Thursday, 25 June 2026

Samoon Foundation Inspires Students at GPS Jakholi with Sports Uniform Distribution

Wednesday, 19 March 2025

On March 19, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to promote education and holistic child development by distributing free sports uniforms to students at Government Primary School, Jakholi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative sought to inspire young minds toward education, bolster their self-confidence, and support their overall well-being. The foundation's broader goal focuses on nurturing interest in both academics and sports, which is vital for the mental and physical growth of children.

Mr. Manohar Singh Chauhan, the school’s headmaster, warmly welcomed the initiative and applauded the Foundation’s ongoing social commitment. He shared that the foundation would undoubtedly continue to drive such impactful social welfare programs in the future. Highlighting the team's efficiency, Mr. Chauhan added, "We managed to secure these uniforms for our students with just a single phone call to the Samoon Foundation's Rishikesh Head Office. The entire school family extends its heartfelt gratitude for their prompt responsiveness and dedication. We wish the organization immense progress and hope to remain connected in the coming years."

The program was well-attended by Assistant Teacher Mr. Mahavir Singh alongside local parents, including Vijay Devi, Meenakshi Devi, Ashari Devi, Meena Devi,  Sushma Devi, Shaila Devi, Kavotri Devi, and Ramesh Chandra, who made the event a success. They expressed deep appreciation for the effort, noting that the Samoon Foundation’s work serves to instill discipline and lay a strong foundation for a brighter future for every child.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 83
दिनांक: 19 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जखोली
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन ने 19 मार्च 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जखोली में विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके समग्र विकास में सहायता करना है। समूण फाउंडेशन का लक्ष्य बच्चों में शिक्षा और खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है, जो उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोहर सिंह चौहान जी ने समूण फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई पहल की सराहना करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है और भविष्य में भी समूण फाउंडेशन ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाकर समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा ।
श्री मनोहर चौहान जी ने आगे कहा, "इस वितरण में समूण फाउंडेशन के ऋषिकेश हेड ऑफिस में मात्र फोन द्वारा संपर्क करके हमारे विद्यालय के बच्चों को यूनिफॉर्म प्रदान की जिसके लिए विद्यालय परिवार उनकी इस तत्परता के लिए हार्दिक धन्यवाद करता है और आशा करते है कि आने वाले वर्षों में भी हमें इसी तरह लाभ मिलता रहेगा। संस्था खूब प्रगति करे और उनके उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं।"
कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री महावीर सिंह जी और स्थानीय अभिभावक विजय देवी, मीनाक्षी देवी , आषाढ़ी देवी, मीना देवी, सुषमा देवी, शैला देवी, कवोतरी देवी और रामेश चंद्र ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने इस प्रयास की खूब सराहना करते हुए कहा कि समूण फाउंडेशन का प्रयास बच्चों के जीवन में अनुशासन,और बेहतर भविष्य की नींव रखने का काम करेगा।
समूण फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर जारी रहेगा




Additional Link:-

No comments:

Post a Comment