Date: Saturday, 05 April 2025
School Number: 109
Location: Government Primary School, Kyara, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand
On April 5, 2025, the Samoon Foundation team organized a free sports uniform distribution drive for the students of Government Primary School, Kyara, Patti-Dogi. Promoting education and holistic development across rural Uttarakhand remains the primary goal of the Samoon Foundation, ensuring that children attend school with joy, experience a boost in their self-confidence, and receive equal opportunities to thrive.
Expressing his gratitude on this occasion, the school's Headmaster, Mr. Purna Singh, shared, "The entire school family expresses its heartfelt gratitude to the Samoon Foundation. We have absolute faith that the foundation will continue to consistently contribute to social upliftment and philanthropic work in the future."
The distribution drive was warmly supported by School Teacher Mrs. Sangeeta Rayal and Bhojan Mata Mrs. Surja Devi, alongside Samoon Foundation members Mr. Gajendra Rana and Mr. Narendra Dawan, local parents, and villagers. All attending members highly praised the foundation's consistent grassroots efforts.
यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 109
दिनांक: 05 अप्रैल, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, क्यारा, पट्टी-दोगी
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन की टीम ने 05 अप्रैल, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, क्यारा, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। ग्रामीण उत्तराखंड में शिक्षा के स्तर को सुधारना और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना समूण फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है, जिससे बच्चे पूरी खुशी और उत्साह के साथ स्कूल जाएं, उनका आत्मविश्वास बढ़े और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।
प्रधानाचार्य श्री पूर्ण सिंह जी ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "विद्यालय परिवार समूण फाउंडेशन के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि फाउंडेशन आगे भी सामाजिक उत्थान और परोपकार के इस पवित्र कार्य में अपना निरंतर योगदान देता रहेगा।"
इस विशेष अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती संगीता रयाल जी और भोजनमाता श्रीमती सूरजा देवी जी उपस्थित रहीं। साथ ही समूण फाउंडेशन के समर्पित सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी व श्री नरेंद्र दवाण जी सहित स्थानीय अभिभावकगण और ग्रामीण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने संस्था के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की और इसे बच्चों के भविष्य के लिए हितकर बताया।
Additional Link:-

No comments:
Post a Comment