Tuesday, 30 June 2026

Illuminating Lives: Samoon Foundation Distributes Emergency Lights to Disaster-Affected Families in Kainturi Village

 Date: Thursday, 24 September 2025

Led by Mr. Manoj Bisht, the Samoon Foundation ground team reached Kainturi village in the Chamoli district—one of the hardest-hit regions by recent natural disasters—to distribute emergency lights to the affected families.

When the Samoon team initially connected with the local villagers to assess their situation and catalog their most immediate requirements, emergency lights emerged at the top of their priority list. The residents explained that amid the pitch-black darkness of the night, having a reliable source of light is absolutely critical to detect imminent mountain hazards or threats early, allowing families to stay alert and evacuate safely if needed.

Responding immediately to this vital request, the Samoon Foundation successfully distributed high-quality emergency lights to the suffering families today, while assuring them of continued support moving forward. This timely relief operation was made entirely possible by the generous contributions of the Samoon Family members and dedicated donors, who deserve immense gratitude for their compassion. Let us continue to stand together to bring hope, warmth, and resilience to these resilient families during their toughest times.


दिनांक: 24 सितंबर 2025, बृहस्पतिवार

स्थान: ग्राम कैंतुरी, जिला - चमोली, उत्तराखंड

परियोजना: आपदा पीड़ित परिवारों हेतु इमरजेंसी लाइट वितरण अभियान

समूण फाउंडेशन की टीम ने श्री मनोज बिष्ट जी की अगुआई में आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को आपदा से सबसे अधिक प्रभावित चमोली जिले के दूरस्थ कैंतुरी गाँव का दौरा किया और वहाँ के पीड़ित परिवारों को आवश्यक इमरजेंसी लाइट्स वितरित कीं।

राहत कार्य से पहले जब समूण टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क किया गया और उनकी सहायतार्थ सबसे ज्यादा जरूरी वस्तुओं की एक सूची बनाई गई, तो उसमें ग्रामीणों द्वारा इमरजेंसी लाइट को सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बताया गया। ग्रामीणों ने अपनी व्यावहारिक समस्या साझा करते हुए बताया कि आपदा के बाद रात के घने अंधेरे में गाँव में किसी भी अप्रत्याशित खतरे (जैसे भूस्खलन या जंगली जानवर) को भांपने के लिए रोशनी का होना अति आवश्यक है, ताकि पूरा गाँव समय रहते सतर्क हो सके और सुरक्षित स्थान पर जा सके।

ग्रामीणों के इस संवेदनशील और जरूरी निवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समूण फाउंडेशन ने आज गाँव के जरूरतमंद व पीड़ित परिवारों को इमरजेंसी लाइट्स उपलब्ध कराईं और भविष्य में भी उन्हें हर संभव मदद का पूरा आश्वासन दिया। संस्था का यह मानवीय प्रयास समूण परिवार के सम्मानित सदस्यों एवं निस्वार्थ दानदाताओं के बहुमूल्य योगदान से ही धरातल पर संभव हो पाया है, जिसके लिए आप सभी सहृदय लोग साधुवाद के पात्र हैं। आइए, हम सब मिलकर आपदा की इस घड़ी में इन पीड़ित परिवारों को संबल, आशा और हौसला प्रदान करें।

समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/18SWfS9neS/

No comments:

Post a Comment