Laxmi Daughter’s House Renovation Support Initiative / लक्ष्मी बिटिया घर जीर्णोद्धार सहयोग अभियान
Date: 11 September 2020
Location: Mahad Village, Devprayag, Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation is continuously working towards the renovation of the severely damaged house of Laxmi, before her upcoming wedding.
The condition of the house has become extremely unsafe and there is a possibility of an unfortunate incident at any time. Considering the urgency, Samoon Foundation has committed to providing 50 bags of cement for the renovation work.
Through the efforts of the foundation and support from well-wishers, an amount of ₹11,000/- has already been transferred to the account of Laxmi’s mother, Smt. Vinodari Devi Ji. The foundation continues its efforts to provide further assistance.
Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all donors and supporters who contributed towards this noble cause.
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity
लक्ष्मी बिटिया घर जीर्णोद्धार सहयोग अभियान
दिनांक: 11 सितंबर 2020
स्थान: महड़ गांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन द्वारा लक्ष्मी बिटिया के विवाह से पूर्व उनके अत्यंत जर्जर हो चुके घर के जीर्णोद्धार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
घर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्था ने घर के पुनर्निर्माण हेतु 50 कट्टे सीमेंट देने का संकल्प लिया है।
समूण फाउंडेशन के प्रयासों एवं सहयोगियों के सहयोग से अब तक ₹11,000/- की सहायता राशि लक्ष्मी बिटिया की माता जी श्रीमती विनोदरी देवी जी के खाते में पहुंच चुकी है। संस्था द्वारा आगे भी सहायता के लिए प्रयास जारी हैं।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का समूण परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


No comments:
Post a Comment