)

Scholarship Project – Outstanding Performance by Samoon Foundation Students
Date: 29 July, 2020
Location: Uttarakhand

We are delighted to share that two meritorious students receiving scholarships from Samoon Foundation have achieved excellent results in the Uttarakhand Board High School Examination this year.

Student Sagar Thapliyal secured 91% marks, while student Priyanshu Kothari achieved 87% marks in the examination.

Samoon Foundation provides scholarships every year to talented students from financially weaker backgrounds so that their education continues without obstacles. Seeing scholarship recipients achieve such remarkable success is a matter of great pride and happiness for the entire Samoon family.

The success of these students also reflects that the valuable support and donations received from our supporters are being utilized with complete honesty and transparency towards education and nation-building.

The credit for this achievement goes to the hard work and dedication of these students, along with all the donors and supporters who have contributed to the Samoon Scholarship Project. Your support has helped create opportunities and brighter futures for deserving children.

Congratulations to Sagar Thapliyal, Priyanshu Kothari, their families, and all supporters associated with this noble initiative.

Samoon Family
Dedicated to the service of humanity


समूण छात्रवृत्ति परियोजना – मेधावी छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिनांक: 29 जुलाई, 2020
स्थान: उत्तराखंड

हमें आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि समूण फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे दो मेधावी छात्रों ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

छात्र सागर थपलियाल ने 91% अंक प्राप्त किए, वहीं छात्र प्रियांशु कोठारी ने 87% अंक प्राप्त कर समूण परिवार का गौरव बढ़ाया है।

समूण फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करता है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा प्रभावित न हो। छात्रवृत्ति प्राप्त बच्चों द्वारा इस प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना हमारे लिए गर्व और खुशी का विषय है।

इन बच्चों की सफलता यह संदेश भी देती है कि समूण फाउंडेशन को प्राप्त आपका सहयोग और दान पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उपयोग किया जा रहा है।

आज इन बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और लगन के साथ-साथ उन सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों को भी जाता है, जिन्होंने समूण फाउंडेशन के छात्रवृत्ति प्रोजेक्ट में अपना योगदान दिया है। आपके सहयोग से ही जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल पा रहे हैं।

सागर थपलियाल, प्रियांशु कोठारी, उनके परिवारों एवं इस नेक कार्य से जुड़े सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित





A cheque of ₹7,000 was provided by Samoon Foundation to support the treatment of Sunita Jakhmola Ji. (समूण फॉउंडेशन द्वारा सुनीता जखमोला जी के इलाज में सहयोग हेतु रु० 7०००/- का चेक प्रदान किया गया)

Financial Assistance Provided to Sunita Jakmola Ji for Cancer Treatment
Date: 27 July, 2020
Location: Motichur, Dehradun, Uttarakhand

A few days ago, Samoon Foundation had appealed for support for Smt. Sunita Jakmola Ji, wife of Shri Suman Jakmola Ji, a cancer patient from Motichur, Dehradun, who belongs to a financially weak family.

We are happy to share that today Samoon Foundation provided a cheque of ₹7,000/- towards Sunita Jakmola Ji’s treatment. This support will help her undergo some of the required advanced medical tests.

Samoon Foundation is grateful to every donor whose valuable support enables us to extend help to poor and needy families during difficult times. We also sincerely thank all social media supporters who share our posts and help them reach compassionate people who are willing to contribute.

Together, with collective efforts and humanity, we can bring hope and support to those in need.

Kamal Joshi
Samoon Family
Dedicated to the service of humanity


सुनीता जखमोला जी के कैंसर इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान
दिनांक: 27 जुलाई, 2020
स्थान: मोतीचूर, देहरादून, उत्तराखंड

कुछ दिन पूर्व समूण फाउंडेशन द्वारा मोतीचूर, देहरादून निवासी कैंसर पीड़ित श्रीमती सुनीता जखमोला जी, पत्नी श्री सुमन जखमोला जी, जो कि अत्यंत गरीब परिवार से हैं, के इलाज हेतु सहायता की अपील की गई थी।

हमें आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज समूण फाउंडेशन द्वारा सुनीता जखमोला जी के इलाज में सहयोग हेतु ₹7,000/- का चेक प्रदान किया गया, जिससे वह अपने आवश्यक महंगे एडवांस टेस्ट करवा पाएंगी।

हम अपने प्रत्येक दानदाता के आभारी हैं, जिनके सहयोग से हम ऐसे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास कर पाते हैं। साथ ही उन सभी सोशल मीडिया सहयोगियों का भी हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने हमारी पोस्ट को शेयर करके उसे ऐसे लोगों तक पहुंचाने में मदद की जो जरूरतमंदों की सहायता करने में सक्षम हैं।

कमल जोशी
समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित 




Samoon Foundation’s appeal for support towards Sunita Devi’s treatment. (सुनीता देवी के इलाज हेतु समूण फ़ाउंडेशन की अपील)

Medical Assistance Appeal for Sunita Jakmola Ji
Date: 26 July, 2020
Location: Haripur Kala, Motichur, Haridwar, Uttarakhand

Smt. Sunita Jakmola Ji, wife of Shri Suman Jakmola Ji, a resident of Haripur Kala, Motichur, Haridwar, is suffering from breast cancer. The family currently lives in a rented house, and her treatment is being carried out at Jolly Grant Hospital, Dehradun through the health card facility.

