Justice Support Initiative / न्याय सहायता अभियान
Date: 11 August 2020
Location: Haripur, Raiwala, Uttarakhand
Samoon Foundation reaffirmed its commitment to stand with the victim’s family and provide continuous support in their journey towards justice. The foundation believes that every victim deserves support and every offender must face legal consequences.
A sensitive case was reported from Haripur under Raiwala Police Station, where a minor girl from an economically weaker family was subjected to misconduct by her landlord. The family wanted to fight for justice and ensure punishment for the accused, but due to financial difficulties, managing court-related expenses and legal procedures had become challenging.
Upon receiving their request, Samoon Foundation immediately provided financial assistance of ₹10,000 to the victim’s family and assured them of continued support throughout their legal journey.
Samoon Foundation remains committed to supporting families in difficult situations and contributing towards creating a society where justice prevails and people feel safe.
Let us work together to build a fearless and compassionate society.
Team Samoon
न्याय सहायता अभियान
दिनांक: 11 अगस्त 2020
स्थान: हरिपुर, रायवाला, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में हर समय सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। संस्था का मानना है कि प्रत्येक पीड़ित को सहयोग मिलना चाहिए और अपराध करने वालों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
रायवाला थाना अंतर्गत हरिपुर में एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिसमें एक गरीब परिवार की नाबालिग बेटी के साथ उसके मकान मालिक द्वारा दुराचार की घटना सामने आई। परिवार आरोपी को सजा दिलाना चाहता था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण न्यायालय संबंधी कार्यवाही और दौड़-भाग करना उनके लिए कठिन हो रहा था।
पीड़ित परिवार के आग्रह पर समूण फाउंडेशन ने तत्काल ₹10,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की और इस न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
समाज में फैली ऐसी बुरी प्रवृत्तियों के विरुद्ध और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए समूण फाउंडेशन सदैव सहयोग के रूप में उनके साथ खड़ा रहेगा।
आइए, मिलकर एक भयमुक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण करें।
कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

No comments:
Post a Comment