Monday, 29 June 2026

Fostering Academic Enthusiasm: Bridging the Gap at Government Primary School, Bhargid

 Date: Friday, 04 April 2025

School Number: 106

Location: Government Primary School, Bhargid, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On April 4, 2025, the Samoon Foundation successfully provided free sports uniforms to the students of Government Primary School, Bhargid. This initiative marks a crucial step toward encouraging young children and fostering a deeper awareness of the importance of education. The foundation’s core objective is to ensure that children residing in rural areas are not deprived of essential educational facilities.

Expressing his deep appreciation, the school's Headmaster, Mr. Keshar Chauhan, stated, "When children from rural areas receive such vital facilities, it significantly boosts their enthusiasm and helps them feel a stronger, closer connection to their school. We remain highly hopeful that the Samoon Foundation will continue to extend such valuable support in the future."

The event was warmly attended by Assistant Teacher Mrs. Subhashini Uniyal, SMC Chairperson Mrs. Roshni Devi, Bhojan Mata Mrs. Rampyari Devi, and active community member Mrs. Vindeshwari Devi. They were joined by Samoon Foundation members Mr. Gajendra Rana and Mr. Narendra Dawar, alongside local parents and villagers. All attendees unanimously recognized the foundation's contribution as a highly positive and constructive effort toward empowering rural education.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 106

दिनांक: 04 अप्रैल, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भरगिड़

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन ने 04 अप्रैल, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भरगिड़ में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म प्रदान की। यह पहल बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। समूण फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी इन जरूरी सुविधाओं से वंचित न रहें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री केशर चौहान जी ने संस्था के प्रति आभार जताते हुए कहा, "ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को जब इस प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, तो इससे उनका उत्साह दोगुना बढ़ता है और वे स्कूल के प्रति और अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि समूण फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह अपना सहयोग निरंतर करता रहेगा।"

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका श्रीमती सुभाषिनी उनियाल जी, एसएमसी (SMC) अध्यक्षा श्रीमती रोशनी देवी जी, भोजन माता श्रीमती रामप्यारी देवी जी, तथा अन्य सदस्या श्रीमती विन्देश्वरी देवी जी उपस्थित रहीं। इनके साथ ही समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी एवं श्री नरेंद्र दवाड़ जी, अभिभावकगण और स्थानीय ग्रामवासी भी उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने समूण फाउंडेशन द्वारा किए गए इस सहयोग को ग्रामीण शिक्षा के सशक्तिकरण हेतु एक बेहद सकारात्मक प्रयास माना।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/18rPUVrDHu/

No comments:

Post a Comment