Showing posts with label SAMOON FOR MEDICAL SUPPORT. Show all posts
Showing posts with label SAMOON FOR MEDICAL SUPPORT. Show all posts

Thursday, 2 July 2026

Standing Together: Emergency Financial Relief Provided for Mahendra’s Urgent Dialysis

  Date: Saturday, 11 April 2026

At just 19 years old, when most teenagers are dreaming about their college and career goals, Mahendra Singh is fighting a silent, painful battle for survival. Mahendra has been diagnosed with end-stage kidney failure. Instead of living a normal youth, his days are now dictated by hospital visits, heavy medications, and a desperate wait for a kidney transplant.

Living with this condition is an incredibly grueling ordeal, both physically and financially. To stay alive, Mahendra has to undergo painful dialysis sessions three times every single week. For his family, the expenses have spiraled out of control—covering the cost of continuous dialysis, expensive life-saving medicines, hospital travel logistics, and regular diagnostic blood tests. Making matters even more difficult is the emotional weight on the household; Mahendra’s father has raised him single-handedly since childhood, fulfilling the roles of both mother and father. Today, he watches his young son suffer, exhausting every resource he has just to keep him alive.

To ease this massive burden and ensure Mahendra’s treatment doesn't stop, the Samoon Foundation and its kind donor network officially stepped in. Together, we mobilized an emergency medical relief fund of ₹35,000. Out of this, the Samoon family network successfully pooled and transferred ₹31,000, while compassionate well-wishers sent another ₹4,000 directly into Mahendra’s bank account.

While we know this amount cannot cover the entire cost of a complex medical journey, it acts as a critical immediate lifeline. This financial relief guarantees that Mahendra’s dialysis stays uninterrupted for the time being. Currently, he is undergoing vital pre-operative clinical tests. Once these medical reports are ready, doctors will give the final advice on the next big step: a permanent kidney transplant, where his brave father plans to donate his own kidney to give his son a second chance at life.


जिस 19 साल की उम्र में युवा अपने कॉलेज और करियर के सपने देखते हैं, उस उम्र में महेंद्र सिंह अपनी जिंदगी की सबसे कठिन जंग लड़ रहे हैं। महेंद्र किडनी फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। आज उनकी पूरी जिंदगी सिर्फ अस्पताल के चक्करों, भारी दवाइयों और एक अदद किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार के बीच सिमट कर रह गई है।

इतनी कम उम्र में इस दर्दनाक बीमारी का सामना करना शारीरिक और आर्थिक दोनों रूप से बहुत बड़ा संकट है। महेंद्र को जिंदा रहने के लिए हर हफ्ते 3 बार डायलिसिस की कष्टदायक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उनके परिवार के लिए यह स्थिति आर्थिक रूप से कमर तोड़ने वाली है—हर हफ्ते डायलिसिस का खर्च, महंगी दवाइयां, अस्पताल आने-जाने का किराया और नियमित टेस्ट्स का खर्च उठाना उनके बस से बाहर हो चुका है। इस पूरे संघर्ष का सबसे भावुक पहलू यह है कि महेंद्र के पिता ने बचपन से ही उन्हें अकेले पाला है, उनके लिए माता और पिता दोनों का फर्ज निभाया है। आज वही लाचार पिता अपने जवान बेटे को आंखों के सामने तड़पता देख, उसे बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने को मजबूर हैं।

इस बेहद कठिन समय में महेंद्र के परिवार को सहारा देने और उनके इलाज को बिना रुके जारी रखने के लिए समूण फाउंडेशन और हमारे संवेदनशील डोनर्स आगे आए। संस्था और दानदाताओं के सामूहिक प्रयास से कुल ₹35,000 की आपातकालीन सहायता राशि जुटाई गई। इसमें से ₹31,000 समूण परिवार के माध्यम से और ₹4,000 सीधे दानदाताओं द्वारा महेंद्र के व्यक्तिगत बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए।

हम जानते हैं कि बीमारी के इस बड़े खर्च के सामने यह राशि बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में यह मदद इस परिवार के लिए एक बहुत बड़ा सहारा बनी है। इस वित्तीय सहयोग से महेंद्र का डायलिसिस और प्राथमिक इलाज बिना किसी रुकावट के जारी रह सकेगा। वर्तमान में अस्पताल में उनके कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद, डॉक्टर्स आगे की रूपरेखा तय करेंगे, जहां महेंद्र के पिता अपने बेटे की जान बचाने के लिए खुद अपनी एक किडनी डोनेट (दान) करने की तैयारी कर रहे हैं।

समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/182mQydjR7/

Tuesday, 30 June 2026

Standing with Ankit: Samoon Family Supports a Brave Young Student Battling Severe Kidney Disease

 Date: Thursday, 27 August 2025

The Samoon Foundation extended a helping hand to 17-year-old Ankit Singh Chauhan, a resident of Tehri Garhwal who is battling severe kidney disease. On August 27, 2025, a cheque of ₹51,000 (Fifty-One Thousand Rupees) was presented to his mother, Mrs. Uma Devi, at the foundation's head office in Rishikesh.

