Monday, 29 June 2026

Nurturing Young Talents: Samoon Foundation Visits GPS Silkani

 Date: Friday, 04 April 2025

School Number: 107

Location: Government Primary School, Silkani, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On April 4, 2025, the Samoon Foundation organized a sports uniform distribution drive for the students of Government Primary School, Silkani, Patti-Dogi. This initiative was undertaken to encourage the academic and athletic development of children in rural areas, while simultaneously strengthening their self-confidence.

Commending the foundation's dedication, the school's Principal, Mrs. Vineeta Kotiyal, shared, "This timely initiative will significantly boost our students' self-confidence and elevate their overall academic performance."

The event was warmly supported by Assistant Teacher Mrs. Laxmi Bhadri, SMC Chairperson Mrs. Sarika Devi, and Bhojan Mata Mrs. Meena Devi. They were joined by Samoon Foundation members Mr. Gajendra Rana and Mr. Narendra Dawan, alongside community members Mrs. Gauri Chauhan, Mrs. Vimla Kaintura, Mrs. Saraswati Dawan, local parents, and villagers. Everyone present highly praised the foundation's consistent efforts, describing the campaign as a true source of inspiration for the holistic development of rural youth.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 107

दिनांक: 04 अप्रैल, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिलकणी, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन ने 04 अप्रैल, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिलकणी, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। यह सराहनीय पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के शैक्षिक और खेल-कूद से जुड़े विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके भीतर एक मजबूत आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विनीता कोटियाल जी ने फाउंडेशन के इन प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा, "यह सुंदर पहल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके शैक्षिक प्रदर्शन (एकेडमिक परफॉरमेंस) को और बेहतर बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।"

इस विशेष अवसर पर सहायक अध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी भद्री जी, एसएमसी (SMC) अध्यक्षा श्रीमती सारिका देवी जी, और भोजन माता श्रीमती मीना देवी जी उपस्थित रहीं। साथ ही समूण फाउंडेशन के समर्पित सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी व श्री नरेंद्र दवांण जी, और सम्मानित ग्रामवासियों में श्रीमती गौरी चौहान जी, श्रीमती विमला कैंतुरा जी, श्रीमती सरस्वती दवाण जी सहित अन्य अभिभावक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने समूण फाउंडेशन के इस निस्वार्थ प्रयास की खूब सराहना की और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतरीन प्रेरक कदम बताया।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/17yD52Avph/

No comments:

Post a Comment