Monday, 4 November 2019

To Promote and Support Language, Literature & Culture (भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन और समर्थन के लिए)


Preservation & Promotion of Uttarakhand’s Culture – Samoon Foundation

Samoon Foundation is continuously working towards the preservation and promotion of Uttarakhand’s rich language, literature, and culture. The organization regularly organizes and supports cultural programs to uplift traditional values. It also actively participates in events conducted by other institutions to strengthen and promote cultural heritage.

From 2nd January 2019 to 6th January 2019, Samoon Foundation participated in the Pandav Nritya program organized by Uttarakhand Lok Sanskriti Sanrakshan Samiti at Muni Ki Reti, Dhalwala, Rishikesh. Additionally, on 27th January 2019, the foundation took part in the Uttarakhand Mahakumbh organized by Uttarakhand Ekta Manch in Delhi.

Our mission is to preserve, promote, and enrich the beautiful culture, language, and literature of Uttarakhand. We warmly welcome individuals who wish to support and contribute to this mission.

Key Areas of Work:

  • Scholarship & career guidance for meritorious but underprivileged students
  • Livelihood support & employment opportunities for poor families
  • Environmental conservation through plantation drives
  • Food support for the underprivileged and differently-abled
  • Protection of human rights and humanitarian support
  • Support for marriages of girls from poor families
  • Medical assistance & healthcare support for the needy
  • Social awareness & community development
  • Women empowerment & economic development
  • Preservation and promotion of language, literature, and culture

TEAM SAMOON
Dedicated to Humanity


उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयास – समूण फाउंडेशन

समूण फाउंडेशन उत्तराखंड की भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर भी संस्कृति के संरक्षण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करती है।

दिनांक 02 जनवरी 2019 से 06 जनवरी 2019 तक उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा मुनि की रेती, ढालवाला, ऋषिकेश में आयोजित पाण्डव नृत्य कार्यक्रम में समूण फाउंडेशन ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त दिनांक 27 जनवरी 2019 को उत्तराखंड एकता मंच, दिल्ली द्वारा आयोजित उत्तराखंड महाकुंभ में भी संस्था ने सहभागिता की।

हमारा उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, भाषा और साहित्य का संरक्षण, संवर्धन और सृजन करना है। यदि आप इस मिशन में सहयोग करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

समूण फाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्षेत्र:

  • मेधावी एवं निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व करियर मार्गदर्शन
  • गरीब परिवारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
  • प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण
  • वंचित एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भोजन व्यवस्था
  • मानवता एवं मानव अधिकारों की सुरक्षा
  • गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग
  • जरूरतमंदों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता व स्वास्थ्य सुविधाएँ
  • सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक विकास
  • महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक विकास
  • भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

No comments:

Post a Comment