Date: Saturday, 22 March 2025
Location: Government Primary School, Chameli-II, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand
On March 22, 2025, the Samoon Foundation team organized a free sports uniform distribution drive for the students of Government Primary School, Chameli-II. The fundamental mission of the Samoon Foundation is to empower young minds physically and mentally, fostering their overall holistic development.
The event commenced with the distribution of uniforms by the school's Principal, Mrs. Manisha Uniyal. Commending the foundation's noble efforts, she highlighted that such initiatives ignite a fresh enthusiasm for learning among students while significantly boosting their self-confidence and sportsmanship.
Motivating the students during the drive, Samoon Foundation team member Mr. Gajendra Rana explained that the foundation's commitment to education goes beyond providing physical resources. He emphasized that the foundation actively works to elevate the overall quality of education and prepare youth for the future through digital literacy, skill growth, and holistic development channels. He mentioned key flagship initiatives driving this change, including the Samoon Computer Training Institute, Samoon Skill Development Centre, Samoon Excellence Coaching Centre, and the Samoon Adarsh Vidyalaya model.
The program concluded with heartfelt appreciation from Assistant Teacher Mrs. Himala Jethuri, Bhojan Mata Mrs. Rampyari Devi, and local villagers. They collectively praised the initiative, noting that it provides a promising new direction for the bright future of their children.
यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 89
दिनांक: 22 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमेली-II, पट्टी-दोगी
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
22 मार्च, 2025 को समूण फाउंडेशन की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमेली-II में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। समूण फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनीषा उनियाल जी द्वारा बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित करके की गई। समूण फाउंडेशन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह निस्वार्थ प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा देता है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास व खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
समूण फाउंडेशन टीम के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि समूण फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में न केवल आवश्यक संसाधन प्रदान करता है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने हेतु डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और अन्य समग्र पहलुओं पर भी निरंतर कार्य कर रही है। इसमें समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (SCTI), समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर (SSDC), समूण एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर (SECC) और समूण आदर्श विद्यालय मुख्य रूप से शामिल हैं।
इस विशेष अवसर पर सहायक अध्यापिका श्रीमती हिमाला जेठुरी जी, भोजन माता श्रीमती रामप्यारी देवी जी तथा स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने समूण फाउंडेशन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह कार्यक्रम उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
Additional Link:-

No comments:
Post a Comment