During the course of treatment, the hospital has referred her to Valentis Cancer Hospital, Meerut for a medical test, while the remaining treatment continues at Jolly Grant Hospital, Dehradun.

The required test at Meerut will cost approximately ₹18,000/-, and due to the family’s weak financial condition, they are unable to arrange this amount. Therefore, the family has approached Samoon Foundation seeking support for her treatment.

Sunita Ji’s husband, Shri Suman Jakmola Ji, works at a plastic manufacturing factory in Roshanabad, Haridwar, where he used to earn ₹10,000 per month. However, the COVID-19 pandemic has made their financial condition even more difficult. They are struggling to manage medical expenses, medicines, and the education expenses of their two children — a 15-year-old son and a 17-year-old daughter.

Samoon Foundation appeals to all kind-hearted individuals to come forward and support this family during this difficult time. You can contribute any amount according to your capacity through the following Samoon Foundation account. Even if you are unable to contribute, please share this message to help it reach more people.

Family Contact Number: 7830737010

Bank Details:
Bank: Axis Bank
Account Number: 914010040541847
Account Name: Samoon Foundation
Branch: City Centre Rishikesh
IFSC Code: UTIB0000156

Samoon Family
Dedicated to the service of humanity

Please #Share To Support


सुनीता जखमोला जी के इलाज हेतु सहायता की अपील
दिनांक: 26 जुलाई, 2020
स्थान: हरिपुर कला, मोतीचूर, हरिद्वार, उत्तराखंड

हरिपुर कला, मोतीचूर, हरिद्वार निवासी श्रीमती सुनीता जखमोला जी, पत्नी श्री सुमन जखमोला जी, ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। उनका परिवार किराए के मकान में निवास करता है और वर्तमान में उनका इलाज जौलीग्रांट हॉस्पिटल, देहरादून में स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से चल रहा है।

इलाज के दौरान हॉस्पिटल द्वारा उन्हें एक आवश्यक जांच के लिए वलेंतीस कैंसर हॉस्पिटल, मेरठ रेफर किया गया है, जबकि अन्य इलाज जौलीग्रांट हॉस्पिटल, देहरादून से ही जारी है।

मेरठ में होने वाली इस जांच में लगभग ₹18,000/- का खर्च आएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे इस राशि की व्यवस्था कर सकें, इसलिए उन्होंने समूण फाउंडेशन से सहायता का निवेदन किया है।

सुनीता जी के पति श्री सुमन जखमोला जी रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित एक पन्नी बनाने की फैक्ट्री में कार्य करते हैं, जहां उनकी मासिक आय ₹10,000/- थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इलाज, दवाइयों और जांच के खर्च के लिए उन्हें उधार लेने की स्थिति आ गई है। साथ ही उनके दो बच्चों — 15 वर्षीय पुत्र और 17 वर्षीय पुत्री — की पढ़ाई का खर्च भी परिवार की जिम्मेदारी है।

समूण फाउंडेशन की ओर से सभी मानवता प्रेमियों एवं दानदाताओं से अपील है कि इस परिवार की सहायता के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाएं। आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि निम्नलिखित समूण खाते में भेज सकते हैं। यदि आप आर्थिक सहयोग करने में सक्षम नहीं हैं तो कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए #Share अवश्य करें।

परिवार से संपर्क नंबर: 7830737010

बैंक विवरण:
बैंक: एक्सिस बैंक
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: Samoon Foundation
शाखा: सिटी सेंटर ऋषिकेश
IFSC Code: UTIB0000156

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया #Share To Support करें।

 

Join Samoon and become a partner in this noble cause. (आइये समूण से जुडेँ व पुण्य के भागीदार बने)

About Samoon Foundation – Dedicated to the Service of Humanity
Date: 25 July, 2020

Samoon Family – Dedicated to the Service of Humanity

“Samoon” is a Garhwali word that means a memorable gift — a precious offering given by one person to another that remains special and unforgettable for both. In English, the full form of SAMOON is defined as Social And Mankind Organization Of Nation, meaning “a social and humanitarian organization dedicated to the nation.”

Through Samoon Foundation, we are committed to serving various areas including education, humanity, poverty relief, healthcare support, language preservation, culture, and basic needs such as food, clothing, and shelter. Samoon Foundation is a registered organization under the Indian Society Act.

Beyond differences of wealth, caste, religion, appearance, and status, we are all human beings, and humanity is our greatest responsibility. Kindness is the first quality of a true human being, and a person without compassion cannot truly fulfil the values of humanity.

