Wednesday, 26 August 2020

Samoon Foundation’s Delhi team visited Gurugram to inquire about the health condition of Asha Arya’s mother. (आशा आर्या की माता जी के स्वस्थ्य का हाल समाचार जानने समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची)

Medical Support Provided to Govindi Devi Ji (Mother of Asha Arya)
Date: 12 July, 2020
Location: Village Airode, Ranikhet & Gurugram

The Delhi team of Samoon Foundation visited Gurugram to inquire about the health condition of Smt. Govindi Devi Ji, mother of Asha Arya Ji, and provided immediate financial assistance of ₹10,000/- through a cheque. The foundation continues to make efforts to support the family further.

Smt. Govindi Devi Ji, a resident of Village Airode, Ranikhet, has been suffering from cancer for a long time. Her husband, Late Shri Balkishan Ji, passed away two years ago. She has three children — two daughters and one son. Being the eldest daughter, Asha Arya Ji took responsibility for supporting and caring for the family.

Asha Ji had been managing the family expenses by doing a small job, but arranging treatment for her mother’s cancer became extremely difficult. Despite all challenges, she gathered courage and arranged money through loans to continue her mother’s treatment at Narayana Hospital, Gurugram. However, the family has now reached a stage where they are unable to bear the further expenses of treatment.

Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all those who have contributed towards this family’s support and appeals to others to come forward and provide assistance according to their capacity.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


आशा आर्या जी की माता जी के इलाज हेतु सहायता
दिनांक: 12 जुलाई, 2020
स्थान: ग्राम एरोड, रानीखेत एवं गुरुग्राम

आशा आर्या जी की माता जी श्रीमती गोविंदी देवी जी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची और तत्काल सहायता राशि के रूप में ₹10,000/- का चेक प्रदान किया। समूण फाउंडेशन परिवार की सहायता के लिए आगे भी निरंतर प्रयासरत है।

ग्राम एरोड, रानीखेत निवासी श्रीमती गोविंदी देवी जी काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके पति स्वर्गीय श्री बालकिशन जी का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण आशा आर्या जी के ऊपर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई।

आशा जी छोटी सी नौकरी करके परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, लेकिन माता जी के कैंसर का इलाज करवाना बहुत कठिन हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जैसे-तैसे कर्ज लेकर अपनी माता जी श्रीमती गोविंदी देवी जी (50 वर्ष) का इलाज गुरुग्राम के नारायणा हॉस्पिटल में करवाया, जो अभी भी जारी है। लेकिन अब परिवार के पास आगे के इलाज के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी हो गई है।

समूण फाउंडेशन उन सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस परिवार की सहायता के लिए दान दिया और साथ ही अन्य लोगों से भी अपील करता है कि वे अपनी क्षमता अनुसार सहयोग के लिए आगे आएं।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया #Share करके सहयोग करें।


 

No comments:

Post a Comment