Monday, 26 September 2022

पांयां कोटी मे निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर और ऑक्सीमीटर का वितरण किया गय।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)

आज दिनाँक 22/05/ 2022 को समूण फाउंडेशन की टिहरी टीम द्वारा ग्राम पंचायत पाख पन्यांकोटी, घनसाली, टिहरी गढ़वाल में निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर और ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया एवं कोरोना संक्रमण से कैसे बचें औऱ संक्रमण की चैन को ब्रेक करने हेतु जागरूक किया गया।



v 
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2502258223242542&id=116774188457636


डालधार, अखोड़ी,टिहरी गढ़वाल में जरूरतमन्दों को मास्क, सेनेटाइजर एवं ऑक्सीमीटर विरतण किए गए एवं गाँववासियों को जागरूक किया गया।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)


गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डल में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर एवं राशन की किटें वितरण अभियान में आज दिनाँक 22/05/2021 को समूण फॉउंडेशन द्वारा डालधार अखोड़ी में निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर एवं ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया और साथ ही समस्त ग्राम वासियों को जागरूक भी किया गया|




ग्राम पंचायत सौड़ पट्टी भिलंग घनसाली टिहरी गढ़वाल में गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं एवं जरूरत मन्द परिवारों को राशन की किटें, मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर आदि निःशुल्क वितरित किये गए।

 

DATED: 22  MAY 2021 (FRIDAY)

 

दिनाँक 21/05/2021 को समूण फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत सौड़ पट्टी भिलंग घनसाली टिहरी गढ़वाल में गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं एवं जरूरत मन्द परिवारों को राशन की किटें, मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर आदि निःशुल्क वितरित किये गये ताकि लोग घरों से बहार ना आये और संक्रमण की इस चैन को ब्रेक कर खुद को, गांव को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकें एवं लोगों को जागरूक किया गया की किस तरह से हम कोरोना संक्रमण से बचें और अपने गांव, अपने राज्य, अपने देश को किस प्रकार कोरोना संक्रमण की इस महामारी से मुक्त करें।










  ADDITONAL LINKS

v  https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2501943103274054&id=116774188457636


दून हॉस्पिटल और महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के साथ-साथ सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब, असहाय और बेबस लोगों को भोजन के डिब्बे वितरित किए गए ।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)

दून हॉस्पिटल और महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के साथ-साथ सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब, असहाय और बेबस लोगों को भोजन के डिब्बे वितरित किए गए । 

समूण फाउंडेशन की देहरादून टीम प्रत्येक दिन 100 लोगों के लिए खाना बना रही है और इन्हें वितरित कर रही थी  । धीरे धीरे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी ।






ग्राम जाखाल, विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग में समूण के सम्मानित सदस्य विशन सिंह जी द्वारा माक्स सैनिटाइजर आदि वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को बांटे गए।

 

DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)


आज दिनांक 21/05/ 2021 को ग्राम जाखाल, विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग में समूण के सम्मानित सदस्य विशन सिंह जी द्वारा माक्स सैनिटाइजर आदि वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को बांटे गए।

 








ग्राम पंचायत मुसाढुँग, विकासखण्ड- जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग में कोविड- 19 की सैम्पलिंग के दौरान मास्क, सैनिटाईजर, ऑक्सीमीटर इत्यादि लोगों को वितरण किये गए|

 DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)

सम्मानित सदस्य दरमियान जखवाल जी द्वारा ग्राम पंचायत मुसाढुँग, विकासखण्ड- जखोली, जिला-

 रुद्रप्रयाग में कोविड- 19 की सैम्पलिंग के दौरान मास्क, सैनिटाईजर, ऑक्सीमीटर इत्यादि लोगों को

 वितरण किये गए और कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक भी किये गए ।




रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी व लस्या पट्टी के लिए वहाँ पर जमीनी स्तर पर कार्य किया गया था।

 

DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)

रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी व लस्या पट्टी के लिए वहाँ पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही टीम के

 सम्मानित सदस्य अनिल जी को सामान सौंपते हुए।






समूण फॉउंडेशन द्वारा बेलेश्वर पट्टी केमर घनसाली टिहरी गढ़वाल में राहगीरों/साधु-संतों को मास्क, सेनेटाइजर बांटे गए

 

DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)



फॉउंडेशन द्वारा बेलेश्वर पट्टी केमर घनसाली टिहरी गढ़वाल में राहगीरों/साधु-संतों को मास्क, सेनेटाइजर बांटे गए और साथ मे जागरूक भी किया गया।

Saturday, 24 September 2022

भरवा, कटल, धनोल्टी विधानसभा, टिहरी गढ़वाल में मास्क सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर इत्यादी वितरित कीया गया था।


DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)

भरवा, कटल, धनोल्टी विधानसभा, टिहरी गढ़वाल में मास्क सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर इत्यादी वितरित की गई । सेनेटाइजर वितरण हेतु गोपाल उनियाल जी, मनोज उनियाल जी, केशव सिंह रावत जी आदि लोगों का सहयोग प्रदान हुआ ।







महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एडमिट हुए पेशेंट के साथ रह रहे अटेंडेंस को खाने की बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

 DATED: 20  MAY 2021 (THUSRDAY)

देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एडमिट हुए पेशेंट के साथ रह रहे अटेंडेंस को खाने की बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था , जिसको मद्देनजर रखते हुए  100 व्यक्तियों के लिए प्रतिदिन के हिसाब से समूण परिवार की समर्पित सदस्य #वंदना_रावत जी अपने घर में खाना बना रही थी।  और मरीजों के अटेंडेंट्स तक पहुंचा रही थी।   


मानवता की सेवा के प्रति वंदना जी का यह प्रयास वास्तव में सराहनीय था