Education Support Initiative for Sundara Devi Ji’s Family / सुंदरा देवी जी परिवार शिक्षा सहायता अभियान
Date: 20 September 2020
Location: Budkot Village, Hindolakhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation appeals for support for Smt. Sundara Devi Ji, an elderly woman who, instead of resting during her old age, is working hard to provide education and basic necessities for four children under her care.
By doing daily wage labour, Sundara Devi Ji is fulfilling the responsibility of arranging food, clothing, and educational needs for these children with great determination.
After the unfortunate demise of her husband, son, and daughter-in-law at a young age, the responsibility of raising six children came upon Sundara Devi Ji. Out of these, two granddaughter(s) have been married, while the remaining four children — Pooja, Mansi, Shubham, and Aman — are continuing their studies.
Pooja and Mansi are studying in Class 12.
Shubham is studying in Class 9.
Aman is studying in Class 6.
Sundara Devi Ji is a resident of Budkot village, Post Office Laludikhal, near Hindolakhal, Tehri Garhwal.
Those who wish to support the education and basic needs of these children and help Sundara Devi Ji in this responsibility are welcome to contribute.
For more information about the family, you may contact Village Head Pradeep Badoni Ji:
Contact Number: 8954833441
Donation Details:
AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156
Your support can help these children continue their education and move towards a better future.
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity
सुंदरा देवी जी परिवार शिक्षा सहायता अभियान
दिनांक: 20 सितंबर 2020
स्थान: ग्राम बुडकोट, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
वृद्धावस्था में जब आराम करने का समय होता है, उसी उम्र में सुंदरा देवी जी चार-चार बच्चों की पढ़ाई और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं जैसे भोजन, कपड़े एवं शिक्षा सामग्री की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
दिहाड़ी मजदूरी करके सुंदरा देवी जी अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा को निरंतर जारी रखने का प्रयास कर रही हैं।
सुंदरा देवी जी के पति, बेटे और बहू का अल्प आयु में निधन हो जाने के बाद छह बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। इनमें से दो बच्चियों (नातिनों) का विवाह हो चुका है, जबकि शेष चार बच्चे पूजा, मानसी, शुभम और अमन अभी अध्ययनरत हैं।
पूजा एवं मानसी कक्षा 12 में अध्ययनरत हैं।
शुभम कक्षा 9 में पढ़ते हैं।
अमन कक्षा 6 में अध्ययनरत हैं।
सुंदरा देवी जी ग्राम बुडकोट, पोस्ट ऑफिस ललुड़ीखाल, नजदीक हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल की मूल निवासी हैं।
समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि यदि आप इन बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की सहायता हेतु वृद्ध माता जी सुंदरा देवी जी का सहयोग करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।
परिवार के बारे में अधिक जानकारी हेतु आप ग्राम प्रधान प्रदीप बडोनी जी से संपर्क कर सकते हैं:
संपर्क नंबर: 8954833441
सहयोग हेतु विवरण:
AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156
आपका सहयोग इन बच्चों की शिक्षा को जारी रखने और उनके बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
No comments:
Post a Comment