Thursday, 25 June 2026

Samoon Foundation Empowers Students at Mindath School with Uniform Distribution

Date – Tuesday, 18 March 2025

On March 18, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to promote education and holistic child development by distributing free sports uniforms (tracksuits) to students at Government Primary School, Mindath, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative sought to support the overall well-being of the children, focusing on their holistic growth so they can remain physically and mentally healthy, build self-confidence, and realize their dreams to bring a positive change to society.

The school’s Principal, Mrs. Neelam Lingwal, highly appreciated the initiative and expressed her gratitude, stating that the Samoon Foundation’s contribution to shaping a bright future for the children is truly incomparable.

During the program, Samoon Foundation members Mr. Gajendra Singh Rana (Veteran), Mr. Betal Dawan (Veteran), and Mr. Narendra Dawan conducted various educational activities and shared insights on moral education. They also raised important awareness about the negative impacts of excessive mobile phone use on health and advised the children to stay away from junk food.

The event was well-attended by Assistant Teacher Mr. Bhagwan Singh Chauhan, Bhojan Mata Mrs. Kamala Devi, and local parents, who all praised the Foundation for its meaningful efforts.


यूनिफॉर्म वितरण:- विद्यालय संख्या - 84
18 मार्च , 2025
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मिंडाथ, पट्टी-दोगी
विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला-टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन ने 18 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिंडाथ, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म (ट्रैक सूट) वितरित किये। समूण फाउंडेशन शिक्षा और खेलकूद के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए समर्पित है। समूण फाउंडेशन बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,आत्मविश्वासी बन कर अपने सपने साकार कर सके और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम लिंगवाल जी ने समूण फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, "बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समूण फाउंडेशन का योगदान अतुलनीय है।"
इस अवसर पर समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र सिंह राणा जी (पूर्व सैनिक) श्री बेताल दवाण जी (पूर्व सैनिक), श्री नरेंद्र दवाण जी ने बच्चों के साथ शैक्षिक गतिविधियाँ कीं और नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी । साथ ही, बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव और जंक फूड से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री भगवान सिंह चौहान जी, भोजनमाता श्रीमती कमला देवी जी और स्थानीय अभिभावक भी उपस्थित थे।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1TDaumyrSP/

No comments:

Post a Comment