Ankit, a bright and promising student, always dreamed of supporting his parents after completing his education. However, his life took an unexpected turn when he was diagnosed with a severe kidney ailment. Medical tests revealed that one of his kidneys has failed completely, while the other is functioning at only 60%. Ankit's father works a low-income job in Dehradun to sustain the household. The family had already exhausted all their life savings on initial tests and treatments. Facing an absolute financial crisis for further medical procedures, they approached the Samoon Family for urgent help.

Upon receiving the cheque, Mrs. Uma Devi expressed her heartfelt gratitude to all the members and donors of the Samoon Foundation, stating that this timely support has brought a new ray of hope during their darkest hours. She shared that Ankit's treatment is ongoing and this assistance will be immensely helpful in managing the high medical costs.

The Samoon Foundation extends its deepest thanks to all its dedicated members and donors. Your trust is our greatest asset, and we remain firmly committed to preserving it. For the past 15 years, the Samoon Foundation has been devoted to the service of humanity, consistently supporting underprivileged families across education, healthcare, and social development.

We pray to the Almighty for Ankit's speedy recovery, wishing him and his family the strength and courage to overcome this challenging phase and step into a healthy future.


दिनांक: 27 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार

स्थान: समूण फाउंडेशन कार्यालय, ऋषिकेश, उत्तराखंड

परियोजना: गंभीर बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक चिकित्सा सहायता

टिहरी गढ़वाल निवासी 17 वर्षीय होनहार छात्र अंकित सिंह चौहान, जो इस समय गंभीर किडनी रोग से जूझ रहा है, की मदद के लिए समूण परिवार आगे आया है। पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए 27 अगस्त 2025 को ₹51,000 (इक्यावन हज़ार रुपए) का सहायता चेक अंकित की माता जी श्रीमती umadevi (उमा देवी) को ऋषिकेश स्थित समूण फाउंडेशन के कार्यालय में सप्रेम भेंट किया गया।

अंकित मात्र 17 वर्ष का एक बेहद होनहार विध्यार्थी है, जिसका सपना था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर एक अच्छी नौकरी पाकर अपने माता-पिता का सहारा बनेगा। लेकिन अचानक इस गंभीर बीमारी ने उसकी दुनिया बदल दी। डॉक्टरी जांच में पाया गया कि अंकित की एक किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी है और दूसरी किडनी भी मात्र 60% ही काम कर रही है। अंकित के पिता देहरादून में एक बेहद छोटी सी नौकरी करके पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इलाज और लगातार होती जांचों में परिवार ने अब तक अपनी जीवन भर की सारी जमा-पूंजी लगा दी थी। आगे के महंगे इलाज के लिए हाथ में पैसे न होने के कारण लाचार परिवार ने समूण संस्था से मदद की गुहार लगाई थी।

इस भावुक अवसर पर श्रीमती उमा देवी जी ने समूण फाउंडेशन के सभी सदस्यों और सम्मानित दानदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में मिले इस सहयोग ने उनके पूरे परिवार को एक नई उम्मीद दी है। उन्होंने बताया कि अंकित का इलाज वर्तमान में जारी है और यह राशि चिकित्सा के भारी खर्च को पूरा करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

समूण फाउंडेशन अपने सभी निष्ठावान सदस्यों और निस्वार्थ दानदाताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है, क्योंकि आपका अटूट विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हम सदैव इसे बनाए रखने का प्रयास करते रहेंगे। समूण फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से धरातल पर मानवता की सेवा हेतु समर्पित है और जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।

हम इस कठिन समय में अंकित और उसके पूरे परिवार के लिए असीम शक्ति और साहस की कामना करते हैं। ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है कि अंकित शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होकर एक नई और खुशहाल जिंदगी की ओर कदम बढ़ाए।

समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित


Tuesday, 9 March 2021

संदीप सिंह के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन ने आर्थिक मदद की

Date: 05 Feb 2021

आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते हमारे कई भाई बहन ऐसे है जो जिंदगी से समझौता करने पर मजबूर हो जाते हैं। न परिवार में किसी का सहयोग होना और ना ही खुद कुछ कर पाना मनुष्य को विवश कर देता है।

ऐसे ही मजबूरी में जी रहे थे संदीप सिंह जी जो रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं और इनके दाएं हाथ में एक बीमारी के चलते छेद छेद हो गए हैं, जिससे पानी व पस निकलता रहता है । इस वजह से वह कुछ भी काम करने में असमर्थ हैं । परिवार में स्वयं के साथ पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं । विटिया 8 साल की और बेटा 7 साल का है ।परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है जिसकी वजह से परिवार को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संदीप जी ने कई जगह इलाज करवाया पर इनका इलाज संभव न हो सका, फिर श्रीनगर के डॉक्टरों द्वारा इन्हें ऋषिकेश एम्स के लिऐ रेफर किया गया परंतु आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से संदीप जी अपना इलाज करवाने नहीं आ पा रहे थे क्योंकि आने का किराया तक इनके पास नहीं था।

