Date: Saturday, 29 March 2025
Location: Government Primary School, Gangalsi, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand
On March 29, 2025, the Samoon Foundation team successfully organized a free sports uniform distribution drive for the students of Government Primary School, Gangalsi, Patti-Dogi. This program brings the foundation significantly closer to its grand milestone of reaching 10,000 students across more than 100 schools and villages by the end of the 2024–25 academic session. Alongside education, the organization remains actively dedicated to community growth through various women's empowerment and child development sectors.
Commending the foundation's noble initiative, the school's Principal, Mrs. Jagdamba Kandari, shared, "This timely support for our young students will go a long way in building a better future for them. After all, these children are the true future of our nation."
The distribution drive saw active participation and warm support from Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana, Regional Panchayat Member Mr. Tejpal Singh Rana, Mr. Narendra Dawan, local parents, and villagers. They collectively praised the initiative, highlighting that such constructive programs deeply inspire children and ignite a fresh, lasting interest in their education.
यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 96
दिनांक: 29 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गंगल्सी, पट्टी-दोगी
विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन ने 29 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गंगल्सी, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंत तक 100 से अधिक विद्यालयों और गांवों में 10,000 विद्यार्थियों तक यूनिफॉर्म वितरण के महा-लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। संस्था बच्चों के उज्ज्वल कल और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रूप से कार्यरत है।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती जगदम्बा कंडारी जी ने समूण फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "बच्चों के लिए दी गई यह सहायता उनके भविष्य को बेहतर और मजबूत बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी, क्योंकि यही बच्चे हमारे देश का वास्तविक भविष्य हैं।"
कार्यक्रम में समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री तेजपाल सिंह राणा जी, श्री नरेंद्र दवाण जी, स्थानीय अभिभावकगण और ग्रामवासी भी उपस्थित थे। सभी ने इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनकी शिक्षा के प्रति रुचि और अधिक बढ़ती है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Additional Link :-

No comments:
Post a Comment