Tribute to Late Shri Darmiyan Singh Rawat Ji
Date: 22 May, 2020
Location: Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation made every possible effort to save the life of Late Shri Darmiyan Singh Rawat Ji, but unfortunately, destiny had something else in store and he is no longer with us.
Shri Darmiyan Singh Rawat Ji was working at a hotel in Rudrapur. Due to the COVID-19 situation, he had returned to his village and was staying at a quarantine center, where his health suddenly deteriorated. He was immediately shifted to Jolly Grant Hospital for emergency treatment.
Samoon Foundation tried its best to support his medical treatment, but due to a brain hemorrhage, doctors expressed difficulties in treatment, and within a few hours, the unfortunate news of his demise was received.
His family was unable to arrange even the ambulance expenses required to take his mortal remains from Jolly Grant, Dehradun, to his native village. Understanding the family’s difficult situation, Samoon Foundation immediately arranged an ambulance and covered the complete ambulance expenses so that Late Shri Darmiyan Singh Rawat Ji could be taken respectfully to his home.
Late Shri Darmiyan Singh Rawat Ji was a resident of Chamol Village, Post Office Seeliyara, Ghansali, Tehri Garhwal, Uttarakhand. He leaves behind his wife, three young children aged one and a half years, four years, and seven years, along with his elderly parents.
Samoon Foundation prays for peace for the departed soul and strength for the bereaved family.
Those who wish to support the education and future of Late Shri Darmiyan Singh Rawat Ji’s children are welcome to contribute. The collected amount will be handed over to the family.
PAYTM & UPI: 6395436883
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156
Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity
स्वर्गीय श्री दरमियान सिंह रावत जी को श्रद्धांजलि
दिनांक: 22 मई, 2020
स्थान: टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
स्वर्गीय श्री दरमियान सिंह रावत जी की जान बचाने हेतु समूण परिवार द्वारा हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे हम असहाय रहे और दरमियान जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
दरमियान सिंह रावत जी रुद्रपुर के एक होटल में कार्यरत थे। कोरोना महामारी के कारण वे अपने गांव लौटे थे और क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे। वहीं अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल आपातकालीन स्थिति में जौली ग्रांट अस्पताल, देहरादून में भर्ती करवाया गया।
समूण परिवार द्वारा उनके इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन ब्रेन हैमरेज के कारण डॉक्टरों ने इलाज को कठिन बताया और कुछ ही समय बाद उनके निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।
परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी और उनके पार्थिव शरीर को जौली ग्रांट अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करना भी संभव नहीं था। परिवार की परिस्थिति को देखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उसका पूरा भुगतान करते हुए स्वर्गीय दरमियान सिंह रावत जी के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया गया।
स्वर्गीय दरमियान सिंह रावत जी ग्राम चमोल, पोस्ट ऑफिस सीलियारा, घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड के निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन छोटे बच्चों (जिनकी उम्र डेढ़ वर्ष, 4 वर्ष एवं 7 वर्ष है) तथा बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं।
समूण परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है।
यदि आप स्वर्गीय दरमियान सिंह रावत जी के बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य के लिए आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। एकत्रित धनराशि परिवार तक पहुंचाई जाएगी।
PAYTM & UPI: 6395436883
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित