Good values and compassion developed during childhood not only benefit an individual but also contribute positively to society.
Samoon Foundation appreciates the kindness and generosity of the compassionate couple Abhishek and Kritika, who have consistently come forward to support deserving individuals whenever called upon by Samoon Foundation.
Understanding the critical medical condition of one-and-a-half-year-old Abhishek, son of Mr. Kedar Singh, they immediately contributed ₹15,000 towards his treatment and medical support.
Earlier, they had also contributed ₹11,000 during the Musical Lockdown campaign organized by Samoon Foundation, which was used for providing ration and food assistance to needy people affected during the pandemic.
Samoon Foundation sincerely thanks both of them for their valuable support and their spirit of humanity.
Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity
अच्छे संस्कार यदि बचपन में मिल जाएं तो उसका लाभ केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को मिलता है।
समूण फाउंडेशन उन सभी संवेदनशील और दयालु लोगों का आभार व्यक्त करता है जो जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे आते हैं।
ऐसे ही करुणामयी एवं सहयोगी दंपति अभिषेक एवं कृतिका जी समय-समय पर समूण फाउंडेशन के आह्वान पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं।
डेढ़ वर्षीय अभिषेक, पुत्र श्री केदार सिंह जी, के इलाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत ₹15,000 की सहायता राशि प्रदान की, जिससे बच्चे के उपचार में सहयोग मिल सके।
इससे पहले भी उन्होंने म्यूजिकल लॉकडाउन अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए राशन एवं भोजन व्यवस्था हेतु ₹11,000 का सहयोग प्रदान किया था।
समूण परिवार आप दोनों के इस मानवीय सहयोग और सेवा भावना के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।
टीम समूण
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


No comments:
Post a Comment