Contribution for Laxmi Daughter’s Wedding Support / लक्ष्मी बिटिया विवाह सहयोग हेतु योगदान
Date: 30 August 2020
Location: Mahad Village, Devprayag, Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation received a generous contribution towards the wedding support of Laxmi, daughter of Smt. Vinodari Devi, wife of late Hari Singh Ji, resident of Mahad (Pavkhal), Devprayag.
A contribution of ₹2,100/- was received from Shri Aatma Singh Bisht, originally from Mahad village, Devprayag (currently residing in Faridabad), as support for the Kanyadaan of Laxmi’s wedding.
Samoon Foundation appreciates this kind gesture and the spirit of supporting a needy family. Such contributions encourage collective efforts towards helping those who need support.
We express our heartfelt gratitude for this valuable contribution and wish Shri Aatma Singh Bisht continued happiness, success, and prosperity.
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity
लक्ष्मी बिटिया विवाह सहयोग हेतु योगदान
दिनांक: 30 अगस्त 2020
स्थान: महड़ गांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन को श्रीमती विनोदरी देवी पत्नी स्वर्गीय हरि सिंह जी, ग्राम महड़ (पावखाल), देवप्रयाग की बेटी कुमारी लक्ष्मी के विवाह में कन्यादान हेतु सहयोग राशि प्राप्त हुई।
ग्राम महड़, देवप्रयाग निवासी (वर्तमान में फरीदाबाद) श्री आत्मा सिंह बिष्ट जी की ओर से लक्ष्मी बिटिया के विवाह सहयोग हेतु ₹2,100/- (इक्कीस सौ रुपये) का योगदान प्राप्त हुआ है।
जरूरतमंद परिवार की सहायता हेतु आपके द्वारा उठाए गए इस सहयोगात्मक कदम की समूण फाउंडेशन हृदय से सराहना करता है। आपका यह सहयोग समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है।
समूण परिवार आपके इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करता है एवं आपके उज्जवल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करता है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


No comments:
Post a Comment