Sunday, 14 August 2022

Another sewing and knitting training center by Samoon for women empowerment and making them self-reliant. (महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए समूण द्वारा एक और सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण केंद्र)

Inauguration of Sewing & Embroidery Training Centre at Akhodi on Amrit Mahotsav of Independence
Date: Sunday, 14 August, 2022
Location: Godadhar, Akhodi, Tehri Garhwal, Uttarakhand

With the vision of women empowerment and self-reliance, Samoon Foundation inaugurated a Sewing and Embroidery Training Centre at Godadhar, Akhodi, on the occasion of the Amrit Mahotsav of Independence.

In June 2022, during a meeting held in Dubai by the Founder and senior member of Samoon Foundation, Mr. Ramesh Indradatt Nathani Ji, it was decided to establish this training centre in memory of Uttarakhand’s Gandhi, Late Shri Indramani Badooni Ji. After consultations with all members, the centre was formally inaugurated on 14 August 2022.

Earlier, on 3 July 2022, sewing machines were delivered to the centre in Akhodi with the support and contribution of Mr. Nathani Ji, marking the beginning of this initiative.

Even before the inauguration, a large number of women from nearby villages registered themselves, showing great enthusiasm to learn sewing and embroidery. This reflects the growing aspiration among rural women to become self-reliant.

The inauguration ceremony was graced by esteemed guests including Block Chief Mrs. Basumati Ghanata Ji, Mr. Mahavir Prasad Badooni Ji, Vice President Mr. Vijay Mohan Painuly Ji, Treasurer Mr. Veerendra Negi Ji, General Secretary Mr. Manoj Paliwal Ji, Senior Members Mr. Manoj Negi Ji, Mr. Mahipal Rawat Ji, Centre Manager Mr. Vikram Shah Ji, along with social workers, public representatives, and respected members of the community.

Following the inauguration, certificates were distributed to students who successfully completed their computer training course.

On the occasion of India completing 75 years of Independence, the spirit of patriotism was celebrated across all Samoon centres. The National Flag was hoisted, and a morning rally was organized with enthusiastic participation from trainees, students, and local residents as part of the Har Ghar Tiranga campaign.

Samoon Foundation extends heartfelt gratitude to all donors, supporters, and members whose continuous support and blessings make such initiatives possible. The foundation remains committed to empowering women, promoting education, and developing skills among youth for a self-reliant India.

Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


अमृत महोत्सव के अवसर पर अखोड़ी में सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
दिनांक: रविवार, 14 अगस्त 2022
स्थान: गोदाधार, अखोड़ी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर गोदाधार, अखोड़ी में सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

जून 2022 में समूण फाउंडेशन के संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश इंद्रदत्त नैथानी जी की दुबई में हुई बैठक में उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की स्मृति में इस केंद्र को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों की सहमति से 14 अगस्त 2022 को इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इससे पूर्व 03 जुलाई 2022 को श्री नैथानी जी के सौजन्य से सिलाई मशीनें अखोड़ी केंद्र में पहुंचाई गई थीं।

उद्घाटन से पहले ही आसपास के गांवों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण कराया, जो उनके आत्मनिर्भर बनने की बढ़ती इच्छा को दर्शाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह केंद्र महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बसुमती घणाता जी, श्री महावीर प्रसाद बडोनी जी, संस्था के उपाध्यक्ष श्री विजय मोहन पैन्यूली जी, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नेगी जी, महासचिव श्री मनोज पालीवाल जी, वरिष्ठ सदस्य श्री मनोज नेगी जी, श्री महिपाल रावत जी, केंद्र प्रबंधक श्री विक्रम शाह जी, तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी समूण केंद्रों में तिरंगा फहराया गया तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक प्रभात फेरी (रैली) का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, छात्रों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समूण फाउंडेशन अपने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। संस्था भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत रहेगी।

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित













 https://fb.watch/gRkRyFCJ6j/ 



No comments:

Post a Comment