*Successful Tree Plantation by Samoon Family*
*Date: 30/07/2017 & 31/07/2017*
*Location: Villages, Roads and Schools, Uttarakhand*
The members of Samoon family consider it their social and moral responsibility to maintain a relationship with trees. Under the program "Pedo Se Hai Rishta Hamara", we have set a target of planting 1000 trees every year and are working to achieve it.
With the help of Samoon family members and villagers, we had successfully planted 1000 saplings last year. This year too, on *30/07/2017*, 600 saplings were successfully planted on village roads and in fields. And on *31/07/2017*, 400 saplings were planted at:
Octasard Government Rajkiya Maha Vidyalaya, Deoprayag, Rajkiya Inter College - Muniyakot, Government Primary School - Sodi and Government Vidyalaya School in Kuni.
In total, 1000 saplings of fruit-bearing varieties like Mango, Orange, Apricot, Peach, Guava, Jamun, Lemon, Guava, Apple and local varieties were planted. Along with this, an awareness program was also conducted for village residents and students about the importance of trees and how to protect them.
Trophies and certificates were given by Samoon Foundation to the villages and schools that cooperated in this work. The Samoon team will inspect all the saplings planted this year next year and take care of the surviving trees.
*Samoon Team members who gave full support to make this plantation program successful:*
Kamal Singh Negi, Kamal Jogi, Manoj Rawat, Arjun Rawat, Nand Meghwal, Praveen Chauhan, Jitendra Jagshakti Bhai, Arvind Jilwal, Ravindra Negi, Sunil Rawat, Yashpal Singh Jethuri, Niranjan Dholak, Jai Singh Jethuri and Vidharthi Paritel.
Heartfelt thanks to all villagers, school principals, teachers, students, and Samoon team members for their cooperation in this campaign!
*Thank You*
*Team Samoon*
---
*समून परिवार द्वारा सफल वृक्षारोपण*
*दिनांक: 30/07/2017 एवं 31/07/2017*
*स्थान: गांव, सड़कें और विद्यालय, उत्तराखंड*
समून परिवार के सदस्य वृक्षारोपण को अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी और पेड़ों से अपना रिश्ता कायम करने हेतु "पेड़ों से है रिश्ता हमारा" वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हर वर्ष 1000 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य रखते हैं और हर हाल में इसे पूर्ण करते हैं।
समून परिवार के सदस्यों व गांववासियों के सहयोग से पिछले वर्ष हमने 1000 पौधों का सफलतापूर्वक वृक्षारोपण किया था और इस वर्ष भी कल दिनांक 30/07/2017 को गांव रोड और खेतों में 600 पौधों का सफलतापूर्वक वृक्षारोपण किया और आज दिनांक 31/07/2017 को ऑक्टासार्द सरकारी राजकीय महा विद्यालय, देवप्रयाग, राजकीय इंटरमीडिएट कालेज - मुनियाकोट, प्रा. विद्यालय - सोडी और प्रा. विद्यालय विद्यालय सानी में कुल बाकी के 400 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। जिनमें आम, अनार, अमरूद, तेज पात, शहतूत, जामुन, बांस, गुरियाल, आमलत एवम् प्रजातियों के पौधे थे। साथ ही गांव वासियों व छात्र-छात्राओं को पेड़ों के महत्व व पेड़ों को बचाए रखने हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी किये गए।
इस कार्य में सहयोग करने वाले ग्रामीणों तथा विद्यालयों को समून फाउंडेशन की ओर से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस वर्ष के लगाए गए पौधों का समून टीम अगले वर्ष निरीक्षण करेगी और जीवित बचे गए पौधों की देख रेख करने वाली समाजसेवा करेगी।
समून टीम के निम्नलिखित सदस्यों ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम सहयोग प्रदान किया।
कमल सिंह नेगी, कमल जोगी, मनोज रावत, अर्जुन रावत, नंद मेघवाल, प्रवीण चौहान, जितेंद्र जगशक्ति भाई, अरविंद जिलवाल, रविंद्र नेगी, सुनील रावत, यशपाल सिंह जेठूरी, निरंजन ढोलक, जय सिंह जेठूड़ी और विद्यार्थी पारितेल
सभी गाँवासियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों, और समून टीम के सदस्यों का इस अभियान में सहयोग हेतु कोटि कोटि धन्यवाद !
*धन्यवाद*
*टीम समून*
Please click here to see all the project pics:- https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1119192894882422.1073741836.116774188457636&type=1&l=b6ff388f8f
धन्यवाद
टीम समूण












No comments:
Post a Comment