There are many people in society — orphans, helpless individuals, abandoned people, persons with disabilities, widows, vulnerable families, visually impaired individuals, patients, and people facing mental or financial hardships — who struggle even for basic necessities like food and shelter. As members of society, it is our moral responsibility to come together, share their pain, and make every possible effort to bring happiness and support into their lives.

With this vision, the Samoon group was established in the year 2010.

Along with humanitarian support, one of the major objectives of Samoon is to provide financial assistance and guidance for the education of children who are mentally capable but financially disadvantaged. Supporting such children and helping them build a better future remains a key mission.

Samoon Foundation is also working towards preserving, promoting, and nurturing the disappearing regional languages and cultures of India and will continue these efforts in the future.

Let us come together, join Samoon, and become partners in the journey of humanity and service.

Mamta Chauhan
Samoon Family
Dedicated to the service of humanity


समूण फाउंडेशन – मानवता की सेवा हेतु समर्पित
दिनांक: 25 जुलाई, 2020

समूण परिवार – मानवता की सेवा हेतु समर्पित

“समूण” एक गढ़वाली शब्द है, जिसका अर्थ होता है यादगार तोहफा। अर्थात किसी व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को दी गई ऐसी भेंट, जो दोनों के लिए हमेशा स्मरणीय और विशेष बनी रहे, उसे समूण कहा जाता है। अंग्रेजी में SAMOON का विस्तृत रूप Social And Mankind Organization Of Nation रखा गया है, जिसका अर्थ है — “देश का सामाजिक एवं मानवता संगठन।”

समूण के माध्यम से हम शिक्षा, मानवता, गरीबी, बीमारी, भाषा, संस्कृति तथा रोटी, कपड़ा और मकान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवा हेतु समर्पित हैं। भारतीय सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत समूण एक पंजीकृत संस्था है।

अमीरी-गरीबी, जाति-धर्म, भेदभाव, रंग-रूप और अन्य सभी अंतर से पहले हम सभी मनुष्य हैं और मानवता ही हमारा धर्म है। मनुष्य का पहला गुण दयालुता है। जिस मनुष्य के हृदय में दया नहीं है, वह मानवता के वास्तविक मूल्यों को नहीं समझ सकता।

समाज में ऐसे अनेक लोग हैं जैसे — अनाथ, लाचार, बेसहारा, दिव्यांग, विधवा, बेबस, दृष्टिहीन, बीमार और आर्थिक या मानसिक रूप से कमजोर लोग — जो कई बार एक समय के भोजन और मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करते हैं। मानवता के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सभी मिलकर ऐसे लोगों की सहायता करें, उनके दुख-दर्द को बांटें और उनके जीवन में हर संभव खुशी लाने का प्रयास करें।

इसी उद्देश्य के साथ समूण समूह का निर्माण वर्ष 2010 में किया गया।

समाज सेवा के साथ-साथ मानसिक रूप से सक्षम लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनका मार्गदर्शन करना भी समूण का प्रमुख उद्देश्य है।

विलुप्त होती भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं एवं संस्कृतियों के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए भी समूण समूह निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

आइए, समूण से जुड़ें और मानवता की सेवा के इस पुण्य कार्य के भागीदार बनें।

ममता चौहान
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



A new initiative by the Samoon Family. (समूण परिवार की एक नई पहल)

Monthly Philanthropy Contribution Initiative – “Paropkarita Bill”
Date: 24 July, 2020
Location: Samoon Foundation

Human desires are endless, and satisfaction often feels difficult to achieve. Whatever we have, we usually wish for more, and once we achieve something, the desire for something greater begins.

At the end of every month, we receive our salary and immediately pay various bills such as electricity bills, water bills, rent, credit card payments, grocery expenses, and many others. But can we add one more bill to our monthly responsibilities — a “Bill of Philanthropy”?

Yes, the members of the Samoon family have taken the initiative to contribute towards a monthly philanthropy fund. This contribution is not only a way to support humanity but also a practice that brings positive changes into our own lives. The amount collected through this initiative continues to support social service activities and helps Samoon Foundation reach people in need.

The amount contributed is not what matters; the intention and भावना behind the contribution matter the most. Anyone can become a part of this initiative, even with a contribution of ₹10 per month.

