Tuesday, 9 March 2021

Inauguration of Samoon Sewing & Knitting Training Center - Nyal, Chamoli(महिला शशक्तिकरण की दिशा में समूण परिवार निरंतर कार्यरत है और ऐसे और भी सिलाई सेंटर खोलने हेतु प्रयासरत हैं |

*Date: 08 Feb 2021*  

      *Topic: Inauguration of Samoon Sewing & Knitting Training Center - Nyal, Chamoli*


*Content - English*  

The *Samoon Sewing and Knitting Training Center* run in memory of *Amar Shaheed Kuber Singh Kandari*, who sacrificed his life protecting the motherland, was inaugurated on *7th February 2021* at Nyal, Chamoli by the hands of renowned environmentalist *Shri Jagat Singh "Jangli" Ji* and under the chairmanship of respected member *Shri Vijay Mohan Painuli Ji*.


Mothers and villagers welcomed the team in a very beautiful way, for which we express our heartfelt gratitude to all mothers and villagers. Women and girls expressed their enthusiasm and happiness about the opening of this Sewing-Knitting Training Center.


We hope that through this center, more and more women and girls will learn sewing and become self-reliant and benefit from it.


Samoon Pariwar is continuously working in the direction of women empowerment and is also making efforts to open more such Sewing Centers.


*Vinod Jethudi*  

*Samoon Pariwar*  

Dedicated to the service of humanity  

Please *#Share* to support


---


*दिनांक: 08 Feb 2021*  

                         *विषय: सम्पून सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - न्याल, चमोली का उद्घाटन*


*Content - Hindi*  

मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कुबेर सिंह कंडारी की स्मृति में संचालित सम्पून सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - न्याल चमोली का उद्घाटन सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह "जंगली" जी के कर कमलों द्वारा और सम्मानित सदस्य श्री विजय मोहन पैन्यूली जी की अध्यक्षता में कल दिनांक 7 फरवरी 2021 को संपन्न हुआ।


मातृशक्ति और ग्रामीणों के द्वारा टीम का बहुत सुन्दर तरीके से स्वागत सत्कार किया गया जिसके लिए हम समस्त मातृशक्ति एवं ग्रामीणों का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। महिलाओं और बालिकाओं ने इस सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से लाभान्वित होने हेतु उत्साह और खुशी जाहिर की।


आशा करते हैं कि इस केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाएं और बालिकाएं सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनते हुए लाभान्वित होंगी।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में सम्पून परिवार निरंतर कार्यरत है और ऐसे और भी सिलाई सेंटर खोलने हेतु प्रयासरत हैं।


*विनोद जेठूड़ी*  

*सम्पून परिवार*  

*मानवता की सेवा हेतु समर्पित*  

*प्लीज शेयर करके समर्थन करें*


---







No comments:

Post a Comment