Friday, 27 January 2023

Computer Certificate Distribution Program(.सम्पून फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रभात फेरी)

*Date: 15th August 2022*  
*Topic: Azadi Ka Amrit Mahotsav - Certificate Distribution & Prabhat Feri by Samoon Foundation*

*Content - English*
On the completion of *75 years of India's independence*, the entire nation was celebrating *Azadi Ka Amrit Mahotsav* with great enthusiasm. With a rich cultural heritage, we are moving forward on the path to become *Vishwa Guru* and *Atmanirbhar Bharat*, and today the entire country was adorned with the tricolor.

Working in the direction of *women empowerment, education, and skill training for youth*, the *Samoon Foundation* hoisted the tricolor and organized *Prabhat Feri* at all the centers run by it under the *Har Ghar Tiranga* campaign.

*1. Certificate Distribution Program*  
After the inauguration program of the center, certificates were distributed to the students who had completed their computer course. 

*2. Prabhat Feri Rally*  
A *Prabhat Feri rally* was organized under *Azadi Ka Amrit Mahotsav*, in which the trainees studying at the center along with the local public participated enthusiastically.

*3. At Samoon Sewing Knitting Training Center - Akhodi*  
After the inauguration program of *Samoon Sewing Knitting Training Center - Akhodi*, the *Samoon team, students, and all the local residents of the area* were present while taking out the Prabhat Feri.

The *Samoon family* expresses heartfelt gratitude to all its members, donors, and well-wishers, whose invaluable support and blessings have enabled the *Samoon Foundation* to continuously move forward on the path of service to humanity. All this is possible only because of your blessings and support.

---

*दिनांक: 15 अगस्त 2022*  
*विषय: आजादी का अमृत महोत्सव - सम्पून फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रभात फेरी*

*Content - Hindi*
भारत की आजादी को *75 वर्ष* पूर्ण होने पर *आजादी के अमृत महोत्सव* को समस्त देशवासी हर्षोल्लास के साथ मना रहे थे। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सजाए *विश्व गुरु* और *आत्मनिर्भर भारत* के पथ पर अग्रसर आज सम्पूर्ण भारतवर्ष तिरंगामय हो चुका था।

*महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण* की दिशा में कार्यरत *सम्पून फाउंडेशन* द्वारा संचालित सभी केंद्रों में *हर घर तिरंगा अभियान* के तहत तिरंगा फहराया गया और प्रभातफेरी निकाली गयी।

*1. प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम*  
केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात अपना कम्प्यूटर कोर्स पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरण किए गए।

*2. प्रभात फेरी रैली*  
*आजादी के अमृत महोत्सव* के उपलक्ष्य में *हर घर तिरंगा अभियान* के तहत *प्रभात फेरी रैली* निकली गई जिसमें केंद्र में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के साथ क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

*3. सम्पून सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - अखोड़ी में*  
सम्पून सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - अखोड़ी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रभात फेरी निकालते समय सम्पून टीम, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सम्पून परिवार अपने सभी सदस्यों, दानदाताओं और अनुयायियों का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता है जिनके अतुल्य सहयोग और आशीर्वाद से सम्पून फाउंडेशन मानवता की सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होते जा रहा है। यह सब आपके आशीर्वाद और सहयोग से ही सम्भव हो पा रहा है।

---











v  https://fb.watch/gRkRyFCJ6j/

https://fb.watch/gRkTrXjt3U/


No comments:

Post a Comment