The following members have taken the pledge to contribute towards this noble initiative:

  1. Vinod Jethudi

  2. Sunil Nautiyal

  3. Ajay Pant

  4. Virendra Negi

  5. Manoj Paliwal

  6. Naveen Thapliyal

  7. Dhirendra Jethudi

  8. Kamal Joshi

  9. Kamal Kant Singh

  10. Hemu Nyal

  11. Vinod Rawat

  12. Manoj Nautiyal

  13. Praveen Chauhan

  14. Narendra Maithani

  15. Sudarshan Panwar

  16. Dhanveer Jethudi

  17. Mehrman Rawat

  18. Kashi Dangwal

  19. Arvind Jiyal

  20. Mahitab Chauhan

  21. Pawan Bhatt

  22. Mamta Chauhan

  23. Laxmi Bahuguna

Samoon Foundation congratulates and appreciates all members for becoming a part of this meaningful effort. Through this contribution, we are able to continue operating Samoon’s activities and make every possible effort to support people in need. 🙏🏻

Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the service of humanity


मासिक परोपकारिता योगदान अभियान – “परोपकारिता का बिल”
दिनांक: 24 जुलाई, 2020
स्थान: समूण फाउंडेशन

मनुष्य की आवश्यकताएं कभी पूरी नहीं होतीं और संतुष्टि पाना भी कठिन होता है। हमारे पास जितना होता है, हम अक्सर उससे संतुष्ट नहीं होते और जब वह प्राप्त हो जाता है तो उससे अधिक पाने की इच्छा जागृत होने लगती है।

हर महीने के अंत में हमें वेतन प्राप्त होती है और वेतन मिलते ही बिजली का बिल, पानी का बिल, कमरे का किराया, क्रेडिट कार्ड का बिल, राशन आदि कई आवश्यक बिलों का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन क्या हम इन सबके साथ एक और बिल — “परोपकारिता का बिल” — नहीं जोड़ सकते?

इसी विचार के साथ समूण परिवार के कुछ सदस्यों ने प्रत्येक माह परोपकारिता हेतु योगदान देने का निर्णय लिया है। यह योगदान समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने में सहायता करता है। इस राशि के माध्यम से समूण कार्यालय का संचालन किया जा रहा है और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप कितना योगदान दे रहे हैं, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप किस भावना से योगदान दे रहे हैं। कोई भी व्यक्ति मात्र ₹10 प्रतिमाह से भी इस नेक पहल का हिस्सा बन सकता है।

इस अभियान से जुड़ने वाले सदस्यों की सूची:

  1. विनोद जेठुडी

  2. सुनील नौटियाल

  3. अजय पंत

  4. वीरेंद्र नेगी

  5. मनोज पालीवाल

  6. नवीन थपलियाल

  7. धीरेंद्र जेठुडी

  8. कमल जोशी

  9. कमल कांत सिंह

  10. हेमु नयाल

  11. विनोद रावत

  12. मनोज नौटियाल

  13. प्रवीन चौहान

  14. नरेंद्र मैठाणी

  15. सुदर्शन पंवार

  16. धनवीर जेठुडी

  17. मेहरमान रावत

  18. काशी डंगवाल

  19. अरविंद जियाल

  20. महिताब चौहान

  21. पवन भट्ट

  22. ममता चौहान

  23. लक्ष्मी बहुगुणा

इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को समूण परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके इस सहयोग से मानवता की सेवा के प्रयासों को निरंतर शक्ति मिल रही है। 🙏🏻

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 

 

ऑनलाइन साइबर सुरक्षा बेसिक कोर्स(ONLINE CYBER SECURITY BASIC COURSE)

Free Cyber Security Training Initiative for Students of Uttarakhand
Date: 24 July, 2020
Location: Uttarakhand

The news of the YouTube channel of renowned Uttarakhand folk singer Shri Kishan Mahipal Ji being hacked and all videos being deleted highlighted the growing importance of digital awareness and cyber security in today’s world.

Digital platforms have become an essential part of our lives, and it is impossible to function without them. However, while using digital services, having proper knowledge and following necessary precautions is extremely important. Incidents like hacking of YouTube channels, cybercrime-related frauds, blackmailing, and increasing cases of social media account hacking clearly show the need for greater awareness and safety measures.

Keeping this concern in mind, Samoon Foundation has decided to provide free Cyber Security training to 100 selected students from different schools across Uttarakhand. After completing this course, these students will further share their knowledge with other students in their respective schools, helping create wider awareness about cyber safety.

The Online Cyber Security Basic Course, which generally costs around ₹3,000 to ₹5,000 in the market, will be provided completely free of cost by Samoon Foundation. Students completing the course will also receive a government-approved certificate.

With the rapid increase in internet usage across the world, it has become essential to focus not only on digital connectivity but also on the security of internet users. Cyber security plays a vital role in protecting personal and organizational information.

Today, almost every activity depends on the internet, whether it is related to government services, private organizations, or personal data sharing. Computers, servers, laptops, mobile phones, and other smart devices connected to the internet face increasing risks of fraud, hacking, and data breaches.

Basic knowledge of cyber security can help users identify threats, protect their information, and prevent cyber attacks. Through this initiative, Samoon Foundation aims to spread digital awareness among students and empower them with essential cyber safety skills.

