Date: Monday, 14 June 2026
To make learning fun, practical, and engaging, the Samoon Foundation successfully organized a Free Summer Camp from 1 June to 14 June 2026 at the Samoon Computer Training Institute (SCTI05) in Kotsara Village, Pauri Garhwal. This wonderful initiative was fully supported by Pravasi Uttarakhandi Shri Aman Bisht Ji.
The camp offered children between the ages of 4 to 18 a great chance to learn basic computer skills, typing, MS Word, MS PowerPoint, email creation, and safe internet usage. Alongside digital skills, kids enjoyed basic English communication and sports like cricket, football, and teamwork exercises to keep them active and motivated.
The best part of this camp was the beautiful exchange of knowledge between the children. Students visiting from big cities like Delhi for their summer vacations volunteered to teach computer skills and English to the local village kids. In return, the village children introduced the city kids to outdoor traditional games, local culture, and nature experiences.
This camp became a beautiful platform where children from different backgrounds built lifelong friendships and grew together. We thank Shri Aman Bisht Ji for his generous support in bringing digital empowerment to rural youth.
दिनांक: रविवार, 14 जून 2026
परियोजना: ग्रामीण बच्चों के लिए निशुल्क समर कैंप
स्थान: SCTI 05, ग्राम कोटसरा, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
पढ़ाई को मजेदार और व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से, समूण फाउंडेशन द्वारा 1 जून से 14 जून 2026 तक 'समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' (SCTI05), ग्राम कोटसरा (पौड़ी गढ़वाल) में एक निशुल्क समर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सुंदर मुहिम को प्रवासी उत्तराखंडी श्री अमन बीष्ट जी का बहुमूल्य सहयोग मिला था।
इस कैंप में 4 से 18 वर्ष के बच्चों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, टाइपिंग, फाइल-फॉल्डर का उपयोग, MS Word, MS PowerPoint और इंटरनेट व ईमेल का सुरक्षित इस्तेमाल सीखने का मौका मिला। इसके साथ ही बच्चों ने बेसिक इंग्लिश कम्युनिकेशन, क्रिकेट, फुटबॉल और कई मजेदार खेलों में भी भाग लिया, जिससे पढ़ाई उनके लिए मनोरंजक बन गई।
इस कैंप का सबसे खूबसूरत पहलू बच्चों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान रहा। गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली जैसे बड़े शहरों से गांव आए बच्चों ने यहां के स्थानीय बच्चों को कंप्यूटर और इंग्लिश सिखाने में मदद की। बदले में, गांव के बच्चों ने उन्हें पारंपरिक मैदानी खेल, टीमवर्क और पहाड़ों के सुंदर अनुभव साझा किए।
यह कैंप अलग-अलग परिवेश के बच्चों को एक साथ लाने, उनमें दोस्ती बढ़ाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने का एक बेहतरीन जरिया बना। ग्रामीण बच्चों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने में सहयोग देने के लिए हम श्री अमन बिष्ट जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Additional Link:-
https://www.facebook.com/share/p/1YPUeGdKds/
No comments:
Post a Comment