Gudiya Daughter’s Wedding Support Initiative / गुड़िया बिटिया विवाह सहयोग अभियान
Date: 03 October 2020
Location: Budkot Village, Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation team members Dhirendra Rawat Ji and Praveen Rawat Ji delivered essential wedding materials to Gudiya’s family in Budkot village for her upcoming marriage.
The support included approximately 300 kg of ration, 30 litres of oil, spices, plates and bowls, sugar, tea leaves, pulses, and other essential items required for the wedding arrangements.
After the unfortunate demise of Gudiya’s parents and grandfather, the responsibility of raising six children and arranging their basic needs such as food, clothing, and education came upon her elderly grandmother. Despite her old age, she has been fulfilling this responsibility by doing daily wage labour.
However, arranging expenses for a major family event like a wedding is extremely difficult for her. Out of the six children, two granddaughters have already been married, the third granddaughter Gudiya’s wedding is scheduled for 18–19 October, and the remaining three children are continuing their studies.
Samoon Foundation extends heartfelt blessings and best wishes to Gudiya Daughter for her upcoming wedding. We pray to God that she always remains happy and blessed in her married life.
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity
गुड़िया बिटिया विवाह सहयोग अभियान
दिनांक: 03 अक्टूबर 2020
स्थान: ग्राम बुडकोट, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
गुड़िया बिटिया की शादी के लिए आवश्यक सामग्री लेकर समूण फाउंडेशन टीम के सदस्य धीरेन्द्र रावत जी एवं प्रवीन रावत जी उनके गांव बुडकोट पहुंचे।
टीम द्वारा शादी हेतु लगभग 300 किलोग्राम राशन, 30 लीटर तेल, मसाले, पत्तल-दोने, चीनी, चाय पत्ती, दालें एवं अन्य आवश्यक सामग्री परिवार तक पहुंचाई गई।
आपको बता दें कि गुड़िया बिटिया के माता-पिता एवं दादा जी के निधन के बाद उनके पालन-पोषण और परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग दादी जी के कंधों पर आ गई थी। छह बच्चों की पढ़ाई एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं जैसे भोजन, कपड़े और शिक्षा सामग्री की व्यवस्था दादी जी दिहाड़ी मजदूरी करके पूरी कर रही थीं।
वृद्धावस्था के बावजूद दादी जी ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया, लेकिन शादी जैसे बड़े कार्य के लिए आर्थिक व्यवस्था करना उनके लिए संभव नहीं था।
छह बच्चों में से दो नातिनों का विवाह हो चुका है, तीसरी नातिन गुड़िया बिटिया का विवाह 18-19 अक्टूबर को होना तय है, जबकि शेष तीन बच्चे अभी अध्ययनरत हैं।
समूण परिवार की ओर से गुड़िया बिटिया को सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया जीवन में सदैव खुश और सुखी रहे।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित














































