*School Adoption & Digital Education Initiative*
*Location: Government Primary School, Saud, Uttarakhand*
On the request of Mrs. Indu Bhandari, teacher at Government Primary School, Saud, Samoon Foundation has taken a significant step by adopting the school. The aim is to develop it into the region’s first Digital School by providing modern educational tools and resources.
In the first phase of this initiative, the following equipment and learning materials have been provided to the school:
Computer
Projector
Cricket Kit
English Grammar Books
Microphone
Speaker
Vegetable & Fruit Copying Kit
Magnetic Alphabet Learning Kit
Magnetic Number Learning Kit
Color Pencils, Water Colors & Sketch Pen Sets
…and other essential materials.
Samoon Foundation will continuously monitor the academic progress of the students. If the students meet expectations and excel in their studies, bringing recognition to the school, the foundation will move to the second phase. In the next phase, Samoon will extend further support to develop this institution into a Model School at a larger scale.
This initiative reflects Samoon Foundation’s commitment to strengthening education and empowering young minds through modern learning methods.
Team Samoon – Dedicated to Humanity
*विद्यालय गोद लेने एवं डिजिटल शिक्षा पहल*
*स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सौड, उत्तराखंड*
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सौड की अध्यापिका श्रीमती इंदु भंडारी जी के निवेदन पर समूण परिवार ने इस विद्यालय को गोद लेने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के उपकरण उपलब्ध कराते हुए इस विद्यालय को क्षेत्र का पहला डिजिटल स्कूल बनाना है।
इस पहल के प्रथम चरण में विद्यालय को निम्नलिखित उपकरण एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की गई:
कंप्यूटर
प्रोजेक्टर
क्रिकेट किट
अंग्रेजी ग्रामर पुस्तकें
माइक्रोफोन
स्पीकर
वेजिटेबल एवं फ्रूट कॉपिंग किट
मैग्नेटिक अल्फाबेट लर्निंग किट
मैग्नेटिक नंबर लर्निंग किट
कलर पेंसिल, वाटर कलर एवं स्केच पेन सेट
आदि उपलब्ध कराए गए।
समूण टीम द्वारा विद्यार्थियों की प्रगति की निरंतर निगरानी की जाएगी। यदि विद्यार्थी अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और विद्यालय का नाम रोशन करते हैं, तो दूसरे चरण में इस विद्यालय को बड़े स्तर पर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु समूण परिवार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकता लाने और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टीम समूण – मानवता को समर्पित








































































