Date: Friday, 25 April 2025
Location: Government Upper Primary School, Badir, Bugala Cluster, Narendra Nagar Block, Tehri Garhwal District, Uttarakhand
Project: School No. 112 – Uniform Distribution Campaign
The Samoon Foundation officially organized a sports uniform distribution program for the students of Government Upper Primary School, Badir. This dedicated initiative aims to support the holistic development of children by encouraging physical growth, promoting active participation in sports, and boosting their academic enthusiasm.
Appreciating the foundation's noble endeavors, the School Principal, Mr. Manmohan Bahuguna, stated, "Even a small initiative like this can become a massive source of inspiration in a child's life."
The distribution event was graced by the presence of SMC President Mrs. Anita Devi, Assistant Teacher Mrs. Kavita Negi, Cook (Bhojanmata) Mrs. Sunita Devi, and Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana, alongside parents and local villagers. Commending the foundation’s continuous on-ground efforts, the community members collectively expressed, "This initiative by the Samoon Foundation stands as a powerful step toward improving rural education and securing a brighter future for our children."
दिनांक: 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार
स्थान: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बडीर, संकुल- बुगाला, विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
परियोजना: विद्यालय संख्या – 112 (यूनिफॉर्म वितरण अभियान)
समूण फाउंडेशन ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बडीर में विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। यह विशेष पहल बच्चों के शारीरिक विकास, खेल-कूद में उनकी सक्रिय भागीदारी और शैक्षणिक उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को समर्पित है।
संस्था के इन प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनमोहन बहुगुणा जी ने कहा, "इस तरह की छोटी पहल भी बच्चों के जीवन में एक बड़ी प्रेरणा बन सकती है।"
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय की एसएमसी (SMC) अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी जी, सहायक अध्यापिका श्रीमती कविता नेगी जी, भोजनमाता श्रीमती सुनीता देवी जी, समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी सहित भारी संख्या में अभिभावकगण और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने फाउंडेशन की मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बेहद मजबूत कदम है।"
Additional Link:-

No comments:
Post a Comment