Friday, 26 June 2026

Inspiring Academic Dedication and Community Awareness at GPS Nai

 Date: Thursday, 27 March 2025

Location: Government Primary School, Nai, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

As part of its ongoing efforts to promote education in rural Uttarakhand, the Samoon Foundation team distributed free sports uniforms to all the students of Government Primary School, Nai, Patti-Dogi on March 27, 2025.

Sharing her vision for the initiative, the school's Principal, Mrs. Sushma Barthwal, noted, "We hope that the Samoon Foundation's efforts will create a highly positive impact by increasing the children's interest in education, boosting their self-confidence, and raising awareness about the importance of schooling within the community."

Assistant Teacher Mr. Shoorveer Singh Jethudi warmly praised the drive, adding, "This wonderful initiative by the Samoon Foundation is truly an invaluable gift for our students."

During the event, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana addressed the gathering, emphasizing that the foundation remains deeply committed to educational equality and the holistic development of every child. He shared that the organization strives continuously to make learning both accessible and inspiring, with the ultimate objective of providing equal educational opportunities, building self-esteem, and encouraging lifelong dedication to learning among rural youth


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 93

दिनांक: 27 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाई, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, समूण फाउंडेशन की टीम ने 27 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाई के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुषमा बर्थवाल जी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन के इन प्रयासों से बच्चों की शिक्षा में रुचि, उनके आत्मविश्वास और हमारे ग्रामीण समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता में एक सकारात्मक वृद्धि होगी, ऐसी हम कामना करते हैं।"

सहायक अध्यापक श्री शूरवीर सिंह जेठुडी जी ने भी संस्था का आभार जताते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन की यह अनूठी पहल हमारे प्यारे विद्यार्थियों के लिए एक बेहद अनमोल तोहफा है।"

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को संबोधित करते हुए समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संस्था ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को सुलभ, सरल और प्रेरणादायक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि समूण फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समान शैक्षिक अवसर प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास की भावना जगाना और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को प्रोत्साहित करना है।

समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1D45WrLJGd/

No comments:

Post a Comment