Date: Saturday, 29 March 2025
Location: Government Primary School, Gohri Mafi, Raiwala Cluster, Doiwala Block, Dehradun District, Uttarakhand
Moving steadily toward its grand milestone of distributing free uniforms to 10,000 students across more than 100 schools and villages by the end of the 2024-25 academic session, the Samoon Foundation organized a distribution drive at Government Primary School, Gohri Mafi on March 29, 2025. This core initiative is designed to instill a deep sense of discipline, self-confidence, and academic dedication in young minds.
Mr. Ashish Panwar, from the Samoon Foundation's Head Office, actively participated in the event and played a central role in distributing the brand-new tracksuits to the children.
Praising the foundation's noble work, the school's Principal, Mrs. Madhu Painuly, expressed her gratitude: "The entire school family extends its heartfelt thanks to the Samoon Foundation. We look forward to similar collaborations in the future. Providing uniforms to young school children is one of the finest ways to serve society, and this initiative deeply inspires us to contribute more toward social welfare."
The event was warmly supported by the school's Parents' Association President Mr. Kirti Singh, Bhojan Mata Mrs. Laxmi Devi, local parents, and villagers. They collectively lauded the foundation's efforts, noting that such meaningful programs serve as an incredible source of inspiration and ensure the holistic development of the children.
यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 94
दिनांक: 29 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गौहरी माफी, संकुल - रायवाला
विकासखंड: डोईवाला, जिला - देहरादून, उत्तराखंड
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंत तक 100 से अधिक विद्यालयों और गांवों में 10,000 विद्यार्थियों तक निःशुल्क यूनिफॉर्म पहुँचाने के महा-लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए, समूण फाउंडेशन ने 29 मार्च 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गौहरी माफी के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ना है।
समूण फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय (हेड ऑफिस) में कार्यरत श्री आशीष पंवार जी ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और बच्चों को ट्रैकसूट वितरित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु पैन्यूली जी ने इस पहल की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा, "पूरा विद्यालय परिवार समूण फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त करता है। हम संस्था से भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद करते हैं। विद्यालय के बच्चों को यूनिफॉर्म देना समाज सेवा का एक सर्वोत्तम और सुंदर तरीका है। समूण की यह पहल हम सभी को और अधिक समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करती है।"
इस कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री कीर्ति सिंह जी, भोजनमाता श्रीमती लक्ष्मी देवी जी, स्थानीय अभिभावकगण और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों से बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है और उनका समग्र विकास संभव होता है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Additional Link:-
https://www.facebook.com/share/p/1Kw5eAcQCQ/

No comments:
Post a Comment