Wednesday, 26 August 2020

Samoon Foundation provided financial assistance for the treatment of Shri Rajendra Singh Chauhan. (श्री राजेन्द्र सिंह चौहान के इलाज के लिए समूण फाउंडेशन ने आर्थिक मदद की)

Medical Support Provided to Rajendra Singh Chauhan Ji
Date: 28 June, 2020
Location: Kirod Village, Devprayag, Tehri Garhwal & Dehradun, Uttarakhand

Samoon Foundation provided financial and social support for the treatment of Shri Rajendra Singh Chauhan Ji, son of Late Shri Karan Singh Chauhan Ji, a resident of Kirod village, Patti Bharpur, Tehsil Devprayag.

A few days earlier, Rajendra Ji suffered severe burn injuries after falling into a fire during an epileptic seizure. After receiving initial treatment at the government hospital in Rishikesh, he underwent treatment for 16 days at Coronation Hospital, Dehradun. Later, he was referred to Shri Mahant Indiresh Hospital, Dehradun, where his treatment is currently ongoing.

After the initial treatment, Rajendra Ji was admitted to the Plastic Surgery Ward. Although doctors at Coronation Hospital had expressed very low chances of his recovery, his health condition has shown significant improvement after treatment at Shri Mahant Indiresh Hospital.

A surgery was scheduled for 29 June 2020, for which O+ blood was required. With the support of kind-hearted donors, the required blood arrangement was successfully completed, despite the challenges and fear among people regarding blood donation during the COVID-19 pandemic.

Although his treatment was being carried out through the health card facility, Samoon Foundation transferred ₹11,000/- through online banking to the account of his brother, Shri Jaipal Singh Chauhan Ji, to support additional expenses related to his treatment.

The Samoon family prays for Rajendra Chauhan Ji’s speedy and complete recovery.

Samoon Foundation
Dedicated to the service of humanity


राजेन्द्र सिंह चौहान जी के इलाज हेतु सहायता
दिनांक: 28 जून, 2020
स्थान: ग्राम किरोड़, तहसील देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल एवं देहरादून, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा ग्राम सभा किरोड़, पट्टी भरपूर, तहसील देवप्रयाग निवासी श्री राजेन्द्र सिंह चौहान जी, पुत्र स्वर्गीय श्री करण सिंह चौहान जी के इलाज हेतु सहायता प्रदान की गई।

कुछ दिन पूर्व मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान राजेन्द्र जी आग में झुलस गए थे। ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका 16 दिनों तक कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून में इलाज चला। इसके बाद उन्हें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज वर्तमान में जारी है।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया। कोरोनेशन अस्पताल द्वारा उनकी बचने की संभावनाएं बहुत कम बताई गई थीं, लेकिन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में काफी अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है।

दिनांक 29 जून, 2020 को उनकी एक सर्जरी होनी थी, जिसके लिए O+ रक्त की आवश्यकता थी। कोरोना काल में जहां लोग रक्तदान करने से भी भयभीत थे, वहीं कुछ मानवता प्रेमी रक्तदाताओं के सहयोग से आवश्यक रक्त की व्यवस्था सफलतापूर्वक कर ली गई।

हालांकि उनका इलाज स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से हो रहा है, फिर भी अन्य आवश्यक खर्चों को ध्यान में रखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ₹11,000/- की सहायता राशि उनके भाई श्री जयपाल सिंह चौहान जी के खाते में स्थानांतरित की गई।

समूण परिवार राजेन्द्र चौहान जी के शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता है। 🙏🏻

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




 

No comments:

Post a Comment