Monday, 29 June 2026

Elevating Rural Education: Uniform Distribution Drive at Pajai Village

 Date: Thursday, 03 April 2025

School Number: 105

Location: Government Upper Primary School (High School), Pajai Village, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On April 3, 2025, the Samoon Foundation organized a sports uniform distribution drive for the students of Government Upper Primary School, Pajai Village. The foundation’s core mission is to provide rural children with resources on par with urban facilities, instilling a sense of self-esteem and reinforcing their long-term commitment to education.

Commending the initiative, the school's Headmaster, Mr. Devendra Mewal, stated, "This initiative launched by the Samoon Foundation is highly commendable. I hope that the foundation continues to carry out such impactful social work in the future, consistently contributing to society and growing its prestige."

The event was attended by faculty members Mr. Sanjay Tyagi, Mr. Manohar Lal Petwal, Mr. Jasveer Chauhan, Mrs. Anita Gusain, Mrs. Rekha Bijalwan, and Mrs. Janki Bisht, alongside Bhojan Mata Mrs. Menka Devi. Village Pradhan Mrs. Seema Panwar and Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana were also present, along with local parents and villagers. All attendees lauded the foundation's dedication, describing it as an essential pillar for rural education and community development.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 105

दिनांक: 03 अप्रैल, 2025

स्थान: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पजै गांव, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन ने 03 अप्रैल, 2025 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पजै गांव, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के बच्चों को भी शहरी सुविधाओं के समान आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना, उनमें आत्म-सम्मान जगाना और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करना है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री देवेंद्र मेवाल जी ने संस्था के कार्यों को सराहते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल अत्यंत सराहनीय है। भविष्य में भी समूण फाउंडेशन इसी तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर करते हुए आगे बढ़े, और समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपनी प्रतिष्ठा को और बढ़ाए।"

इस विशेष अवसर पर शिक्षकगण श्री संजय त्यागी जी, श्री मनोहर लाल पेटवाल जी, श्री जसवीर चौहान जी, श्रीमती अनिता गुसाईं जी, श्रीमती रेखा बिजल्वाण जी, श्रीमती जानकी बिष्ट जी और भोजन माता श्रीमती मेनका देवी जी उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा पंवार जी, समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी, स्थानीय अभिभावकगण और ग्रामवासी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने फाउंडेशन के इन निस्वार्थ प्रयासों को ग्रामीण शिक्षा की उन्नति और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1EkiChzHMG/

No comments:

Post a Comment