Friday, 26 June 2026

Fueling Ambition: Life Lessons and New Sports Gear for the Kids of Sasman Village

 Date: Saturday, 22 March 2025

Location: Government Primary School, Sasman, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

As part of the Samoon Foundation's milestone target of "Free Uniform Distribution across 100+ Schools," the foundation distributed brand-new tracksuits to the students of Government Primary School, Sasman on March 22, 2025. This dedicated initiative aims to inspire children in rural Uttarakhand toward both education and sports, encouraging holistic development so that they can unlock their full potential in the future.

Highly praising the initiative, the school's Principal, Mrs. Kaushalya Jamoli, shared, "This initiative guides our children toward a better future and deeply motivates them to come to school regularly, which naturally boosts their self-confidence and interest in education."

Engaging with the young students, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana shared uplifting stories centered around honesty, hard work, and mutual cooperation. His session successfully instilled self-confidence in the students and inspired them to become responsible citizens. The new tracksuits filled the children with immense enthusiasm to perform better in sports and stay mentally resilient.

The distribution drive was attended by Assistant Teacher Mr. Krishna Singh Chauhan, local parents, and villagers. They warmly appreciated the Samoon Foundation's meaningful contribution, emphasizing that such community programs serve as a wonderful source of inspiration and are essential for the overall growth of children.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 90

दिनांक: 22 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ससमण, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन के "100+ विद्यालयों में निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण" के महा-लक्ष्य के तहत, 22 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ससमण में विद्यार्थियों को निःशुल्क ट्रैकसूट वितरित किए गए। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य ग्रामीण उत्तराखंड के बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के प्रति प्रेरित करना है, ताकि वे हर क्षेत्र में अपने संपूर्ण विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें और भविष्य में अपनी पूरी क्षमता का सही उपयोग कर सकें।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कौशल्या जमोली जी ने इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए कहा, "यह प्रयास बच्चों को एक बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा में रुचि पैदा होती है।"

कार्यक्रम के दौरान समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने बच्चों को ईमानदारी, कड़ी मेहनत और आपसी सहयोग की कई प्रेरक कहानियाँ सुनाईं, जिससे उनमें आत्मविश्वास जगा और एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। इन नए ट्रैकसूटों ने बच्चों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने तथा मानसिक रूप से और मजबूत बनने के लिए एक नई ऊर्जा से भर दिया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री कृष्ण सिंह चौहान जी, स्थानीय अभिभावकगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने समूण फाउंडेशन के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनका समग्र विकास सुनिश्चित होता है।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1EFTTxdnXQ/

No comments:

Post a Comment