Saturday, 30 December 2017

blanket donation for needy in winter (नये साल की शुरुवात नेक कार्य से करेँ, जरुरतमंदोँ के लिए कम्बल दान करेँ )

*Appeal: Blanket Donation for Needy in Winter*  

*Date: December – January*  
*Location: North India*  

During the freezing cold of December and January, while we stayed warm at home in quilts and blankets, many poor people had to spend the night under the open sky. As a result, every year in North India, many people, especially small children and women, lost their lives due to the cold.  For the last 3 years, Samoon Foundation has been celebrating the New Year as “Blanket Distribution Program” and tried to bring some warmth to all the destitute with your cooperation.  

Instead of spending thousands of rupees on New Year parties, if we donate even one blanket to a needy person, the blessings we receive from them are priceless. That New Year becomes truly meaningful because blessings have great power.  
Come, let’s take a pledge this New Year to donate at least one blanket to a needy person. The cost of one blanket was ₹250/-. You could also donate the amount and we would purchase the blankets and deliver them to the needy on your behalf. That would truly be a meaningful New Year celebration.  
*You could transfer your donation for blankets to the below-mentioned Samoon account:*  

*BANK NAME:* AXIS BANK  
*A/C NUMBER:* 914010040541847  
*A/C NAME:* SAMOON FOUNDATION  
*BRANCH:* CITY CENTRE, RISHIKESH  
*IFSC CODE:* UTIB0000156  
*SWIFT CODE:* AXISINBB093  
*MICR CODE:* 249211102  
*Team Samoon*  
---
*अपील: सर्दियों में जरूरतमंदों के लिए कम्बल दान करें*  
*दिनांक: दिसम्बर – जनवरी*  
*स्थान: उत्तर भारत*  

दिसम्बर और जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में जहाँ हम लोग अपने घरों में गरम कपड़ों को पहने हुए रजाई और कम्बलों में रहकर ठंड से बचते हैं, वहीं हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होते हैं। परिणामस्वरूप हर साल उत्तर भारत में सैकड़ों लोगों को कड़कड़ाती ठंड के कारण अपनी जान गवानी पड़ती है जिसमें छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक होती है।  
सम्पूर्ण परिवार पिछले 3 सालों से लगातार नए वर्ष को “कम्बल वितरण कार्यक्रम” के रूप में मनाती है और आप सभी परमार्थी परमात्मा से सभी के कुशलता की कामना करती है।  
नए वर्ष के जश्न में जहाँ हम हजारों रुपये पार्टी में खर्च कर देते हैं, वहीं यदि हम किसी जरूरतमंद को एक कम्बल भेंट करें तो उस जरूरतमंद द्वारा मिली दुआओं के फलस्वरूप अवश्य ही हमारा नव वर्ष सुखमय होगा, क्योंकि दुआओं में बहुत शक्ति होती है।  
आइये इस आगामी नए वर्ष के शुभ अवसर पर किसी जरूरतमंद को एक कम्बल दान करें। एक कम्बल का मूल्य रुपये 250/- है। आप जिन्हें भी कम्बल दान करना चाहते हैं उसी के अनुसार हमारी सम्पूर्ण खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं और हम आपकी तरफ से यह कम्बल जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे। इसी सच्ची अर्थी में यह नव वर्ष का जश्न कहलायेगा।  
*आप अपना दान निम्नलिखित समून खाते में भेज सकते हैं:*  

*BANK NAME:* AXIS BANK  
*A/C NUMBER:* 914010040541847  
*A/C NAME:* SAMOON FOUNDATION  
*BRANCH:* CITY CENTRE, RISHIKESH  
*IFSC CODE:* UTIB0000156  
*SWIFT CODE:* AXISINBB093  
*MICR CODE:* 249211102  

During the freezing cold of December and January, while we stayed warm at home in quilts and blankets, many poor people had to spend the night under the open sky. As a result, every year in North India, many people, especially small children and women, lost their lives due to the cold.  

Wednesday, 13 December 2017

Career Guidance Camp and Scholarship Distribution at Government Degree College, Devprayag (मार्गदर्शन एँव छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन )

*Career Guidance Camp and Scholarship Distribution at Government Degree College, Devprayag*  

*Date: 12/12/2017*  
*Location: Government Degree College, Devprayag, Uttarakhand*  

 
On *12th December 2017*, a *Career Guidance Camp and Scholarship Distribution Program* was organized by *Samoon Foundation* at *Government Degree College, Devprayag*.

In this program, a scholarship of *Rs 5,000/-* was provided to *17 meritorious students* from poor families. The program started with the lighting of a lamp and paying tribute to Goddess Saraswati. 

*Subject expert Parikshit Uniyal and Manish Uniyal* guided the students on how to choose a better career and prepare for competitive exams.  
*S.S. Singh* provided information about the social work being done by the organization. 
*Media in-charge and poet Kamal Joshi* recited a poem "Uttarakhand Bhoomi" which was liked a lot by the students and the people present.

The Principal of the college, *Prof. Sudha Bhattad*, thanked the Samoon organization for the Career Guidance and Scholarship Distribution Program and said that such guidance was very necessary for students in hilly areas.  
On behalf of Samoon Foundation, members and guests gave a cheque of *Rs 3,000/-* to each selected student.