इलाज आयुष्मान कार्ड से हो जाता परंतु इनकी सबसे बड़ी समस्या थी हॉस्पिटल तक आना । समूण परिवार में सहायता हेतु निवेदन करने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम ने ऋषिकेश ऐम्स तक आने का किराया मुहैया करवाया और साथ ही इलाज हेतु हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवँ अन्य लोगों से संपर्क किया ।

समूह परिवार की ओर से छोटी सी सहायता राशि 5500 का चेक संदीप जी को समूल कार्यालय ऋषिकेश में प्रदान किया गया । समूण परिवार संदीप जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।

नीतु कंडवाल
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 




हरदयाल जी के इलाज के लिए हर संभव सहयोग के हाथ बढ़ाए ।

Date: 31 Jan 2021

29 वर्षीय उत्तरकाशी पुरोला निवासी हरदयाल जी की दोनों किडनियां खराब है और 1 साल से यह डायलिसिस पर है । इनके परिवार में इनके माता-पिता व दो छोटे भाई बहन हैं। इनके पिता जी ध्याड़ी मजदूरी करते हैं । अपने परिवार में हरदयाल ही कमाने वाले थे परन्तु दोनों किडनी खराब होने की वजह से यह अब कुछ भी करने में असमर्थ हैं । हरदयाल सिंह जी को हफ्ते में 3 दिन डायलिसिस कराना पड़ता है। आयुष्मान कार्ड बना हुआ है पर इतने समय से डायलिसिस करते-करते इसकी लिमिट खत्म हो चुकी है। पिछले 1 साल से डायलिसिस कराने से इन पर काफी कर्जा भी हो चुका है और इनके इलाज के चलते इनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अब इनके सामने एक ही उपाय है कि यह किडनी ट्रांसप्लांट कराएं । इनकी माता जी इन्हें अपनी किडनी दे रही हैं परंतु पैसों के अभाव में यह किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करवा पा रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इन्हें साढ़े चार लाख तक का खर्चा लगेगा । उन्होंने दो लाख जमा कर दिए हैं परंतु बाकी पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। अभी यह परिवार चंडीगढ़ पीजीआई में हैं। अब तक इनका किडनी ट्रांसप्लांट हो जाता परंतु पैसे ना होने से इनका ट्रांसप्लांट नहीं हो पा रहा है। इस समय इनके लिए छोटी सी मदद भी बहुत बड़ी है।

हरदयाल जी के इलाज के लिए हर संभव सहयोग के हाथ बढ़ाए ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/G-PAY: 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to support






 

Tuesday, 12 January 2021

Women Learning Sewing and Knitting at Samoon Training Centers (समून सिलाई प्रशिक्षण केंद्रोँ मे महिलाएँ निरंतर सिलाई और बुनाई का काम सीख रही है)

                       *Women Learning Sewing and Knitting at Samoon Training Centers*

Women are continuously learning sewing and knitting at *Samoon Sewing Training Centers*. Fabrics are being bought from the market and sent to these sewing centers, where items like tops and sweaters are being made.


To make women self-reliant in the direction of *women empowerment*, Samoon Pariwar is constantly working to open more sewing, knitting, and weaving centers.


*Vinod Jethudi*  

*Samoon Pariwar*  

Working in the direction of *women empowerment*  

Please Share to support


---


                           *समून प्रशिक्षण केंद्रों में महिलाएं सीख रही हैं सिलाई और बुनाई*

समून सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों में महिलाएं निरंतर सिलाई और बुनाई का काम सीख रही हैं। बाजारों से ऊन खरीद कर इन सिलाई केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है जिससे टोपी और स्वेटर इत्यादि बनाए जा रहे हैं।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे और भी सिलाई, कढ़ाई और बुनाई केंद्र खोलने हेतु समून परिवार हर समय प्रयासरत है।


*विनोद जेठूड़ी*  

*समून परिवार*  

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत*  

*प्लीज शेयर करके समर्थन करें*


---









Friday, 6 November 2020

अल्मोड़ा के अजय कुमार के इलाज के लिए रुपए 11,000 की छोटी सी सहायता राशी

Date: 27 Oct 2020

समूण परिवार के सदस्य विपिन देव जी द्वारा अल्मोड़ा के कृष्णा पैलेस हॉस्पिटल में जाकर अजय कुमार के इलाज के लिए रुपए 11,000 की छोटी सी सहायता राशी का चेक प्रदान किया गया ।

समूण परिवार अजय कुमार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान से प्रार्थना करते हैं |

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to support







प्रवेश कुमार जी फाईनली आज ईंद्रेश होस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर चले गये है

Date: 22 Oct 2020

प्रवेश कुमार जी फाईनली आज ईंद्रेश होस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर चले गये है | प्रवेश कुमार का एक भाई विपिन के सिवाय इस दुनियाँ मे कोई नही है माँ बाप का साया सर से बचपन मे ही उठ ग्या था । ईलाज के लिए पैंसेँ न होने के कारण उन्होने अपना खेत तक बेच दिया और घर तो पहले से ही खँडर मे तब्देल हो चुका है । पैंसे न होने के कारण प्रवेश जी पिछले हफ्ते होस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे थे, लेकिन समूण फाउंडेशन ने उन्हे विश्वास दिलाया कि आप ईलाज पुरा करवायेँ और इलाज का जो भी खर्च होगा वह हम वहन करेँगे । किये गये वादे के अनुसार आज डिस्चार्ज के समय समूण फाउंडेशन की टीम होस्पिटल पहुँची और होस्पिटल का सम्पुर्ण भुगतान के साथ साथ अगले एक महिने की दवाईयोँ भी प्रदान की गयी। 


प्रवेश जी मुलत: ग्राम - धामपुर, पोस्ट ऑफिस - मोल्टाड़ी, तहसील - पुरोला, ज़िला - उत्तरकाशी के मूल निवासी हैँ।

इस कार्य हेतु समूण परिवार के सदस्य काशी डँगवाल जी और अजय पंत जी का योगदान सराहनीय रहा है । समूण परिवार प्रवेश जी के सुखद जीवन की कामना करते हैँ ।

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित
Please #Share to support





 

अजय के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद की गुहार

Date: 4 Oct 2020

अपने बेटे को जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुवे देखना किसी भी माँ - बाप के लिए कितना कष्टकारी होता है यह कोई सोच भी नहीं सकता है और यदि वह माता पिता अपने बेटे का इलाज करवाने मे असमर्थ हो तो उनके दुख का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता |

ऐसे ही कष्ट व पीड़ा से हरीश रावत जी भी गुजर रहे हैं जो मुलत: रानीखेत, अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं |हरीश जी खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है । हरिश जी के 4 बच्चे हैं 2 लड़के व 2 लड़कियां |सबसे बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है, बाकी के ३ बच्चे अध्यंरत है जिसमे से सबसे छोटे बेटे अजय की तबीयत बहुत खराब है जो की अभी मात्र 16 साल का है और अजय की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी हैं | अभी अजय का इलाज हल्द्वानी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल #कृष्णा‌‌_हॉस्पिटल में चल रहा है। 
 
हफ्ते मे दो बार डायलसिस करवाया जा रहा है लेकिन हरीश जी की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हे बेटे के इलाज में बहुत कठिनाई हो रही है क्योंकि न तो उनके पास कोई नौकरी है और न ही कोई परिवार में साथ देने वाला, जैसे तैसे करके लोगों से कर्जा मांग कर वह अपने बेटे का इलाज करवा रहे हैं |अजय बेटे का नाम आयुष्मान कार्ड में भी नहीं है कि जिससे की आयुष्मान कार्ड से उसका इलाज हो जाय ऐसे में उन्होने समूण फ़ाउंडेशन के माध्यम से आम जनमानस से सहयोग की गुहार लगाई है।
 
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM & G-PAY UPI - 6395436883
 







 

प्रवेश कुमार के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद की गुहार

Date: 17 Oct 2020

दर्द उस दिल का क्या समझें
जो रो-रो कर पत्थर हो गया है ।
मासूमियत तो ख़ैर पहुँच भी न सकी उस तक
जीवन ही सारा उसका अलग सा हो कर रह गया है । 
 
ग्राम - धामपुर, पोस्ट ऑफिस - मोल्टाड़ी, तहसील - पुरोला, ज़िला - उत्तरकाशी निवासी प्रवेश कुमार के सर से माता पिता का साया तब उठ गया था जब प्रवेश बहुत छोटा था । किसी तरह से करिबी सगे सम्बंधियोँ ने प्रवेश कुमार को पाल पोश कर बडा किया लेकिन जब तक प्रवेश अपने पैरोँ पर खडा होता तब तक प्रवेश एक गँभीर विमारी का शिकार हो चुका है और वर्तमान मे देहरादून के महेंत ईंद्रेश होस्पिटल मे ईलाज करवा रहेँ है । 
 
होस्पिटल वालोँ का कहना है कि प्रवेश को जो बिमारी है वह आयुष्मान कार्ड के अंत्रगत नही आती है इसलिए ईलाज के लिए अभी तक लगभग 1 लाख रुपये का होस्पिटल को भुगतान हो चुका है और आगे के ईलाज के लिए प्रवेश के पास पैँसे नही है और मजबुरन प्रवेश को आधे ईलाज मे ही दिस्चार्ज होना पड रहा है । 
 
प्रवेश कुमार अपने बड़े भाई विपिन कुमार, जो कि बेरोज़गार हैं के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं । रिस्तेदारोँ और गाँव वालोँ ने चंदा एकठ्ठा करके प्रवेश का अभी तक का ईलाज तो कर दिया लेकिन अब आगे के ईलाज के लिए वह असमर्थ है । 
 
