Tuesday, 29 September 2020

Tree plantation by Samoon Foundation on the auspicious occasion of Harela Festival. (हरेला के पावन पर्व पर समूण फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण)

Tree Plantation and Environmental Conservation Initiative
Date: 13 July, 2020
Location: Devprayag & Kimsar, Pauri Garhwal, Uttarakhand

Planting a sapling is not our only objective; our real purpose is to nurture it until it grows into a tree.

Two years ago, Samoon Foundation planted saplings at Omkaranand Government College, Devprayag. Today, seeing those saplings growing into trees brings immense happiness and satisfaction to the entire Samoon family. We are delighted to share this beautiful journey of growth and care with everyone.

Every individual should plant at least one sapling in their lifetime and take responsibility for its care until it becomes a fully grown tree. Environmental conservation is not only about planting trees but also about protecting and nurturing them.

Like every year, Samoon Foundation will organize a tree plantation drive on the auspicious occasion of Harela festival on 16 July at Kimsar, Pauri Garhwal. Everyone interested in becoming a part of this environmental initiative is warmly welcome to join.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity


वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान
दिनांक: 13 जुलाई, 2020
स्थान: देवप्रयाग एवं किमसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड

सिर्फ पौधा लगाना हमारा उद्देश्य नहीं बल्कि पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना ही हमारा वास्तविक मकसद है।

ओंकारानंद राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में समूण फाउंडेशन द्वारा दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे आज पेड़ का रूप धारण कर रहे हैं। इन पौधों को बढ़ते हुए देखकर और उनकी तस्वीर आप सभी के साथ साझा करते हुए समूण परिवार को अपार खुशी एवं संतोष की अनुभूति हो रही है।

हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे पेड़ बनने तक उसकी पूरी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेला के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 16 जुलाई को समूण फाउंडेशन द्वारा किमसार, पौड़ी गढ़वाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यदि आप भी इस पर्यावरण संरक्षण अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपका हार्दिक स्वागत है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 



 

No comments:

Post a Comment