Schools or organizations interested in arranging this course for students in their area can contact Samoon Foundation through its Facebook page.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


उत्तराखंड के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण अभियान
दिनांक: 24 जुलाई, 2020
स्थान: उत्तराखंड

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री किशन महिपाल जी के यूट्यूब चैनल के हैक होने और वहां से सभी वीडियो डिलीट किए जाने की घटना ने आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और जागरूकता की आवश्यकता को स्पष्ट किया है।

आज के समय में डिजिटल माध्यमों के बिना जीवन और कार्य करना बहुत कठिन हो गया है। लेकिन डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सावधानी और सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। यूट्यूब चैनल हैक होना, साइबर क्राइम के माध्यम से ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होना जैसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि जानकारी और सतर्कता के अभाव में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

इसी विषय को ध्यान में रखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 100 विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने विद्यालयों के अन्य विद्यार्थियों को भी साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगे।

यह ऑनलाइन साइबर सिक्योरिटी बेसिक कोर्स, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹3000 से ₹5000 तक होती है, समूण फाउंडेशन द्वारा बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कोर्स पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

जिस तेजी से पूरी दुनिया में इंटरनेट का उपयोग बढ़ रहा है, ऐसे में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए साइबर सिक्योरिटी का ज्ञान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आज सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यों से लेकर व्यक्तिगत डाटा तक लगभग हर जानकारी किसी न किसी रूप में इंटरनेट पर आदान-प्रदान हो रही है। कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट उपकरणों के साथ-साथ डाटा की सुरक्षा पर भी खतरा लगातार बढ़ रहा है। इंटरनेट पर प्रतिदिन फ्रॉड, हैकिंग और डाटा लीक जैसी घटनाओं की कोशिशें होती रहती हैं।

साइबर सिक्योरिटी की सामान्य जानकारी के माध्यम से इन खतरों को समझा जा सकता है, व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकता है और साइबर हमलों से बचाव किया जा सकता है।

यदि आप अपने क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स करवाना चाहते हैं तो समूण फाउंडेशन के फेसबुक पेज के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया #Share To Support करें।


 

समूण परिवार से जुड़ें

Date: 23 July 2020

इंसान जन्म जो कि न जाने कितने पुण्य कर्मों के फलस्वरूप मिलता है, और जब हमारे कर्मो का खाता खुलता है तो उस खाते मैं ना जाने कितने ही कर्म जुड़ते है उसमें अच्छे कर्म भी होते है और बुरे कर्म भी होते है । हमे लगता है हम नियमित रूप से पूजा करते है तो हमारे कर्म अच्छे होते है , लेकिन हमें जो ये जन्म मिला है हम इसका धन्यवाद तो शायद करते ही नही । इंसान जन्म हमे किसलिए मिला है इस रहस्य को हम समझ ही नही पाते । इन रहस्यमयी जीवन के कर्मो में एक कर्म है दुसरो की मदद करना। परोपकार कहना उचित नही होगा क्योंकि परोपकार का अर्थ है दुसरो पे उपकार करना लेकिन दुसरो की मदद करना हमारा इंसानी जन्म का 1 कर्तव्य है तो हम दूसरों पे उपकार नही बल्कि मदद कर के स्वयं में उपकार करते है।

इस कर्तव्यपरायणता की ओर एक सरहनीय कदम है समूण परिवार का यह फाउंडेशन "समूण फाउंडेशन" जिसने अभी तक न जाने कितने ही परिवारों की मदद करके उनकी परेशानियों को काफी हद तक दूर किया सिर्फ यही नही हमारे इस परिवार ने हमको भी एक मौका दिया हमारे कर्तव्य परायणता की ओर । हमारी छोटी सी मदद किसी जरूरतमंद को मिलना इसका मतलब हमारे न जाने कितने बुरे कर्मो पे एक छोटा सा अच्छा कर्म । हमारे इस परिवार मे बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के सदस्यों की उपस्थिति ही इसकी विशेषता को दर्शाता है ।

हमारा उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना है, चाहे फिर वह किसी भी क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म से हो। हमे आपके सहयोग की अभिलाषा है ताकि आप सब की मदद से हम अपने कार्य क्षेत्र में और अधिक प्रगति कर सके ।

जुड़ें समूण परिवार से 🙏🏻

लक्ष्मी बहुगुणा
समूण परिवार
 

 

Anurag Chauhan donated a portion of his first YouTube earnings to Samoon Foundation. (अनुराग चौहान द्वारा यूट्यूब से पहली कमाई का कुछ अंश समूण फाउंडेशन को दान दिया )

First YouTube Earnings Donation by Anurag Chauhan Ji
Date: 23 July, 2020
Location: Delhi

A good beginning should always start with a good deed. Keeping this thought in mind, our Samoon family member Shri Anurag Chauhan Ji donated ₹1,100/- from his first YouTube earnings of ₹8,000/- to Samoon Foundation as a contribution towards social service.

Shri Anurag Chauhan Ji runs a coaching institute in Delhi and teaches students. While teaching, he records educational videos and uploads them on YouTube, which provides him with an additional source of income. He believes that the resources received from society should also be used for the betterment of society.