प्रवेश के ईलाज के लिए सभी सामर्थ्यवानोँ से प्रवेश की भाई विपिन जी ने समूण फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग की अपील की है । आप सभी से यथासम्भव सहयोग की अपेक्षा करतेँ है । ज्यादा जानकारी के लिए आप विपिन जी से उनके नो. 8171383479 पर सम्पर्क कर सकते है जो वर्तमान मे अपने भाई प्रवेश के साथ होस्पिटल मे हैँ ।
 
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM & G-PAY – 6395436883
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित
Please #Share to support
 




 

Wednesday, 30 September 2020

आशा आर्य की माता जी के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद

 Date: 7 Aug 2020

#पिता_की_मृत्यु के बाद दिल्ली में नौकरी करते करते हुए अपने दो छोटे भाई बहनों और माता जी के #पालन_पोषण को आशा आर्य बखूबी निभा रही थी कि मां जी #कैंसर पीड़ित हो गई और माता जी के इलाज के लिए दिल्ली में #हॉस्पिटलों के दर दर ठोकरें खा रही है लेकिन कहीं से भी कोई आशा की किरण दिखाई नही दे रही है । 
 
कोरोना के चलते #स्वास्थ्य_कॉर्ड से इलाज नही हो पा रहा है जिस कारण मजबूरन #प्राइवेट_हॉस्पिटल में इलाज करवाना पड़ रहा है लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं है । 
 
#समूण_फाउंडेशन ने छोटी सी सहायता राशि ₹10,000 चेक के माध्यम से और ₹5,000 ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से कुल ₹15,000 की छोटी सी सहायता राशि आशा आर्य को उनकी माता जी के इलाज के लिए भेज दी है और आगे भी प्रयासरत है । आशा आर्य जी की माता जी के इलाज के लिए दान देने वाले समूण के सभी अनुयायियों का आभार । 
 
समूण फाउंडेशन #दिल्ली में रह रहे समस्त #उत्तराखंडी_समाज से निवेदन करती है कि यदि आप आशा आर्य जी की आर्थिक सहायता न भी कर पाए तो कृपया उनकी माताजी के इलाज के लिए किसी #सरकारी_हॉस्पिटल में भर्ती करवाने हेतु सहयोग अवश्य करें । आप आशा आर्य जी से उनके दिए गए नंबर 8650922680 पर संपर्क कर सकते हैं । 
 
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support
 





Tuesday, 29 September 2020

A cheque of ₹7,000 was provided by Samoon Foundation to support the treatment of Sunita Jakhmola Ji. (समूण फॉउंडेशन द्वारा सुनीता जखमोला जी के इलाज में सहयोग हेतु रु० 7०००/- का चेक प्रदान किया गया)

Financial Assistance Provided to Sunita Jakmola Ji for Cancer Treatment
Date: 27 July, 2020
Location: Motichur, Dehradun, Uttarakhand

A few days ago, Samoon Foundation had appealed for support for Smt. Sunita Jakmola Ji, wife of Shri Suman Jakmola Ji, a cancer patient from Motichur, Dehradun, who belongs to a financially weak family.

We are happy to share that today Samoon Foundation provided a cheque of ₹7,000/- towards Sunita Jakmola Ji’s treatment. This support will help her undergo some of the required advanced medical tests.

Samoon Foundation is grateful to every donor whose valuable support enables us to extend help to poor and needy families during difficult times. We also sincerely thank all social media supporters who share our posts and help them reach compassionate people who are willing to contribute.

Together, with collective efforts and humanity, we can bring hope and support to those in need.

Kamal Joshi
Samoon Family
Dedicated to the service of humanity


सुनीता जखमोला जी के कैंसर इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान
दिनांक: 27 जुलाई, 2020
स्थान: मोतीचूर, देहरादून, उत्तराखंड

कुछ दिन पूर्व समूण फाउंडेशन द्वारा मोतीचूर, देहरादून निवासी कैंसर पीड़ित श्रीमती सुनीता जखमोला जी, पत्नी श्री सुमन जखमोला जी, जो कि अत्यंत गरीब परिवार से हैं, के इलाज हेतु सहायता की अपील की गई थी।

हमें आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज समूण फाउंडेशन द्वारा सुनीता जखमोला जी के इलाज में सहयोग हेतु ₹7,000/- का चेक प्रदान किया गया, जिससे वह अपने आवश्यक महंगे एडवांस टेस्ट करवा पाएंगी।

हम अपने प्रत्येक दानदाता के आभारी हैं, जिनके सहयोग से हम ऐसे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास कर पाते हैं। साथ ही उन सभी सोशल मीडिया सहयोगियों का भी हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने हमारी पोस्ट को शेयर करके उसे ऐसे लोगों तक पहुंचाने में मदद की जो जरूरतमंदों की सहायता करने में सक्षम हैं।

कमल जोशी
समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित 




Wednesday, 26 August 2020

Samoon Foundation’s Delhi team visited Gurugram to inquire about the health condition of Asha Arya’s mother. (आशा आर्या की माता जी के स्वस्थ्य का हाल समाचार जानने समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची)

Medical Support Provided to Govindi Devi Ji (Mother of Asha Arya)
Date: 12 July, 2020
Location: Village Airode, Ranikhet & Gurugram

The Delhi team of Samoon Foundation visited Gurugram to inquire about the health condition of Smt. Govindi Devi Ji, mother of Asha Arya Ji, and provided immediate financial assistance of ₹10,000/- through a cheque. The foundation continues to make efforts to support the family further.

