Friday, 16 October 2020

A cheque of ₹25,000 was provided for the better treatment of Dilbar Lal Ji’s family. (दिलबर लाल जी के परिवार के बेहतर इलाज के लिए रुपये 25,000 का चेक)

Medical Assistance Support / चिकित्सा सहायता सहयोग
Date: 24 August 2020
Location: Baman Village, Pokhari, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation provided financial assistance of ₹25,000 to support the better treatment and recovery of the Dilbar Lal Ji family, who were severely injured in a tragic fire accident.

The cheque was handed over on 24 August 2020 to Dilbar Lal Ji’s brother by Samoon Foundation team member Praveen Chauhan Ji on behalf of the Samoon family.

Dilbar Lal Ji, a resident of Baman village, Pokhari, Tehri Garhwal, and his entire family suffered severe burn injuries after a fire accident occurred while preparing food at home. All family members, including Dilbar Lal Ji, his wife, and children Gunjan, Riya, Diya, and Suraj, were undergoing treatment in different ICUs of hospitals in Dehradun.

The family had approached Samoon Foundation for financial assistance during this difficult period, and the foundation extended support towards their medical treatment.

With time, the health condition of all family members has gradually improved, and they are recovering. Samoon Foundation wishes the entire Dilbar Lal Ji family a speedy recovery and a healthy, peaceful future.

Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all donors and members whose support made this assistance possible.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please continue to support by sharing this initiative.


चिकित्सा सहायता सहयोग
दिनांक: 24 अगस्त 2020
स्थान: ग्राम बामण, पोखरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा अग्निकांड से प्रभावित दिलबर लाल जी के परिवार के बेहतर इलाज हेतु ₹25,000/- की सहायता राशि प्रदान की गई।

दिनांक 24 अगस्त 2020 को समूण परिवार के सदस्य प्रवीन चौहान जी द्वारा समूण फाउंडेशन की ओर से यह चेक दिलबर लाल जी के भाई को प्रदान किया गया।

ग्राम बामण, पोखरी, जिला टिहरी गढ़वाल निवासी दिलबर लाल जी का पूरा परिवार घर में नाश्ता बनाते समय गैस में आग लगने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया था। इस दुर्घटना में दिलबर लाल जी, उनकी पत्नी एवं उनके बच्चे गुंजन, रिया, दिया और सूरज सहित पूरा परिवार प्रभावित हुआ था और देहरादून के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में उपचार प्राप्त कर रहा था।

परिवार द्वारा समूण फाउंडेशन से आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी, जिस पर संस्था ने इलाज में सहायता हेतु यह सहयोग प्रदान किया।

समय के साथ दिलबर लाल जी के परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सभी पहले से बेहतर स्थिति में हैं। समूण परिवार सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद जीवन की कामना करता है।

समूण फाउंडेशन को सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया शेयर करके अपना समर्थन बनाए रखें।

 






No comments:

Post a Comment