With this belief, he has decided that whenever he earns through YouTube in the future, he will continue contributing a part of those earnings towards social and humanitarian causes through Samoon Foundation.

Samoon Foundation appreciates and salutes this thoughtful initiative and spirit of giving. 🙏🏻

All members of the Samoon family are requested to support Shri Anurag Chauhan Ji by subscribing to his YouTube channel. Parents who wish to strengthen their children’s mathematics skills can also encourage them to watch his educational videos, as he explains concepts in a simple and effective manner.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity


अनुराग चौहान जी द्वारा पहली यूट्यूब आय का दान
दिनांक: 23 जुलाई, 2020
स्थान: दिल्ली

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ कार्य से होनी चाहिए। इसी भावना के साथ समूण परिवार के सदस्य श्री अनुराग चौहान जी ने अपनी पहली यूट्यूब आय ₹8,000/- में से ₹1,100/- की राशि दान स्वरूप समूण फाउंडेशन को प्रदान की।

अनुराग चौहान जी दिल्ली में अपना कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालित करते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं। पढ़ाते समय वह अपनी कक्षाओं के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उनका मानना है कि समाज से प्राप्त धन का कुछ हिस्सा समाज की सेवा में भी उपयोग होना चाहिए।

इसी सोच के साथ उन्होंने निर्णय लिया है कि भविष्य में भी यदि उन्हें यूट्यूब के माध्यम से कोई आय प्राप्त होती है तो उसका कुछ हिस्सा सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए समूण फाउंडेशन के माध्यम से प्रदान करेंगे।

आपकी इस सकारात्मक सोच और सेवा भावना को समूण परिवार की ओर से नमन। 🙏🏻

समूण परिवार के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत निवेदन है कि अनुराग चौहान जी के यूट्यूब चैनल को अवश्य सब्सक्राइब करें। यदि आप अपने बच्चों को गणित विषय में और बेहतर बनाना चाहते हैं तो उनके शैक्षणिक वीडियो अपने बच्चों को जरूर दिखाएं, क्योंकि वह सरल और प्रभावी तरीके से बच्चों को पढ़ाते हैं।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

Loan repayment assistance provided to Sumitra Devi by Samoon Foundation member Sudarshan Singh Panwar. (समूण फाउंडेशन के सदस्य सुदर्शन सिँह पवाँर द्वारा सुमित्रा देवी के ऋण का भुगतान)

Samoon Foundation Clears Bank Loan of Sumitra Devi Ji’s Family
Date: 23 July, 2020
Location: Village Bada, Patti Idwalsyun Pisoli, Pauri Garhwal, Uttarakhand

Smt. Sumitra Devi Ji, a poor and helpless woman, had taken a bank loan for her daughter’s marriage. Due to her extremely difficult financial condition, she was unable to repay the loan and approached Samoon Foundation seeking support for clearing the outstanding amount.

With her physically disabled husband staying at home and the entire responsibility of raising and supporting the family resting on her shoulders, Sumitra Devi Ji has been working as a daily wage labourer to manage household expenses and fulfil her responsibilities.

When Samoon Foundation member Shri Sudarshan Singh Panwar Ji came to know about the family’s difficult situation, he immediately took action and decided to pay the entire remaining bank loan amount of ₹17,000/- on behalf of the family.

The loan amount had continued to increase due to compound interest, creating severe mental pressure on the family. They were worried that they might even lose the house they were living in due to the unpaid loan. However, after receiving this support, Smt. Sumitra Devi Ji and her family are relieved and happy.

Soon, the complete loan payment and clearance documents will be shared with everyone.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity

Please #Share


सुमित्रा देवी जी के परिवार का बैंक ऋण समूण फाउंडेशन द्वारा चुकाया गया
दिनांक: 23 जुलाई, 2020
स्थान: ग्राम बाड़ा, पट्टी इडवालस्यूं पिसोली, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

गरीब, निर्धन और असहाय सुमित्रा देवी जी ने अपनी बिटिया की शादी के लिए बैंक से ऋण लिया था, लेकिन अत्यंत खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह ऋण चुकाने में असमर्थ थीं। उन्होंने समूण फाउंडेशन से निवेदन किया कि बैंक का ऋण चुकाने में उनकी सहायता की जाए।

दिव्यांग पति के घर पर रहने और बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी सुमित्रा देवी जी के ऊपर होने के कारण वह ध्याड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।

जब समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री सुदर्शन सिंह पंवार जी को उक्त परिवार की दयनीय स्थिति के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पहल करते हुए परिवार के बैंक ऋण की संपूर्ण राशि ₹17,000/- का भुगतान करने का निर्णय लिया।

ऋण पर लग रहे चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे परिवार मानसिक दबाव में था। उन्हें चिंता थी कि कहीं ऋण न चुका पाने के कारण जिस घर में वे रह रहे हैं, वह भी न चला जाए। लेकिन अब यह सहायता मिलने के बाद सुमित्रा देवी जी एवं उनका परिवार काफी प्रसन्न और राहत महसूस कर रहा है।