At the end of the program, mementos were presented to the members of Samoon Foundation, *K.S. Singh, Kamal Joshi, former State Youth President Arvind Nautiyal* and others by the Principal of the college.

*Dignitaries Present:* Vinit Rana, youth leader Himanshu Bilangwan, Career Counseling in-charge Dr. Ashok Kumar Medola, Sita Ram Ranakoti and others.

---

*विषय: राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में करियर मार्गदर्शन शिविर एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम*  

*दिनांक: 12/12/2017*  
*स्थान: राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, उत्तराखंड*  

  
दिनांक *12 दिसम्बर 2017* को *राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग* में *समून फाउंडेशन* की ओर से *करियर गाइडेंस कैम्प व छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम* आयोजित किया गया। जिसमें गरीब परिवारों के *17 मेधावी विद्यार्थियों* को *5 हजार* की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 

महाविद्यालय सभागार में माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  
*विषय विशेषज्ञ परीक्षित उनियाल व मनीष उनियाल* ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हेतु बेहतर करियर व प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में मार्गदर्शन दिया। 
*एस.एस. सिंह* ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।  
वहीं समून संस्था की मीडिया प्रभारी व लोक गीतकार *कमल जोशी* ने गीत में पूरे लिखी कविता "उत्तराखंड भूमि" सुनाई जिसे विद्यार्थियों व उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

महाविद्यालय की *प्राचार्य प्रो. सुधा भट्टाद* ने समून संस्था के करियर मार्गदर्शन व छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम पर धन्यवाद दिया और कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों में योग्यता की कमी नहीं थी लेकिन उन्हें दिशा निर्देशन की जरूरत होती थी।

समून फाउंडेशन सदस्यों व अतिथियों ने चयनित प्रत्येक छात्र-छात्रा को *तीन हजार* की धनराशि का चेक प्रदान किया।  
समून संस्था द्वारा छात्रवृत्ति में सहयोग करने वाले लोगों व महाविद्यालय के प्राचार्य आदि की स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।

कार्यक्रम में समून परिवार के सदस्य *के.एस. सिंह, कमल जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नौटियाल* सहित *थाना प्रभारी देवप्रयाग विनीत राणा, युवा नेता हिमांशु बिलंगवान, करियर काउंसलिंग प्रभारी डॉ. अशोक कुमार मेडोला, सीता राम राणाकोटि* आदि मौजूद थे।

---


 "टीम समूण"

Sunday, 3 December 2017

CAREER GUIDANCE & SCHOLARSHIP DISTRIBUTION(विद्यार्थी मार्गदर्शन शिविर एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम)

*Student Guidance Camp and Scholarship Distribution*  

*Date: 12th December 2017*  
*Location: Okaaranand Saraswati Rajkiya Mahavidyalaya, Devprayag, Tehri Garhwal*  
  
*Samoon Foundation* organized a *Student Guidance Camp and Scholarship Distribution Program* on *12th December 2017* at *Okaaranand Saraswati Rajkiya Mahavidyalaya, Devprayag, Tehri Garhwal*.

The purpose of this camp was to provide comprehensive guidance and assistance for employment along with the physical, mental, intellectual and spiritual development and moral building of the students.

A 5-member team of Samoon worked with professional counselors in this camp to guide the students.

Samoon Pariwar decided to provide scholarships for one year of studies to *18 selected students* who were financially weak but strong mentally. Samoon Pariwar also expressed its willingness to continue this in the future.

Samoon requested everyone to come forward and support this organized camp. It was also suggested that according to everyone's capacity and capability, one should come forward to adopt a student for a bright future.

The message given was that life is meant to serve. One should become indebted to society and repay that debt by helping others. As one receives, one should try to return it in some form.

*TEAM SAMOON*

---

* विद्यार्थी मार्गदर्शन शिविर एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम*  
*दिनांक: 12 दिसम्बर, 2017*  
*स्थान: ओकानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल*  

 
*समून फाउंडेशन* द्वारा *विद्यार्थी मार्गदर्शन शिविर एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम* का आयोजन *12 दिसम्बर, 2017* को *ओकानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल* में किया गया था।

विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास व नैतिक निर्माण के साथ रोजगार के लिए समुचित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था।

प्रोफेशनल काउंसलरों के साथ समून की 5 सदस्यीय टीम इस शिविर में अपना सहयोग प्रदान करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही थी।

*18 चयनित आर्थिक रूप से कमजोर व मानसिक रूप से प्रबल विद्यार्थियों* की एक साल की पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्च समून परिवार छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करेगा और आगे भी कोशिश करता रहेगा।

आप सभी से अनुरोध था कि इस शिविर को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें। सभी साथियों से यह निवेदन था कि अपने प्रतिभा व क्षमता के अनुसार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु अपना योगदान देने का सूत्र स्वीकार करें।

सन्देश दिया गया था कि *मनुष्य का सामाजिक प्राणी माना गया है*। उसे समाज बनाता भी है और मनुष्य समाज का ऋणी भी है। समाज से ही रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं। मनुष्य ऋणी है तो वह अपने इस ऋण को चुकाने के लिए अपनी शक्ति व धन भाव को जरूर करें। जैसे-जैसे यह किसी से ले रहा है, वैसे-वैसे वह उसी को लौटाने का भी प्रयत्न करे।

*"टीम समून"*

---