Sunday, 15 May 2022

A hospital bed, stretcher, blankets, clothing, and ration supplies have been sent to the village of Paw, Post Office - Newli, District - Tehri Garhwal, for Mr. Dibyagankishan Lal. (श्री दिव्यांग किशन लाल के लिए ग्राम पाव, पोस्ट ऑफिस – नेवली, जिला – टिहरी गढ़वाल में अस्पताल का बेड, स्ट्रेचर, कंबल, कपड़े एवं राशन सामग्री भेजी गई)

 

Support Commitment for Basanti Devi Ji and Her Divyang Son
Date: Sunday, 15 May, 2022
Location: Gram Panchayat Paw, Post Office Newli, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation received a heartfelt letter from Smt. Basanti Devi Ji, an elderly resident of Gram Panchayat Paw, Tehri Garhwal.

In her letter, she shared the hardships she has been facing since the passing of her husband. She is solely responsible for taking care of her younger son, Kishan Lal Ji (36 years old), who is 100% physically disabled and has no source of livelihood.

Her elder son works as a daily wage laborer, but his limited income is not sufficient to support the entire family. Due to his complete disability, Kishan Lal Ji does not have an Aadhaar card, which makes him ineligible for receiving any government disability pension benefits.

This situation has placed a heavy financial and emotional burden on Basanti Devi Ji, who is already struggling at an advanced age. With no stable means of support, the family has been facing extremely difficult circumstances.

Understanding the seriousness of the situation, Samoon Foundation has pledged to extend all possible assistance to this distressed mother and her family, and remains committed to supporting them in every possible way.

Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


बसंती देवी जी एवं उनके दिव्यांग पुत्र हेतु सहायता का संकल्प
दिनांक: रविवार, 15 मई 2022
स्थान: ग्राम पंचायत पाव, पोस्ट ऑफिस न्यूली, जिला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन को ग्राम पंचायत पाव, टिहरी गढ़वाल की बुजुर्ग निवासी श्रीमती बसंती देवी जी का एक भावनात्मक निवेदन पत्र प्राप्त हुआ।

अपने पत्र में उन्होंने पति के निधन के बाद की कठिन परिस्थितियों का उल्लेख किया। उनके छोटे पुत्र किशन लाल (आयु 36 वर्ष) 100% दिव्यांग हैं और उनके पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी बसंती देवी जी के ऊपर है।

परिवार का बड़ा बेटा मजदूरी करता है, लेकिन उसकी आय पूरे परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। किशन लाल जी का पूर्ण रूप से दिव्यांग होने के कारण अभी तक उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी विकलांग पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस कारण बसंती देवी जी, जो स्वयं बुजुर्ग हैं, अत्यंत कठिन आर्थिक और मानसिक परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। परिवार के पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं है।

परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए समूण फाउंडेशन ने इस जरूरतमंद परिवार की हर संभव सहायता करने का संकल्प लिया है और आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित







No comments:

Post a Comment