Showing posts with label SAMOON FOR. Show all posts
Showing posts with label SAMOON FOR. Show all posts

Tuesday, 9 March 2021

समूण फाउंडेशन चमोली आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए दान एकत्रित कर रही है,

Date: 12 Feb 2021

ग्लेशियर के फटने से चमोली, उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा से बहुत बड़े स्तर पर जान माल का नुकसान हुआ है और इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उन परिवारों का हुआ है जिनके परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य इस आपदा में शिकार हो गए हैं। ऐसे परिवारों के लिए जीवन यापन करने के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती इनके सामने आ खड़ी हुई है ।

समूण फाउंडेशन चमोली आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए दान एकत्रित कर रही है, ताकि आपदा प्रभावित चिन्हित परिवारों तक कुछ मदद पहुंचा सके।

संस्था की प्राथमिकता ऐसे परिवारों को सहयोग करना होगा जिन परिवारों के इकलौते कमाने वाले सदस्य आपदा में लापता हो चुके हैं।

आपका स्वागत है यदि आप ऐसे परिवारों के हितार्थ दान देना चाहते हैं आप के माध्यम से जो भी दान समूण फाउंडेशन के पास एकत्रित होगा वह चिन्हित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/G-PAY: 6395436883

समूण परिवार
मानवत की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to support



 

Tuesday, 12 January 2021

Women Learning Sewing and Knitting at Samoon Training Centers (समून सिलाई प्रशिक्षण केंद्रोँ मे महिलाएँ निरंतर सिलाई और बुनाई का काम सीख रही है)

                       *Women Learning Sewing and Knitting at Samoon Training Centers*

Women are continuously learning sewing and knitting at *Samoon Sewing Training Centers*. Fabrics are being bought from the market and sent to these sewing centers, where items like tops and sweaters are being made.


To make women self-reliant in the direction of *women empowerment*, Samoon Pariwar is constantly working to open more sewing, knitting, and weaving centers.


*Vinod Jethudi*  

*Samoon Pariwar*  

Working in the direction of *women empowerment*  

Please Share to support


---


                           *समून प्रशिक्षण केंद्रों में महिलाएं सीख रही हैं सिलाई और बुनाई*

समून सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों में महिलाएं निरंतर सिलाई और बुनाई का काम सीख रही हैं। बाजारों से ऊन खरीद कर इन सिलाई केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है जिससे टोपी और स्वेटर इत्यादि बनाए जा रहे हैं।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे और भी सिलाई, कढ़ाई और बुनाई केंद्र खोलने हेतु समून परिवार हर समय प्रयासरत है।


*विनोद जेठूड़ी*  

*समून परिवार*  

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत*  

*प्लीज शेयर करके समर्थन करें*


---









Friday, 4 December 2020

विजय मोहन जी ने समूण फाउंडेशन के निर्माणाधीन कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में फर्नीचर के लिए रुपए 10,000 का दान दिया

Date: 26 Nov 2020

समूण परिवार के सम्मानित व वरिष्ठ सदस्य विजय मोहन फैमिली जी के माध्यम से अखोडी टिहरी गढ़वाल में समूण फाउंडेशन के निर्माणाधीन कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में फर्नीचर के लिए रुपए 10,000 का दान प्राप्त हुआ । श्री विजय मोहन पैन्यूली जी एवं श्री बचन सिंह रावत जी के सौजन्य से ही यह कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने जा रहा है ।

विजय मोहन पैन्यूली जी को समूण फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए अभी मात्र 6 महीने हुए हैं लेकिन परोपकारिता एवं मानवीय कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्तमान में श्री पैन्यूली जी समूण फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारिणी के निर्णायक सदस्यों में से एक है और आपके कुशल नेतृत्व में समूण फाउंडेशन जरुरतमंदो के लिए पिछले 6 महीनों में लगभग 7,00,000 (सात लाख) से अधिक की दान राशि एकत्रित कर चुकी है जिसमें से स्वयं पैन्यूली जी के माध्यम से लगभग ₹1,00,000 (एक लाख) की दानराशि एकत्रित कर जरुरतमन्दों के हितार्थ जमा कर चुके हैं ।

श्री विजय मोहन पैन्यूली जी वर्तमान में टीएचडीसीआइएल, पीपलकोटी में कार्यरत है और मूल रूप से ग्राम- कैलबागी, पीपलडाली, टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी हैं जो कि टिहरी बांध के कारण डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने से वर्तमान में देहरादून में रहते है ।

आप जैसे सम्मानित सदस्यों का समूण परिवार के साथ जुड़ना हम सब के लिए गर्व की बात है और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में हम मानवीय एवं सामाजिक कार्यों को और वृद्ध स्तर पर करने में सफल होंगे ।

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
— with Vijay Mohan Painuly.
 

