Monday, 19 October 2020

A cheque for small financial assistance was provided to Bhupendra Ji of Toli Village, Bachhelikhal. (भुपेंद्र जी गाँव तोली, बच्छेलीखाल को छोटी सी आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया)

Medical & Family Support Initiative / चिकित्सा एवं परिवार सहायता अभियान
Date: 19 September 2020
Location: Toli Village, Bachhelikhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation team members Deepak Bedwal Ji and Dhirendra Rawat Ji visited the village of Toli, Bachhelikhal on 19/09/2020 to meet Bhupendra Ji and his family, where three members — mother, son, and daughter-in-law — are suffering from paralysis and facing extremely difficult living conditions.

During the visit, the team provided a financial assistance cheque of ₹11,000/- to support the family.

Earlier, on 27 August 2020, the Samoon Foundation team had visited Toli village to understand the family’s situation and assured them of all possible support. During that visit, the team identified the construction of a toilet as one of the family’s most urgent needs and wished to arrange its construction. However, the family requested financial assistance instead.

Samoon Foundation prays for a healthy, peaceful, and better future for Bhupendra Ji and all family members.

The foundation expresses heartfelt gratitude to the main donors who supported this initiative:

Dinesh Khanduri Ji, Neha Bhatt Ji, Sudarshan Panwar Ji, and Manohar Rawat Ji.

Your support continues to strengthen the efforts of Samoon Foundation in serving humanity.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


चिकित्सा एवं परिवार सहायता अभियान
दिनांक: 19 सितंबर 2020
स्थान: ग्राम तोली, बच्छेलीखाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

एक ही परिवार के तीन सदस्य — माँ, बेटा और बहू — लकवा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे भूपेंद्र जी एवं उनके परिवार से मिलने के लिए समूण फाउंडेशन की टीम के सदस्य दीपक बेडवाल जी एवं धीरेंद्र रावत जी दिनांक 19/09/2020 को उनके गांव तोली, बच्छेलीखाल पहुंचे।

इस अवसर पर टीम द्वारा परिवार को सहयोग स्वरूप ₹11,000/- की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

इससे पूर्व 27 अगस्त 2020 को भी समूण फाउंडेशन की टीम तोली गांव पहुंची थी और परिवार की स्थिति का जायजा लेकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। उस समय टीम द्वारा परिवार के लिए शौचालय निर्माण को सबसे आवश्यक आवश्यकता बताया गया था और संस्था परिवार के लिए शौचालय बनवाने की इच्छा रखती थी, लेकिन परिवार ने इसके स्थान पर आर्थिक सहायता का निवेदन किया।

समूण फाउंडेशन भूपेंद्र जी एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के सुखद, स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की कामना करता है।

इस परिवार की सहायता हेतु सहयोग करने वाले मुख्य दानदाताओं दिनेश खंडूरी जी, नेहा भट्ट जी, सुदर्शन पंवार जी एवं मनोहर रावत जी का समूण परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित





 

No comments:

Post a Comment