Smt. Govindi Devi Ji, a resident of Village Airode, Ranikhet, has been suffering from cancer for a long time. Her husband, Late Shri Balkishan Ji, passed away two years ago. She has three children — two daughters and one son. Being the eldest daughter, Asha Arya Ji took responsibility for supporting and caring for the family.

Asha Ji had been managing the family expenses by doing a small job, but arranging treatment for her mother’s cancer became extremely difficult. Despite all challenges, she gathered courage and arranged money through loans to continue her mother’s treatment at Narayana Hospital, Gurugram. However, the family has now reached a stage where they are unable to bear the further expenses of treatment.

Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all those who have contributed towards this family’s support and appeals to others to come forward and provide assistance according to their capacity.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


आशा आर्या जी की माता जी के इलाज हेतु सहायता
दिनांक: 12 जुलाई, 2020
स्थान: ग्राम एरोड, रानीखेत एवं गुरुग्राम

आशा आर्या जी की माता जी श्रीमती गोविंदी देवी जी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची और तत्काल सहायता राशि के रूप में ₹10,000/- का चेक प्रदान किया। समूण फाउंडेशन परिवार की सहायता के लिए आगे भी निरंतर प्रयासरत है।

ग्राम एरोड, रानीखेत निवासी श्रीमती गोविंदी देवी जी काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके पति स्वर्गीय श्री बालकिशन जी का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण आशा आर्या जी के ऊपर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई।

आशा जी छोटी सी नौकरी करके परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, लेकिन माता जी के कैंसर का इलाज करवाना बहुत कठिन हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जैसे-तैसे कर्ज लेकर अपनी माता जी श्रीमती गोविंदी देवी जी (50 वर्ष) का इलाज गुरुग्राम के नारायणा हॉस्पिटल में करवाया, जो अभी भी जारी है। लेकिन अब परिवार के पास आगे के इलाज के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी हो गई है।

समूण फाउंडेशन उन सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस परिवार की सहायता के लिए दान दिया और साथ ही अन्य लोगों से भी अपील करता है कि वे अपनी क्षमता अनुसार सहयोग के लिए आगे आएं।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया #Share करके सहयोग करें।


 

Demise of 5-year-old little angel Aditi Negi. 95 साल की नन्ही सी गुडिया अदिती नेगी का देहांत)

Tribute to Little Aditi Negi and Medical Assistance Appeal
Date: 11 July, 2020
Location: Kandia Talla, Rikhnikhal, Pauri Garhwal & Dehradun, Uttarakhand

With deep sorrow, Samoon Foundation shares the heartbreaking news that despite all efforts, 5-year-old little Aditi Negi could not be saved and is no longer with us.

On the same morning, the Samoon Foundation team had visited Aditi at the hospital and provided a cheque of ₹10,000/- towards her treatment. However, destiny could not be changed, and the innocent child lost her battle for life.

Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all donors and kind-hearted individuals who came forward to support Aditi’s treatment and made every possible effort to save her life.

May God bless the departed soul and give strength to the family to bear this unbearable loss.

Om Shanti 🙏
Om Namah Shivay


Medical Assistance Appeal for 5-Year-Old Aditi Negi
Date: 04 July, 2020
Location: Kandia Talla, Rikhnikhal, Pauri Garhwal & Dehradun, Uttarakhand

Samoon Foundation had appealed for support for the treatment of 5-year-old Aditi Negi, daughter of Shri Kuldeep Singh Negi, a resident of Kandia Talla village, Post Office Rikhnikhal, District Pauri Garhwal.

A few days earlier, while playing, little Aditi accidentally fell and suffered an injury. After initial treatment in the village, the family continued their daily routine, but gradually the injury on Aditi’s head became serious. Eventually, she had to undergo brain surgery at Jolly Grant Hospital, Dehradun. After that, she was referred to Shri Mahant Indiresh Hospital, where she was admitted to the ICU.

Aditi was fighting for her life with the support of life-saving medical equipment. She had already undergone one brain surgery, and another surgery was still required.

Aditi’s father, Shri Kuldeep Singh Negi, worked as a helper in a company at SIDCUL, Haridwar. However, due to the COVID-19 lockdown, he lost his job and had been unemployed for the last four months. The family had already spent all their available resources on her treatment and requested support from compassionate people for saving their daughter’s life.