 

Friday, 6 November 2020

समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्धघाटन

Date: 16 Oct 2020

जिला चमोली एवं रुद्रप्रयाग के दूरस्थ गांवों के जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर 2020 प्रातः 10:00 बजे सौंराखाल मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम सुमाड़ी भरदार निकट तिलबडा बाजार जिला रुद्रप्रयाग में “समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र” का उद्धघाटन होने जा रहा है। 

आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा के साथ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



 

अजय के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद की गुहार

Date: 4 Oct 2020

अपने बेटे को जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुवे देखना किसी भी माँ - बाप के लिए कितना कष्टकारी होता है यह कोई सोच भी नहीं सकता है और यदि वह माता पिता अपने बेटे का इलाज करवाने मे असमर्थ हो तो उनके दुख का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता |

ऐसे ही कष्ट व पीड़ा से हरीश रावत जी भी गुजर रहे हैं जो मुलत: रानीखेत, अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं |हरीश जी खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है । हरिश जी के 4 बच्चे हैं 2 लड़के व 2 लड़कियां |सबसे बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है, बाकी के ३ बच्चे अध्यंरत है जिसमे से सबसे छोटे बेटे अजय की तबीयत बहुत खराब है जो की अभी मात्र 16 साल का है और अजय की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी हैं | अभी अजय का इलाज हल्द्वानी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल #कृष्णा‌‌_हॉस्पिटल में चल रहा है। 
 
हफ्ते मे दो बार डायलसिस करवाया जा रहा है लेकिन हरीश जी की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हे बेटे के इलाज में बहुत कठिनाई हो रही है क्योंकि न तो उनके पास कोई नौकरी है और न ही कोई परिवार में साथ देने वाला, जैसे तैसे करके लोगों से कर्जा मांग कर वह अपने बेटे का इलाज करवा रहे हैं |अजय बेटे का नाम आयुष्मान कार्ड में भी नहीं है कि जिससे की आयुष्मान कार्ड से उसका इलाज हो जाय ऐसे में उन्होने समूण फ़ाउंडेशन के माध्यम से आम जनमानस से सहयोग की गुहार लगाई है।
 
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM & G-PAY UPI - 6395436883
 







 

सोहन सिँह जी के परिवार की आर्थिक मदद हेतु

 Date: 18 Oct 2020

लाल सिँह कैंतुरा जी के बडे भाई खेमराज की मुम्बई मे म्रत्यु के बाद, बेटे के दुख मे पहले माँ जी का और फिर पिताजी दोनो का देहान्त के बाद पिछले 3 साल से लाल सिँह जी कैंतुरा जी बिमार है और दवाई एँव राशन के लिए पैंसे नही है ।

जैसेँ ही समूण परिवार को लाल सिँह जी के बारे मे 1 दिन पहले ही खबर मिली तो सोहन सिँह जी से मिलने समूण टीम उनके गाँव लुठियाग, जखोली, रुद्रप्रयाग पहुंची और अगले 2 महिने का राशन प्रदान किया, साथा ही हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है ।

क्रिपया लाल सिँह जैसेँ जरुरतमंदोँ के लिए यदि सहयोग न भी कर पायेँ तो पोस्ट को #शेयर अवश्य करेँ ताकि किसी और को पुण्य अर्जित करने का सुअवसर प्राप्त हो और साथ ही आपेक एक शेयर से किसी और जरुरत्मंद तक हम अपनी अमुल्य समूण पहुँचाने मे सफल हो सकते है ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/G-PAY: 6395436883

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

Wednesday, 26 August 2020

Samoon Foundation provided financial assistance for the treatment of Shri Rajendra Singh Chauhan. (श्री राजेन्द्र सिंह चौहान के इलाज के लिए समूण फाउंडेशन ने आर्थिक मदद की)

Medical Support Provided to Rajendra Singh Chauhan Ji
Date: 28 June, 2020
Location: Kirod Village, Devprayag, Tehri Garhwal & Dehradun, Uttarakhand

Samoon Foundation provided financial and social support for the treatment of Shri Rajendra Singh Chauhan Ji, son of Late Shri Karan Singh Chauhan Ji, a resident of Kirod village, Patti Bharpur, Tehsil Devprayag.

A few days earlier, Rajendra Ji suffered severe burn injuries after falling into a fire during an epileptic seizure. After receiving initial treatment at the government hospital in Rishikesh, he underwent treatment for 16 days at Coronation Hospital, Dehradun. Later, he was referred to Shri Mahant Indiresh Hospital, Dehradun, where his treatment is currently ongoing.

After the initial treatment, Rajendra Ji was admitted to the Plastic Surgery Ward. Although doctors at Coronation Hospital had expressed very low chances of his recovery, his health condition has shown significant improvement after treatment at Shri Mahant Indiresh Hospital.

A surgery was scheduled for 29 June 2020, for which O+ blood was required. With the support of kind-hearted donors, the required blood arrangement was successfully completed, despite the challenges and fear among people regarding blood donation during the COVID-19 pandemic.

Although his treatment was being carried out through the health card facility, Samoon Foundation transferred ₹11,000/- through online banking to the account of his brother, Shri Jaipal Singh Chauhan Ji, to support additional expenses related to his treatment.

The Samoon family prays for Rajendra Chauhan Ji’s speedy and complete recovery.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity


राजेन्द्र सिंह चौहान जी के इलाज हेतु सहायता
दिनांक: 28 जून, 2020
स्थान: ग्राम किरोड़, तहसील देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा ग्राम सभा किरोड़, पट्टी भरपूर, तहसील देवप्रयाग निवासी श्री राजेन्द्र सिंह चौहान जी, पुत्र स्वर्गीय श्री करण सिंह चौहान जी के इलाज हेतु सहायता प्रदान की गई।

कुछ दिन पूर्व मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान राजेन्द्र जी आग में झुलस गए थे। ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका 16 दिनों तक कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून में इलाज चला। इसके बाद उन्हें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज वर्तमान में जारी है।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया। कोरोनेशन अस्पताल द्वारा उनकी बचने की संभावनाएं बहुत कम बताई गई थीं, लेकिन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में काफी अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है।

दिनांक 29 जून, 2020 को उनकी एक सर्जरी होनी थी, जिसके लिए O+ रक्त की आवश्यकता थी। कोरोना काल में जहां लोग रक्तदान करने से भी भयभीत थे, वहीं कुछ मानवता प्रेमी रक्तदाताओं के सहयोग से आवश्यक रक्त की व्यवस्था सफलतापूर्वक कर ली गई।

हालांकि उनका इलाज स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से हो रहा है, फिर भी अन्य आवश्यक खर्चों को ध्यान में रखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ₹11,000/- की सहायता राशि उनके भाई श्री जयपाल सिंह चौहान जी के खाते में स्थानांतरित की गई।

समूण परिवार राजेन्द्र चौहान जी के शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता है। 🙏🏻

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




 

An appeal for financial support for the family of late folk artist Jaipal Negi Ji. (लोककलाकार स्वर्गीय जयपाल नेगी जी के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की अपील)

Financial Support Appeal for the Family of Late Folk Artist Shri Jaipal Negi Ji
Date: 29 May, 2020
Location: Uttarakhand

The income opportunities for artists in the Uttarakhand film and cultural field are very limited. Despite this, many artists dedicate their entire lives to preserving and promoting our language, music, traditions, and culture by choosing art as their profession. Whatever little income they earn helps them manage their lives, but when an unfortunate incident occurs, their families often face lifelong struggles.

One such dedicated artist was Late Shri Jaipal Negi Ji, who made a valuable contribution to the Uttarakhand cinema and cultural field through his artistic work.

Unfortunately, on 24 May, 2020, due to a sudden health issue, Jaipal Ji passed away, leaving behind his 7-year-old son, 13-year-old daughter, wife, and elderly father.

Artists who devote their lives to protecting our language, culture, literature, and music deserve our support during difficult times. Therefore, Samoon Foundation appeals to all kind-hearted and capable individuals to extend financial support to the family of Late Shri Jaipal Singh Negi Ji.

Any contribution sent to the Samoon Foundation account will be transferred to Mrs. Komal Negi Ji, wife of Late Jaipal Negi Ji, for the better upbringing and future needs of their children. Complete details of the collected and transferred amount will be shared through the Samoon Foundation Facebook page.

Even if you are unable to contribute financially, we request you to please share this message so that it can reach more people.

PAYTM - 6395436883

AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

Samoon Foundation also requests the Government Culture Department to consider support for Mrs. Komal Negi Ji’s pension and appeals to all artists associated with the Uttarakhand cinema and cultural field to come forward and support the family.

Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity


स्वर्गीय लोक कलाकार श्री जयपाल नेगी जी के परिवार हेतु आर्थिक सहयोग की अपील
दिनांक: 29 मई, 2020
स्थान: उत्तराखंड

उत्तराखंड के सिनेमा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कलाकारों की आमदनी बहुत सीमित होती है। इसके बावजूद कई कलाकार अपनी बोली-भाषा, संगीत, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं और कला को ही अपना करियर चुनते हैं।

इन कलाकारों की थोड़ी बहुत आमदनी से किसी तरह जीवन चलता रहता है, लेकिन जब कभी उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उनके परिवार एवं बच्चों को जीवन यापन में लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे ही एक समर्पित कलाकार थे स्वर्गीय श्री जयपाल नेगी जी, जिन्होंने उत्तराखंड के सिनेमा जगत में एक कलाकार के रूप में सराहनीय योगदान दिया।

दुर्भाग्यवश दिनांक 24 मई 2020 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण जयपाल जी इस दुनिया से चले गए और अपने पीछे 7 वर्षीय पुत्र, 13 वर्षीय पुत्री, धर्मपत्नी एवं वृद्ध पिताजी को छोड़ गए।

जो कलाकार हमारी बोली-भाषा, संस्कृति, साहित्य और संगीत को जीवित रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, ऐसे कलाकारों के परिवार के लिए सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

समूण फाउंडेशन सभी दयालु एवं सक्षम लोगों से स्वर्गीय जयपाल सिंह नेगी जी के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की अपील करता है।

आपके द्वारा समूण फाउंडेशन के खाते में भेजी गई सहयोग राशि स्वर्गीय जयपाल नेगी जी की धर्मपत्नी श्रीमती कोमल नेगी जी के खाते में उनके बच्चों के बेहतर भविष्य एवं जीवन यापन हेतु हस्तांतरित कर दी जाएगी। सहयोग राशि का संपूर्ण विवरण समूण फाउंडेशन के फेसबुक पेज के माध्यम से साझा किया जाएगा।

यदि आप आर्थिक सहयोग करने में सक्षम नहीं हैं तो कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक #Share अवश्य करें।

PAYTM - 6395436883

AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

समूण फाउंडेशन द्वारा सरकार के संस्कृति विभाग से श्रीमती कोमल नेगी जी की पेंशन हेतु निवेदन किया जाता है तथा उत्तराखंडी सिनेमा जगत से जुड़े सभी कलाकारों से परिवार के सहयोग हेतु आगे आने की अपील की जाती है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



 

Sunday, 18 August 2019

Samoon Tailoring Training Center – Devprayag (समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र - देवप्रयाग)



Women Empowerment through Skill Development – Samoon Stitching Training Centre

Location: Village Tudangi, Near Devprayag, Uttarakhand

Samoon Foundation is taking a step towards women empowerment with the aim of making women self-reliant and strengthening rural communities. In this direction, a Samoon Stitching Training Centre is being established in Village Tudangi, near Devprayag.

The centre will be operated under the guidance of Kumari Neelam, who will train local women and girls in stitching skills, enabling them to become economically independent and confident.

In the initial phase, the centre will start with 5 sewing machines. As more women and girls from the village join the training program, the number of machines will be increased accordingly. In the future, there are also plans to introduce embroidery (kadhai) training to further enhance skill development opportunities.

It is hoped that such initiatives will help rural women become self-reliant, improve their livelihood opportunities, and contribute positively to family income and social development.

Samoon Foundation appeals to all supporters and well-wishers to contribute towards this initiative by donating a sewing machine or offering a small financial contribution to help establish and expand the training centre.

Together, let us empower women and build a stronger society.

Thank you
Team Samoon – Working towards Women Empowerment


महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर तो विकसित होगा समाज

स्थान: ग्राम तुड़ंगी, देवप्रयाग के समीप, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से देवप्रयाग के निकट ग्राम तुड़ंगी में एक समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जा रही है।

इस केंद्र में कुमारी नीलम द्वारा गांव की महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रारंभिक चरण में यह केंद्र 5 सिलाई मशीनों के साथ शुरू किया जाएगा। यदि अधिक संख्या में महिलाएं और बालिकाएं प्रशिक्षण हेतु आगे आती हैं, तो सिलाई मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा आगे चलकर कढ़ाई का प्रशिक्षण भी प्रदान करने की योजना है।

समूण परिवार का मानना है कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

समूण परिवार आप सभी से अनुरोध करता है कि इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक सिलाई मशीन दान देकर या छोटी सी आर्थिक सहायता प्रदान कर इस प्रयास में सहयोग करें।

धन्यवाद
समूण परिवार – महिला सशक्तिकरण हेतु समर्पित