Thursday, 25 June 2026

Samoon Foundation Empowers Students at Mindath School with Uniform Distribution

Date – Tuesday, 18 March 2025

On March 18, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to promote education and holistic child development by distributing free sports uniforms (tracksuits) to students at Government Primary School, Mindath, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative sought to support the overall well-being of the children, focusing on their holistic growth so they can remain physically and mentally healthy, build self-confidence, and realize their dreams to bring a positive change to society.

The school’s Principal, Mrs. Neelam Lingwal, highly appreciated the initiative and expressed her gratitude, stating that the Samoon Foundation’s contribution to shaping a bright future for the children is truly incomparable.

During the program, Samoon Foundation members Mr. Gajendra Singh Rana (Veteran), Mr. Betal Dawan (Veteran), and Mr. Narendra Dawan conducted various educational activities and shared insights on moral education. They also raised important awareness about the negative impacts of excessive mobile phone use on health and advised the children to stay away from junk food.

The event was well-attended by Assistant Teacher Mr. Bhagwan Singh Chauhan, Bhojan Mata Mrs. Kamala Devi, and local parents, who all praised the Foundation for its meaningful efforts.


यूनिफॉर्म वितरण:- विद्यालय संख्या - 84
18 मार्च , 2025
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मिंडाथ, पट्टी-दोगी
विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला-टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन ने 18 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिंडाथ, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म (ट्रैक सूट) वितरित किये। समूण फाउंडेशन शिक्षा और खेलकूद के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए समर्पित है। समूण फाउंडेशन बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,आत्मविश्वासी बन कर अपने सपने साकार कर सके और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम लिंगवाल जी ने समूण फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, "बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समूण फाउंडेशन का योगदान अतुलनीय है।"
इस अवसर पर समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र सिंह राणा जी (पूर्व सैनिक) श्री बेताल दवाण जी (पूर्व सैनिक), श्री नरेंद्र दवाण जी ने बच्चों के साथ शैक्षिक गतिविधियाँ कीं और नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी । साथ ही, बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव और जंक फूड से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री भगवान सिंह चौहान जी, भोजनमाता श्रीमती कमला देवी जी और स्थानीय अभिभावक भी उपस्थित थे।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1TDaumyrSP/

Samoon Foundation Inspires Students at GPS Jakholi with Sports Uniform Distribution

Wednesday, 19 March 2025

On March 19, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to promote education and holistic child development by distributing free sports uniforms to students at Government Primary School, Jakholi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative sought to inspire young minds toward education, bolster their self-confidence, and support their overall well-being. The foundation's broader goal focuses on nurturing interest in both academics and sports, which is vital for the mental and physical growth of children.

Mr. Manohar Singh Chauhan, the school’s headmaster, warmly welcomed the initiative and applauded the Foundation’s ongoing social commitment. He shared that the foundation would undoubtedly continue to drive such impactful social welfare programs in the future. Highlighting the team's efficiency, Mr. Chauhan added, "We managed to secure these uniforms for our students with just a single phone call to the Samoon Foundation's Rishikesh Head Office. The entire school family extends its heartfelt gratitude for their prompt responsiveness and dedication. We wish the organization immense progress and hope to remain connected in the coming years."

The program was well-attended by Assistant Teacher Mr. Mahavir Singh alongside local parents, including Vijay Devi, Meenakshi Devi, Ashari Devi, Meena Devi,  Sushma Devi, Shaila Devi, Kavotri Devi, and Ramesh Chandra, who made the event a success. They expressed deep appreciation for the effort, noting that the Samoon Foundation’s work serves to instill discipline and lay a strong foundation for a brighter future for every child.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 83
दिनांक: 19 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जखोली
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन ने 19 मार्च 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जखोली में विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके समग्र विकास में सहायता करना है। समूण फाउंडेशन का लक्ष्य बच्चों में शिक्षा और खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है, जो उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोहर सिंह चौहान जी ने समूण फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई पहल की सराहना करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है और भविष्य में भी समूण फाउंडेशन ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाकर समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा ।
श्री मनोहर चौहान जी ने आगे कहा, "इस वितरण में समूण फाउंडेशन के ऋषिकेश हेड ऑफिस में मात्र फोन द्वारा संपर्क करके हमारे विद्यालय के बच्चों को यूनिफॉर्म प्रदान की जिसके लिए विद्यालय परिवार उनकी इस तत्परता के लिए हार्दिक धन्यवाद करता है और आशा करते है कि आने वाले वर्षों में भी हमें इसी तरह लाभ मिलता रहेगा। संस्था खूब प्रगति करे और उनके उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं।"
कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री महावीर सिंह जी और स्थानीय अभिभावक विजय देवी, मीनाक्षी देवी , आषाढ़ी देवी, मीना देवी, सुषमा देवी, शैला देवी, कवोतरी देवी और रामेश चंद्र ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने इस प्रयास की खूब सराहना करते हुए कहा कि समूण फाउंडेशन का प्रयास बच्चों के जीवन में अनुशासन,और बेहतर भविष्य की नींव रखने का काम करेगा।
समूण फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर जारी रहेगा




Additional Link:-

Samoon Foundation Distributes Sports Uniforms at Mathisera School

Date – Tuesday, 18 March 2025


Samoon Foundation distributed free sports uniforms (track suits) to students of Government Primary School, Mathisera (Mindath), Patti-Dogi, Tehri Garhwal, Uttarakhand, on March 18, 2025. The initiative aimed to encourage students in their educational journey and boost their confidence through equal opportunities.

The school's Headmaster, Mr. Vijay Singh Rana, appreciated the Foundation's efforts and thanked the team for supporting the students. He highlighted that such initiatives not only motivate children but also provide financial relief to their families.

During the program, Samoon Foundation members Mr. Gajendra Singh Rana, Mr. Betal Dhawan, and Mr. Narendra Dhawan shared inspiring stories on moral values and education. The students were delighted to receive their new uniforms and felt encouraged to perform better in both academics and sports.

The event was attended by Bhojan Mata Mrs. Guddi Devi and local parents, who praised the Foundation for its continued contribution to the welfare of children and education.


यूनिफॉर्म वितरण:- विद्यालय संख्या - 82

18 मार्च , 2025
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- माथीसेरा (मिंडाथ), पट्टी-दोगी
विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला-टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन ने 18 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय माथीसेरा (मिंडाथ), पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल की स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म (ट्रैक सूट) वितरित किये। इस यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को एक समान शैक्षिक अवसर प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनकी शिक्षा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करना है। समूण फाउंडेशन अपने इस नेक कार्य को जारी रखते हुए, भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विजय सिंह राणा जी ने समूण फाउंडेशन के इस कदम की सराहना की और अपने विद्यालय में यूनिफॉर्म वितरण हेतु संस्था को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है बल्कि उनके परिवारों को भी एक बड़ा आर्थिक सहारा मिलता है।
इस अवसर पर समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र सिंह राणा जी, श्री बेताल दवाण जी, श्री नरेंद्र दवाण जी ने बच्चों को नैतिक शिक्षा से जुड़ी प्रेरक कहानियाँ सुनाईं। इस विशेष अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा था। स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म पाकर बच्चे पढ़ाई और खेल दोनों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित महसूस कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की भोजनमाता गुड्डी देवी और स्थानीय अभिभावक भी उपस्थित थे। उन्होंने समूण फाउंडेशन के प्रयासों की अत्यंत सराहना की।




Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1HXBeVhGxm/