Date: Friday, 21 March 2025
Location: Government Primary School, Lodsi, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand
On March 21, 2025, the Samoon Foundation team distributed free sports uniforms to the students of Government Primary School, Lodsi. The core objective of this initiative extends beyond providing resources; it aims to instill a deep sense of discipline, confidence, and dedication to education in young minds.
Expressing her gratitude to the foundation for organizing this drive, the school's Principal, Mrs. Tripti Bhandari, remarked that this initiative is a highly positive step toward strengthening children educationally, physically, mentally, and socially.
During the event, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana emphasized the critical role of sports and education in holistic child development and shared the foundation's core vision. He motivated the students by sharing that the foundation's donors also studied in ordinary schools, worked hard to achieve their goals, and are now actively giving back to society. He encouraged the children, reminding them that through dedication and hard work, they too can shape their own futures and make a meaningful impact on society.
The program was attended by prominent community members and school staff, including Assistant Teacher Mrs. Sushma Uniyal, former Village Pradhan Mr. Jagmohan Mehar, Parents' Association President Mrs. Deepa Devi, and local parents Mr. Bhagwan Singh Chauhan, Mr. Satye Singh Mehar, Mr. Anil Chauhan, and Mr. Narendra Dawan. In a joint statement, they praised the initiative for bringing bright smiles and a fresh ray of hope to the children, paving the way for a better tomorrow.
यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 87
दिनांक: 21 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोडसी, पट्टी-दोगी
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
21 मार्च, 2025 को समूण फाउंडेशन की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय,लोडसी में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किये। इस पहल का उद्देश्य न केवल बच्चों को सुविधा देना है, बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ना भी है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती तृप्ति भंडारी जी ने अपने विद्यालय में यूनिफॉर्म वितरण हेतु संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा की बच्चों को शैक्षिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गयी यह पहल एक सकारात्मक कदम है।
समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने बच्चों के विकास के लिए खेल और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और फाउंडेशन के उद्देश्यों को साझा किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया की फाउंडेशन के दानदाता भी साधारण स्कूलों से पढ़कर अपने लक्ष्य तक पहुंचे हैं और अब समाज की भलाई के लिए भी काम कर रहे हैं। आप भी कड़ी मेहनत से अपना भविष्य संवार सकते हैं और समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापिका श्रीमती सुषमा उनियाल जी, श्री जगमोहन मेहर जी (पूर्व ग्राम प्रधान),श्रीमती दीपा देवी जी (अभिभावक संघ अध्यक्ष) ,अभिभावक श्री भगवान सिंह चौहान जी, श्री सत्ये सिंह मेहर जी , श्री अनिल चौहान जी, श्री नरेंद्र दवांण जी उपस्थित थे। सभी ने सयुंक्त रूप से कहा की इस पहल ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उम्मीद की नई किरण दी है , जिससे उन्हें एक बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी।
Additional Link:-

No comments:
Post a Comment