Samoon Foundation appealed to everyone to come forward and extend whatever support possible for little Aditi’s treatment. Those unable to contribute financially were requested to share the appeal and help spread awareness.

Contact for Aditi’s Father:
Shri Kuldeep Negi – 8057231954

Bank Details:
Bank: Axis Bank
Account Number: 914010040541847
Account Name: Samoon Foundation
Branch: City Centre Rishikesh
IFSC Code: UTIB0000156
Paytm & Google Pay: 6395436883

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity

#Please_Share_To_Support


नन्ही अदिति नेगी को श्रद्धांजलि एवं इलाज हेतु सहायता अभियान
दिनांक: 11 जुलाई, 2020
स्थान: कंडिया तल्ला, रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून, उत्तराखंड

हमें अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि 5 वर्षीय नन्ही गुड़िया अदिति नेगी को बचाने में हम सफल नहीं हो सके और अदिति अब हमारे बीच नहीं रही।

आज सुबह ही समूण फाउंडेशन की टीम अदिति से अस्पताल में मिलने गई थी और उसके इलाज हेतु ₹10,000/- का चेक भी प्रदान किया था। लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे हम असहाय रहे और मासूम अदिति जिंदगी की जंग हार गई।

समूण फाउंडेशन उन सभी दानदाताओं एवं मानवता प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने अदिति के इलाज के लिए सहयोग किया और उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

ईश्वर इस नन्ही आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏
ॐ नमः शिवाय


5 वर्षीय अदिति नेगी के इलाज हेतु सहयोग की अपील
दिनांक: 04 जुलाई, 2020
स्थान: ग्राम कंडिया तल्ला, रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा 5 वर्षीय मासूम अदिति नेगी, पुत्री श्री कुलदीप सिंह नेगी, निवासी ग्राम कंडिया तल्ला, पोस्ट ऑफिस रिखणीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल के इलाज हेतु सहयोग की अपील की गई थी।

कुछ दिन पहले खेलते समय अचानक गिरने से अदिति के सिर में चोट लग गई थी। गांव में प्राथमिक उपचार के बाद परिवार अपने दैनिक कार्यों में लग गया, लेकिन धीरे-धीरे अदिति के सिर की चोट गंभीर होती गई। अंततः उसे देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में दिमाग की सर्जरी करवानी पड़ी और वहां से रेफर होने के बाद उसे श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया।

मासूम अदिति जीवन रक्षक यंत्रों के सहारे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। उसके दिमाग की एक सर्जरी हो चुकी थी और एक अन्य सर्जरी होना बाकी था।

अदिति के पिता श्री कुलदीप सिंह नेगी हरिद्वार स्थित सिडकुल की एक कंपनी में हेल्पर की नौकरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी चली गई और वह पिछले चार महीनों से बेरोजगार थे। परिवार अपनी सारी जमा पूंजी इलाज में लगा चुका था, जिसके बाद उन्होंने समाज के दयालु लोगों से अपनी बेटी के इलाज हेतु सहयोग की अपील की।

समूण फाउंडेशन की ओर से सभी सक्षम लोगों से निवेदन किया गया कि वे मासूम अदिति को नया जीवन देने के लिए यथासंभव सहयोग करें। यदि सहयोग संभव न हो तो इस अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।

अदिति के पिता से संपर्क हेतु:
श्री कुलदीप नेगी – 8057231954

बैंक विवरण:
बैंक: एक्सिस बैंक
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: Samoon Foundation
शाखा: सिटी सेंटर ऋषिकेश
IFSC Code: UTIB0000156
Paytm एवं Google Pay: 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

#Please_Share_To_Support

 




 

Rajendra Ji returned home after winning the battle of life following a successful surgery.(राजेन्द्र जी सफल सर्जरी के बाद जिदगी की जंग जीतकर घर वापस लौट गए है)

Successful Recovery of Rajendra Ji After Critical Burn Injury Treatment
Date: 7 July, 2020
Location: Dehradun & Kirod Village, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Rajendra Ji, who suffered severe burn injuries after an unfortunate epileptic seizure incident, finally returned home after successfully undergoing surgery at Shri Mahant Indiresh Hospital, Dehradun.

After facing disappointment and critical conditions at two hospitals, Rajendra Ji received successful treatment and surgery at Mahant Indiresh Hospital and overcame this difficult phase of his life.

Samoon Foundation made every possible effort to support Rajendra Ji’s treatment and remained continuously connected with his family, regularly receiving updates about his health condition and providing necessary support throughout the treatment period.

Samoon Foundation provided financial assistance of ₹11,000/- towards Rajendra Ji’s medical treatment.

