Friday, 26 June 2026

An Invaluable Gift: Bringing Smiles and Team Spirit to the Students of Naugaon

 Date: Wednesday, 26 March 2025

Location: Government Primary School, Naugaon, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Believing that education and sports are equally vital for a child's holistic development, the Samoon Foundation distributed free sports uniforms to all the students of Government Primary School, Naugaon on March 26, 2025.

Praising the initiative, the school's teacher, Mrs. Meena Devi, remarked, "This step not only boosts the children's self-confidence but is also incredibly important for their health and education. It will make a deeply positive contribution to their overall development."

Adding to the appreciation, Mrs. Manju Devi, Chairperson of the School Management Committee, shared, "The sports uniforms provided by the Samoon Foundation have brought invaluable smiles to our children's faces. The entire school family is immensely grateful for this meaningful gift."

The event was graced by the presence of several local leaders and dignitaries, including Regional Panchayat Representative Mr. Jagdish Singh Jethuri, Pradhan Representative Mr. Diwan Singh Jethuri, and Mr. Vishal Singh Jethuri. They collectively lauded the foundation's contribution, highlighting how such support strengthens the children's natural inclination towards both academics and physical activities.

Samoon Family

Dedicated to the Service of Humanity


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 92

दिनांक: 26 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौ गांव, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

शिक्षा और खेल, एक बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसी सुंदर विचारधारा के साथ समूण फाउंडेशन ने 26 मार्च 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौ गांव के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए।

विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मीना देवी जी ने समूण फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "यह प्रयास न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है बल्कि उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उनके समग्र विकास में एक सकारात्मक योगदान देगा।"

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन द्वारा दिए गए इन स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म ने हमारे बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान लाई है, वह वास्तव में अनमोल है। इस सुंदर उपहार के लिए पूरा विद्यालय परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा।"

इस विशेष अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री जगदीश सिंह जेठुरी, प्रधान प्रतिनिधि श्री दीवान सिंह जेठुरी जी, श्री विशाल सिंह जेठुरी जी और अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की खूब प्रशंसा की और कहा कि समूण फाउंडेशन के इस सराहनीय योगदान से बच्चों का जुड़ाव शिक्षा और खेलों के प्रति और अधिक मजबूत होगा।

समूण परिवार


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1EEnCzCsU6/

No comments:

Post a Comment