जहां सब जनवरी और दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड में अपने घरों में रजाई ओढ़ के
रहते हैं , वही हमारे कुछ भाई बहन इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे
सोने पर मजबूर हैं | उनके लिए समूण फाउंडेशन पिछले 7 सालों से हर साल कंबल
वितरण करती है। और इसी के तहत इस साल भी हमने 200 से 300 कंबल बांटने का
लक्ष्य रखा है । जिसमें से सौ से डेढ़ सौ कंबल हम अभी तक बांट चुके है । 3
दिन से लगातार ऋषिकेश की टीम रात को कंबल वितरण
कर रही है ताकि सही जरूरत मंद तक हम अपनी समूण पहुंचा सकें । इसी तरह से
रुद्रप्रयाग , टिहरी , पौड़ी, देवप्रयाग, प्रताप नगर , देहरादून ,कुमाऊं और
दिल्ली में भी समूण फाउंडेशन की विभिन्न टीमों द्वारा कंबल वितरण किए जा
रहे हैं।
इस कार्यक्रम में नीतू कंडवाल, सूरज कंडवाल, अनिल सिंह,
अजय पंत, अनिल रतूड़ी, विनोद रतूड़ी, नरेंद्र रावत आदि सदस्यों के सहयोग के
साथ साथ दिल्ली एनसीआर में रह रहे इन्जीनियर्स ग्रुप्स के माध्यम से 100
कम्बल दान स्वरूप प्राप्त हुए, अगले कुछ दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा
जिसमे 300 कम्बल वितरित किये जाएंगे
कृपया पोस्ट को #शेयर करके अपना समर्थन दें 🙏
विनोद सिँह जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Wednesday, 3 February 2021
समूण फाउंडेशन की टीम 3 दिन से लगातार ऋषिकेश की टीम रात को कंबल वितरण कर रही है
देहरादून एवँ ऋषिकेश में आज समूण परिवार के सदस्यों द्वारा जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए
18 January 2021
दिल्ली एनसीआर में रह रहे इंजिनियर्स ग्रुप के सौजन्य से देहरादून एवँ
ऋषिकेश में आज समूण परिवार के सदस्यों द्वारा जरुरतमंदों को कंबल वितरित
किए गए ।
विनोद जेठुडी - समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज पोस्ट को #शेयर करके समर्थन करें
https://www.facebook.com/samoonforhumanity/posts/2376797185788647
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत समूण फाउंडेशन
Date: 17 Jan 2021
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत समूण फाउंडेशन द्वारा चमोली के ग्राम
सभा - ल्वाह, विकाश खँड - दशोली में खुलने वाला सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण
केंद्र के लिए सिलाई मशीनों को लेकर सम्मानित सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी
ल्वाह गांव पहुंचे, जिनका महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा स्वागत किया
गया और विश्वास दिलाया गया कि गांव की महिलाएं एवं बालिकाएं द्वारा तन मन
और धन से यहां पर सिलाई एवं बुनाई का काम सिखेंगे।
विनोद जेठुडी - समूण परिवार
मानवत की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to support
https://www.facebook.com/samoonforhumanity/posts/2375719405896425
बहुत जल्द चमोली में भी एक और इसी तरह का केंद्र खोलने हेतु प्रयासरत हैं ।
समूण सिलाई एवँ बुनाई प्रशिक्षण केंद्र रूमधार - टिहरी गढ़वाल। बहुत जल्द
चमोली में भी एक और इसी तरह का केंद्र खोलने हेतु प्रयासरत हैं ।
समूण परिवार
स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
Date: 24 Dec 2020
उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर
Date: 25 Dec 2020
उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह की कुछ झलकियां ।
स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जन्मस्थली अखोडी
आप सभी सम्मानित करूण हर्दय के सदस्यों, दानदाताओं एवं अनुयारियों के अथक
प्रयास एवं सहयोग से हम समूण को शुन्य से इस स्तर पर ले आयेँ है कि आज समूण
फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण एवँ कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के साथ साथ
3 कार्यालयों का बखूबी से संचालन हो रहा है और इन केंद्रों के माध्यम से
सैकड़ों लाभार्थी जिनमे विद्यार्थी, महिलाएं एवं बालिकाएं निशुल्क
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और लगातार प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है ।
टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की
जन्मस्थली अखोडी में कल 24 दिसंबर 2020 को उनके जन्म दिवस के शुभ अवसर पर
समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का ऑफिसियल शुभारंभ होने जा
रहा है । समूण परिवार के सम्मानित सदस्य *बचन सिंह रावत जी एवं रमेश
नैथानी जी के सौजन्य से तथा विजय मोहन पैन्यूली जी* के दिशा निर्देशन में
संचालित इस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से निकटवर्ती ग्रामीण
क्षेत्रों के निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कम्प्यूटर
प्रशिक्षण के साथ-साथ क्षेत्र के चयनित जरूरतमंद परिवारों तक अपनी अमूल्य
*समूण* पहुंचाई जाएगी ।
इसके साथ ही सम्मानित सदस्य श्री *दर्शन लाल
आर्य जी* द्वारा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखोडी के बच्चों के
उज्वल भविष्य हेतु कम्प्यूटर व प्रिन्टर दान स्वरूप भेंट किय जाएंगे ।
आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप इस कार्यक्रम में शामिल होकर आप हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करने का कष्ट करेंगे ।
आपका धन्यवाद 🙏🏻
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
समूण कम्प्युटर प्रशिक्षण केन्द्र सुमाडी रुद्रप्रयाग
Date: 23 Dec 2020
बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं हमे इन बच्चोँ को आगे बढ़ने का अवसर देकर हर क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए तैयार करना है, जिससे देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकें।
हर बच्चे में प्रतिभा है बस उस प्रतिभा को अवसर प्रदान कर निखारने की आवश्यकता है।
समूण फाउंडेशन का प्रयास हर विध्यार्थी को बेहतर शिक्षा के साथ साथ कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना
समूण कम्प्युटर प्रशिक्षण केन्द्र - सुमाडी रुद्रप्रयाग
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Tuesday, 12 January 2021
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्रोँ मे महिलाएँ निरंतर सिलाई और बुनाई का काम सीख रही है
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्रोँ मे महिलाएँ निरंतर सिलाई और बुनाई का काम
सीख रही है । ऋषिकेश से ऊन खरिद कर इन सिलाई केंद्रोँ तक पहुँचाया जा रहा
है जिनसे टोपी और स्वीटर एत्यादी बनाएँ जा रहेँ है ।
महिला
सशक्तिकरण की दिशा मे महिलाओँ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए येसे और भी
सिलाई, कढाई और बुनाई केंद्र खोलने हेतु समूण परिवार हर सम्भव प्रयासरत हैँ
।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
महिला सशक्तिकरण की दिशा मे कार्यरत
प्लीज #शेयर करके समर्थन करेँ
समूण कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से हम बेहतर कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत हैं
#Samoon_Computer_training_institute
में विद्यार्थियों द्वारा पिछले 1 सप्ताह की गई प्रैक्टिकल और थ्योरी
कंप्यूटर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं वास्तविकता को साप्ताहिक और मासिक
परीक्षाओं के माध्यम से निरक्षण किया जा रहा है । शिक्षा की गुणवत्ता में
सुधार लाने तथा विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति भय दूर करने के अलावा
नकल रहित परीक्षा करवाना मुख्य उद्देश्य है । ऐसे परीक्षाओं के माध्यम से
बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगी और परिणाम भी बेहतर होंगे क्योंकि आज के
बच्चे हमारे देश के भविष्य निर्माता है।
समूण कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से हम बेहतर कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत हैं ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार










