जल्द ही बैंक से लिए गए ऋण के संपूर्ण भुगतान एवं क्लीयरेंस कॉपी आप सभी के साथ साझा की जाएगी।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया #Share अवश्य करें। 

 




An appeal to the public for financial support for Sumitra Devi. (सुमित्रा देवी की आर्थिक मदद हेतु जनता से गुहार)

Support Appeal for Sumitra Devi Ji and Her Family
Date: 18 July, 2020
Location: Village Bada, Patti Idwalsyun Pisoli, Pauri Garhwal, Uttarakhand

The beautiful Garhwali song by Negi Ji, which describes the strength, patience, and struggles of mountain women, perfectly reflects the life of Smt. Sumitra Devi Ji. Like many hardworking women of the hills, she has been facing difficult circumstances with courage while supporting her disabled husband and raising her children through daily wage labour.

Smt. Sumitra Devi Ji, 45 years old, a resident of Village Bada, Patti Idwalsyun Pisoli, District Pauri Garhwal, belongs to a very poor family and has been forced to live a life full of struggles and hardships.

Her husband, Shri Vinod Lal Ji, aged 50 years, is physically disabled. He has lost one leg, faces difficulties with his other leg, and also suffered a serious injury to his hand finger which resulted in infection throughout his hand. Due to financial difficulties, the family is unable to afford his proper treatment.

Along with the responsibility of raising and educating her four daughters and one son who is studying in Class 10, the complete responsibility of caring for her disabled husband and managing the household has now fallen on Sumitra Devi Ji.

A woman of great determination and self-reliance, Sumitra Devi Ji has never given up despite facing continuous challenges. Whenever she gets work through daily wages, labour, loading work, or MGNREGA, she works hard to earn a livelihood and support her family.

With the help of loans and bank credit, Sumitra Devi Ji managed to get three of her daughters married. However, due to the COVID-19 situation, the marriage of her fourth daughter could not be completed. Unable to repay the bank loan, she has appealed for support so that she can manage expenses related to her daughter’s marriage, loan repayment, husband’s treatment, house renovation, and children’s education.

Belonging to the SC/ST community, their house is located away from the main village, due to which they are unable to share their difficulties with many people. Those wishing to know more or provide support can contact Sumitra Devi Ji at 8755138615.

You can contribute towards helping this family through the Samoon Foundation account. The support received will be directly provided to Sumitra Devi Ji and her family.

Bank Details:
Bank: Axis Bank
Account Number: 914010040541847
Account Name: Samoon Foundation
Branch: City Centre Rishikesh
IFSC Code: UTIB0000156
Paytm & Google Pay: 6395436883

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity

#Please_Share_To_Support


सुमित्रा देवी जी एवं उनके परिवार हेतु सहायता की अपील
दिनांक: 18 जुलाई, 2020
स्थान: ग्राम बाड़ा, पट्टी इडवालस्यूं पिसोली, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

नेगी जी का यह खूबसूरत गीत पहाड़ की नारी के संघर्ष, त्याग और हिम्मत को दर्शाता है और यह गीत सुमित्रा देवी जी के जीवन पर बिल्कुल सटीक बैठता है। सुमित्रा देवी जी जैसी मेहनती, स्वावलंबी और संघर्षशील महिला कठिन परिस्थितियों में भी अपने विकलांग पति और बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए निरंतर मेहनत कर रही हैं।

ग्राम बाड़ा, पट्टी इडवालस्यूं पिसोली, जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी जी अत्यंत निर्धन परिवार से हैं और बहुत ही संघर्षपूर्ण एवं कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

सुमित्रा जी के पति श्री विनोद लाल जी (उम्र 50 वर्ष) पूर्ण रूप से विकलांग हैं। उनका एक पैर नहीं है और दूसरे पैर में भी गंभीर समस्या है। इसके अलावा हाथ की उंगली में लगी गंभीर चोट के कारण पूरे हाथ में संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज करवाने में परिवार आर्थिक रूप से असमर्थ है।

चार बेटियों और कक्षा 10 में पढ़ने वाले एक बेटे की परवरिश एवं शिक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ अब पूर्ण रूप से विकलांग पति की देखभाल और परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी सुमित्रा देवी जी के कंधों पर आ गई है।

जीवन में अनेक कठिनाइयों के बावजूद सुमित्रा देवी जी ने कभी हार नहीं मानी। जब भी गांव में ध्याड़ी मजदूरी, पल्लेदारी या मनरेगा के अंतर्गत काम मिलता है, वह पूरी मेहनत से कार्य करती हैं और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।

