*Date: 05 Feb 2021*
*Topic: Financial Help to Shri Sandeep Singh Ji*
*Content - English*
Due to poor financial condition, many of our brothers and sisters are forced to compromise with life. When there is no support in the family and one cannot even earn for themselves, it breaks a person.
One such person in distress is *Shri Sandeep Singh Ji*, a resident of *Rudraprayag*. Due to an illness, the veins in his right hand got blocked and water and pus keep oozing out. Because of this, he is unable to do any work. He lives with his wife and two small children. The daughter is 8 years old and the son is 7 years old. There is no one else in the family to earn, which is why the family is facing a lot of problems.
Sandeep Ji got treatment done at many places, but his treatment could not be completed. Then the doctors at Srinagar referred him to *AIIMS Rishikesh* for further treatment. But due to his financial condition not being good, Sandeep Ji has not been able to go for his treatment because he does not even have money to come.
Treatment could be done with the *Ayushman Card*, but the biggest problem was coming to the hospital. On receiving the request for help, *Samoon Pariwar* immediately arranged the fare for Sandeep Ji's team to come to AIIMS and also contacted doctors and other people at the hospital.
On behalf of Samoon Pariwar, a small assistance amount of *₹5500* was given to Sandeep Ji in the form of a cheque at the Samoon office, AIIMS Rishikesh.
Samoon Pariwar wishes Sandeep Ji a speedy recovery.
*Neetu Kandwal*
*Samoon Pariwar*
Dedicated to the service of humanity
---
*दिनांक: 05 Feb 2021*
*विषय: श्री संदीप सिंह जी को आर्थिक मदद*
*Content - Hindi*
आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते हमारे कई भाई बहन ऐसे हैं जो जिंदगी से समझौता करने पर मजबूर हो जाते हैं। न परिवार में किसी का सहयोग होगा और न ही खुद कुछ कमा पाना मनुष्य को बिखर कर देता है।
ऐसे ही मजबूरी में जी रहे थे संदीप सिंह जी जो रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं और इनके दाएं हाथ में एक बीमारी के चलते ब्लड वेंस बंद हो गए हैं, जिससे पानी व पस निकलता रहता है। इस वजह से यह कुछ भी काम करने में असमर्थ हैं। परिवार में स्वयं के साथ पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। बिटिया 8 साल की और बेटा 7 साल का है। परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है जिसकी वजह से परिवार को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संदीप जी ने कई जगह इलाज करवाया पर इनका इलाज संभव न हो सका। फिर श्रीनगर के डॉक्टरों द्वारा इन्हें ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया परंतु आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से संदीप जी अपना इलाज करवाने नहीं आ पा रहे थे क्योंकि आने का किराया तक इनके पास नहीं था।
इलाज आयुष्मान कार्ड से हो जाता परंतु इनकी सबसे बड़ी समस्या थी हॉस्पिटल तक आना। सम्पून परिवार में सहायता हेतु निवेदन करने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम ने ऋषिकेश एम्स तक आने का किराया मुहैया करवाया और साथ ही इलाज हेतु हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं अन्य लोगों से संपर्क किया।
सम्पून परिवार की ओर से छोटी सी सहायता राशि *5500 का चेक* संदीप जी को सम्पून कार्यालय ऋषिकेश में प्रदान किया गया।
सम्पून परिवार संदीप जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
*नीतू कंडवाल*
*सम्पून परिवार*
*मानवता की सेवा हेतु समर्पित*
---


No comments:
Post a Comment