A few days ago, while Shri Rajendra Ji was preparing his meal, he suddenly suffered an epileptic seizure and fell onto the burning stove. Due to this accident, his hand, leg, and throat suffered burn injuries.
After learning about his condition, Samoon Foundation met Rajendra Ji and provided immediate assistance of ₹500 for medicines. The foundation has also assured him of all possible support in the future.
Rajendra Ji, aged 36 years, is a resident of Kirod Village, Patti Bharpur, Tehri Garhwal, Uttarakhand. Due to epilepsy, he has been forced to live a very difficult life. A few years ago, he was working safely in Punjab, but after being affected by this illness, his life changed completely.
His parents are no longer alive, and his brothers are unable to stay with him all the time for his care. Whenever he suffers an epileptic seizure, he has faced dangerous situations resulting in serious injuries. Due to this illness, he has also been unable to get married.
Samoon Foundation appeals to everyone to suggest suitable ashrams or organizations where Rajendra Ji can receive proper care, treatment, and an opportunity to contribute through service.
If Rajendra Ji can get admission to Apna Ghar, Bharatpur, it would be a great support, as the organization is doing commendable work for people in need of care and rehabilitation. Anyone who can help with the admission process or connect him with such an institution would be making a valuable contribution towards humanity.
Let us come together to serve humanity. Support does not always mean financial help; sometimes knowledge, guidance, and efforts can also bring a meaningful change in someone's life.
Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity
Please #Share_to_Support
कुछ दिन पहले जब श्री राजेंद्र जी अपने लिए खाना बना रहे थे, तभी अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा और वे जलते हुए चूल्हे में गिर गए। इस दुर्घटना में उनका हाथ, पैर एवं गला जल गया।
समूण फाउंडेशन को जानकारी मिलने पर टीम ने राजेंद्र जी से मुलाकात की और तत्काल दवाई के लिए ₹500 की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
आपको बता दें कि 36 वर्षीय राजेंद्र जी, ग्राम किरोड़, पट्टी भरपूर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। मिर्गी की बीमारी के कारण वे अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
कुछ वर्ष पहले वे पंजाब में नौकरी करते थे, लेकिन बीमारी के कारण उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके भाई भी इतने सक्षम नहीं हैं कि हर समय उनकी देखभाल कर सकें। जब भी उन्हें मिर्गी के दौरे आते हैं तो कई बार उन्हें गंभीर चोटें लग जाती हैं। इसी बीमारी के कारण वे आज तक विवाह भी नहीं कर पाए।
समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि ऐसे किसी आश्रम या संस्था की जानकारी दें जहां राजेंद्र जी को भर्ती कराया जा सके, जिससे उनका इलाज भी हो सके और वे सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें।
यदि अपना घर भारतपुर में राजेंद्र जी का प्रवेश संभव हो सके तो यह उनके लिए बहुत बड़ी सहायता होगी, क्योंकि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के उपचार और पुनर्वास के लिए यह संस्था सराहनीय कार्य कर रही है।
यदि कोई व्यक्ति राजेंद्र जी के प्रवेश की प्रक्रिया में सहयोग कर सकता है तो यह मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
आइए मिलकर मानवता की सेवा हेतु प्रयास करें। जरूरी नहीं कि सहायता केवल धन के माध्यम से ही की जाए, बल्कि अपने ज्ञान, संपर्क और योग्यता के माध्यम से भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
कृपया #Share_to_Support करें।


No comments:
Post a Comment