सुमित्रा देवी जी ने कर्ज एवं बैंक से लोन लेकर अपनी तीन बेटियों की शादी कर दी है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण चौथी बेटी की शादी नहीं हो पाई। बैंक से लिए गए लोन को चुकाने में असमर्थ सुमित्रा देवी जी ने सभी मानवता प्रेमियों से सहयोग की अपील की है, ताकि बेटी की शादी, बैंक का ऋण, पति के इलाज, घर के जीर्णोद्धार एवं बच्चों की पढ़ाई में कुछ सहायता मिल सके।

SC/ST समाज से होने के कारण उनका घर मुख्य गांव से काफी दूरी पर स्थित है, जिसके कारण वे अपनी समस्याएं अधिक लोगों तक नहीं पहुंचा पाते। अधिक जानकारी के लिए आप सुमित्रा देवी जी से उनके संपर्क नंबर 8755138615 पर बात कर सकते हैं।

आप समूण फाउंडेशन के निम्नलिखित खाते में सहयोग राशि भेजकर इस परिवार की सहायता कर सकते हैं। आपके द्वारा भेजी गई सहायता राशि सुमित्रा देवी जी एवं उनके परिवार तक पहुंचाई जाएगी।

बैंक विवरण:
बैंक: एक्सिस बैंक
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: Samoon Foundation
शाखा: सिटी सेंटर ऋषिकेश
IFSC Code: UTIB0000156
Paytm एवं Google Pay: 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

#Please_Share_To_Support






 

Samoon Family is dedicated to environmental conservation. (समूण परिवार पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित)

Tree Plantation Drive – “Our Relationship with Trees”
Date: 16 July, 2020
Location: Thanadanda, Kimsar, Pauri Garhwal, Uttarakhand

Today, the world is surrounded by numerous challenges, and one of the biggest concerns is the disturbed balance between human beings, the animal world, and nature. Rapid population growth has affected this balance and created several economic, environmental, and health-related challenges.

Continuous deforestation has become a threat to human civilization. Changes in weather patterns have become visible, with some regions facing prolonged droughts while others experience severe floods.

Forests and water resources are the foundation of life. When forests disappear, naturally flowing rivers begin to dry, water levels in dams decrease, electricity generation is affected, and water availability in canals reduces. This leads to a decline in agricultural production and creates difficulties for industries as well.

To face this critical situation, along with controlling population growth, there is an urgent need to promote tree plantation campaigns on a large scale. Through plantation and conservation, we can protect the rapidly declining forests and greenery. Trees are truly called the best friends of human beings because they provide countless benefits without expecting anything in return.

With this objective, Samoon Foundation has been working towards environmental conservation through its annual plantation initiative “Our Relationship with Trees”, under which hundreds of saplings are planted every year and continuous efforts are made to protect and nurture them until they become trees.

On the auspicious occasion of Uttarakhand’s folk festival Harela, members of Samoon Foundation planted saplings on 16 July 2020 at Thanadanda, Kimsar, Pauri Garhwal. The responsibility of caring for these plants until they grow into trees was also taken up through UPT.

Samoon Foundation
Dedicated to environmental conservation

Please #Share


वृक्षारोपण अभियान – “पेड़ों से है रिश्ता हमारा”
दिनांक: 16 जुलाई, 2020
स्थान: थानाडण्ड, किमसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

आज की दुनिया अनेक समस्याओं से घिरी हुई है और इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या प्राणी जगत, संसार और वनस्पति जगत के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन है। बढ़ती हुई जनसंख्या ने इस संतुलन को काफी प्रभावित किया है, जिसके कारण आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

लगातार कटते हुए जंगल मानव सभ्यता के लिए एक गंभीर खतरा बन चुके हैं। मौसम में भी काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। धरती के कुछ हिस्सों में जहां कई वर्षों तक सूखे की स्थिति बनी रहती है, वहीं कुछ स्थानों पर भयंकर बाढ़ जैसी आपदाएं आती हैं।

वन और जल जीवन के अक्षय स्रोत हैं। जब ये प्राकृतिक संसाधन कम होने लगते हैं तो नदियां सूखने लगती हैं, बांधों में पानी का स्तर घट जाता है, बिजली उत्पादन प्रभावित होता है और नहरों में पानी की कमी हो जाती है। इसका सीधा प्रभाव कृषि उत्पादन और उद्योगों पर पड़ता है।

इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए वृक्षारोपण अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम कम होते हुए पेड़ों और वनों का संरक्षण कर सकते हैं। वृक्षों को मनुष्य का सच्चा मित्र कहा जाता है क्योंकि वे बिना कुछ लिए हमें जीवनदायिनी हवा, छाया, फल और अनेक उपयोगी चीजें प्रदान करते हैं।

इसी उद्देश्य के साथ समूण फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक वर्ष “पेड़ों से है रिश्ता हमारा” कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों पौधों का रोपण करती है और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर दिनांक 16/07/2020 को थानाडण्ड, किमसार, पौड़ी गढ़वाल में समूण परिवार के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी UPT द्वारा ली गई।

समूण परिवार
पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित

कृपया #Share अवश्य करें।