Medical Support Appeal for Fire Accident Victims / अग्निकांड पीड़ित परिवार हेतु चिकित्सा सहायता अपील
Date: 19 August 2020
Location: Baman Village, Pokhari, Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation appeals for support for the family of Dilbar Lal Ji, who suffered severe injuries in a tragic fire accident and is currently undergoing treatment in Intensive Care Units (ICU) of different hospitals in Dehradun.
Dilbar Lal Ji, a resident of Baman village, Pokhari, Tehri Garhwal, was working in a restaurant in Punjab and managing his family’s livelihood with great difficulty. Due to job loss during the COVID-19 pandemic, he returned to his village.
On the unfortunate morning of 10 August 2020, while he was preparing tea, a gas leak caused a sudden fire accident. The fire spread rapidly, injuring all family members who were inside the house, including Dilbar Lal Ji, his wife Sunita Devi, son Suraj, and daughters Gunjan, Diya, and Riya.
The family lost their home and lifelong savings in the accident. Although villagers helped rescue them, they are now facing a serious medical crisis. Dilbar Ji and his son Suraj are admitted to the ICU of Kailash Hospital, Dehradun, while his wife and three daughters are receiving treatment at Coronation Hospital, Dehradun.
Already struggling financially, the family has now lost their home and savings while facing heavy medical expenses. Their relatives have requested Samoon Foundation for financial support.
Samoon Foundation appeals to everyone to come forward and support this family during this difficult time. Every contribution can help them continue their treatment and rebuild their lives.
The foundation assures that all received support will be utilized for the medical treatment and better living conditions of the affected family members.
For Support:
Contact Person: Sudama Ji (Relative of Dilbar Lal Ji)
Mobile: 9927762371
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity
अग्निकांड पीड़ित परिवार हेतु चिकित्सा सहायता अपील
दिनांक: 19 अगस्त 2020
स्थान: ग्राम बामण, पोखरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन द्वारा अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल हुए दिलबर लाल जी एवं उनके परिवार के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग की अपील की जाती है। दिलबर लाल जी वर्तमान में देहरादून के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती हैं और जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
ग्राम बामण, पोखरी, जिला टिहरी गढ़वाल निवासी दिलबर लाल जी पंजाब के एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कोरोना काल में नौकरी चले जाने के बाद वे अपने गांव वापस आ गए थे।
दिनांक 10 अगस्त 2020 की सुबह जब वे चाय बना रहे थे, तभी गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में मौजूद परिवार के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दिलबर लाल जी, उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र सूरज एवं तीनों बेटियां गुंजन, दिया और रिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में परिवार का घर और जीवनभर की जमा पूंजी एक पल में नष्ट हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बचाया गया, लेकिन वर्तमान में परिवार गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है।
दिलबर लाल जी एवं उनके पुत्र सूरज देहरादून स्थित कैलाश हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि उनकी पत्नी एवं तीनों बेटियों का उपचार कोरोनेशन हॉस्पिटल, देहरादून में चल रहा है।
पहले से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे इस परिवार के सामने अब इलाज का भारी खर्च और रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। परिवार के परिजनों ने समूण फाउंडेशन से सहायता की अपील की है।
समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि इस अति निर्धन परिवार के उपचार और जीवन को बचाने के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाएं। आपका छोटा सा सहयोग भी इस परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है।
आपको विश्वास दिलाया जाता है कि प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग उक्त परिवार के सदस्यों के इलाज एवं बेहतर जीवन यापन हेतु किया जाएगा।
सहयोग हेतु संपर्क:
सुदामा जी (दिलबर लाल जी के रिश्तेदार)
मोबाइल: 9927762371
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




No comments:
Post a Comment