The Samoon family wishes Rajendra Ji a healthy, peaceful, and happy life ahead.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity


आग में बुरी तरह जले राजेन्द्र जी सफल इलाज के बाद घर लौटे
दिनांक: 7 जुलाई, 2020
स्थान: देहरादून एवं किरोड़ गांव, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

आग में बुरी तरह झुलसने के बाद जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे राजेन्द्र जी ने आखिरकार श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून में सफल सर्जरी के बाद जीवन की जंग जीत ली और स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए।

दो अस्पतालों से निराशा मिलने के बाद महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में उन्हें बेहतर उपचार मिला और सफल सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

राजेन्द्र जी के इलाज के दौरान समूण फाउंडेशन ने हर संभव प्रयास किया और लगातार उनके परिवार के संपर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य की पल-पल की जानकारी लेते रहे। फाउंडेशन द्वारा उनके इलाज एवं आवश्यक खर्चों के लिए ₹11,000/- की सहायता राशि भी प्रदान की गई।

समूण परिवार राजेन्द्र जी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

Wednesday, 8 July 2020

Support provided by Abhishek and Kritika for the treatment of a one-and-a-half-year-old child. (अभिषेक एवं कृतिका का डेड़ वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए सहयोग )

Contribution Towards Medical Support for Little Abhishek
Date: 19 May, 2020
Location: Uttarakhand

Good values and compassion developed during childhood not only benefit an individual but also contribute positively to society.

Samoon Foundation appreciates the kindness and generosity of the compassionate couple Abhishek and Kritika, who have consistently come forward to support deserving individuals whenever called upon by Samoon Foundation.

Understanding the critical medical condition of one-and-a-half-year-old Abhishek, son of Mr. Kedar Singh, they immediately contributed ₹15,000 towards his treatment and medical support.

Earlier, they had also contributed ₹11,000 during the Musical Lockdown campaign organized by Samoon Foundation, which was used for providing ration and food assistance to needy people affected during the pandemic.

Samoon Foundation sincerely thanks both of them for their valuable support and their spirit of humanity.

Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity


छोटे अभिषेक के इलाज हेतु सहयोग प्रदान करने पर आभार
दिनांक: 19 मई, 2020
स्थान: उत्तराखंड

अच्छे संस्कार यदि बचपन में मिल जाएं तो उसका लाभ केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को मिलता है।

समूण फाउंडेशन उन सभी संवेदनशील और दयालु लोगों का आभार व्यक्त करता है जो जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे आते हैं।

ऐसे ही करुणामयी एवं सहयोगी दंपति अभिषेक एवं कृतिका जी समय-समय पर समूण फाउंडेशन के आह्वान पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं।

डेढ़ वर्षीय अभिषेक, पुत्र श्री केदार सिंह जी, के इलाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत ₹15,000 की सहायता राशि प्रदान की, जिससे बच्चे के उपचार में सहयोग मिल सके।

इससे पहले भी उन्होंने म्यूजिकल लॉकडाउन अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए राशन एवं भोजन व्यवस्था हेतु ₹11,000 का सहयोग प्रदान किया था।

समूण परिवार आप दोनों के इस मानवीय सहयोग और सेवा भावना के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

टीम समूण
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



Immediate action taken by Samoon Foundation for Abhishek’s treatment. (अभिषेक के इलाज के लिए समूण_फाउंडेशन द्वारा त्वरित कार्यवाही )

Immediate Medical Assistance Support for Little Abhishek
Date: 17 May, 2020
Location: Amritsar, Punjab

Samoon Foundation has always believed in providing timely support during medical emergencies so that financial difficulties do not become a reason for delay in treatment.

Following the information received about one-and-a-half-year-old Abhishek’s serious health condition, Samoon Foundation took immediate action and transferred ₹10,000 to the bank account of Abhishek’s father, Mr. Kedar Singh, as initial medical assistance.

The foundation assured the family of providing every possible support for Abhishek’s further treatment and medical needs.

Samoon Foundation team member Mr. Jot Singh Rawat in Amritsar remained in continuous contact with the affected family and personally monitored the case to ensure that the child’s health was not negatively impacted due to lack of financial resources.

Samoon Foundation continues its efforts towards helping those in need and providing support during difficult times.

Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity


छोटे अभिषेक के इलाज हेतु त्वरित चिकित्सा सहायता
दिनांक: 17 मई, 2020
स्थान: अमृतसर, पंजाब

समूण फाउंडेशन सदैव चिकित्सा संबंधी आपात परिस्थितियों में समय पर सहायता पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहता है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी जरूरतमंद के इलाज में देरी न हो।

डेढ़ वर्ष के छोटे अभिषेक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने के बाद समूण फाउंडेशन द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभिषेक के पिता श्री केदार सिंह जी के बैंक खाते में प्राथमिक चिकित्सा सहायता के रूप में ₹10,000 की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई।

साथ ही संस्था द्वारा अभिषेक के आगे के इलाज और आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन परिवार को दिया गया।

अमृतसर में समूण टीम के सदस्य श्री जोत सिंह रावत जी लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और स्वयं इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं, ताकि पैसों के अभाव में बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

समूण फाउंडेशन जरूरतमंदों की सहायता और मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

टीम समूण
मानवता की सेवा हेतु समर्पित