Date: Saturday, 05 April 2025
School Number: 108
Location: Government Primary School, Kotar, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand
The core mission of the Samoon Foundation is to encourage education and deliver essential resources to the children who need them the most. Driven by this vision, the Samoon Foundation team successfully organized a free sports uniform distribution drive for the students of Government Primary School, Kotar, Patti-Dogi on April 5, 2025.
Praising the foundation's dedication, the school's Headmaster, Mr. Arvind Singh Bhandari, shared, "When children receive equal opportunities and proper resources, they step forward with newfound self-confidence. A uniform instills a deep sense of discipline, equality, and motivation within them. This initiative by the Samoon Foundation is truly commendable."
The distribution program saw warm participation from Samoon Foundation members Mr. Gajendra Rana and Mr. Narendra Dawan, alongside community members Mr. Veer Singh Panwar, Mr. Jabar Singh Panwar, Mr. Vikram Singh Panwar, local parents, and villagers. Everyone highly appreciated the initiative, calling it a major positive step toward shaping a bright future for the children. During the event, the Samoon Foundation team also interacted with the students, inspiring them with the core values of discipline and mutual cooperation.
यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 108
दिनांक: 05 अप्रैल, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोटर, पट्टी-दोगी
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित करना और उन बच्चों तक जरूरी संसाधन पहुंचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इसी पावन मिशन के तहत समूण फाउंडेशन की टीम ने 05 अप्रैल, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोटर, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अरविन्द सिंह भंडारी जी ने फाउंडेशन के इन प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा, "जब बच्चों को समान अवसर और आवश्यक संसाधन मिलते हैं, तो वे भी एक नए आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं। यूनिफॉर्म बच्चों के भीतर अनुशासन, एकरूपता और आगे बढ़ने की प्रेरणा का संचार करती है। समूण फाउंडेशन की यह पहल वाकई सराहनीय है।"
इस विशेष अवसर पर समूण फाउंडेशन के समर्पित सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी व श्री नरेंद्र दवाण जी, और सम्मानित ग्रामवासियों में श्री वीर सिंह पंवार जी, श्री जबर सिंह पंवार जी, श्री विक्रम सिंह पंवार जी सहित अन्य स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की और इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक बेहद सकारात्मक कदम बताया। वितरण के साथ-साथ समूण फाउंडेशन की टीम ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें अनुशासन और आपस में सहयोग करने के मानवीय मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया।
Additional Link:-

No comments:
Post a Comment