Thursday, 29 September 2022

ग्राम सभा लोल्टी, पो० तुंगेश्वर, थराली चमोली गढ़वाल भेजा कोविड रिलीफ मैटिरयल।

 

DATED: 06  JUN 2021 (SUNDAY)

 ग्राम सभा लोल्टी, पो० तुंगेश्वर, थराली चमोली गढ़वाल भेजा कोविड रिलीफ मैटिरयल। स्थानीय युवा गंभीर सिंह रावत जी के निरंतर निवेदन पर गांव के टेक्सी वाहन स्वामी श्री देवेंद्र जी के सहयोग से भेजी गयी राहत सामग्री।












v  https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2517264928408538/



At the request of Shri Neeraj Negi Ji, COVID relief materials were sent to the remote village of Ghimtoli near Chopta, Talla Nagpur.

 

DATED: 05  JUN 2021 (SATURDAY)


श्री नीरज नेगी जी के अनुरोध पर _Relief_#Covid Materials को दूर-दराज के गाँव - चोपता तल्ला नागपुर के पास घिमटोली में भेज दिया गया था ।  श्री नीरज नेगी और कैब मालिक श्री प्रदीप नेगी को धन्यवाद देना चाहते थे  कि उन्होंने दूर-दराज के गांवों की सेवा करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी मदद की थी। 





Samoon was sent at the request of Area Panchayat Member Mrs. Prati Naudiyal Ji.

 DATED: 05  JUN 2021 (SATURDAY)


उस दिन  ग्राम भरीक पोस्ट पैठनी, थलीसैण पौड़ी गढ़वाल भेजी कवीड रिलीफ आइटम्स। वहां की सम्मानित क्षेत्रपंचायत सदस्य श्रीमती प्रति नौडियाल जी के निवेदन पर भेजी गयी समूण। पुनः एक बार वाहन स्वामी पंकज रावत भाई की निशुल्क ट्रांसपोर्ट सहयोग के माध्यम से भेजी गयी सामग्री। भाई पंकज जैसे सभी सहयोगियों का तहे दिल से धन्यवाद











ADDITONAL LINKS

v  https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2515283918606639/


मानवता का धर्म निभाकर जितना हो सकता था पेंसेटोँ तक दवाईयाँ पहुँचाई गई।

 

DATED: 03  JUN 2021 (THURSDAY)

देहरादून के महेंत इंद्रेश होस्पिटल मे लगातार समूण परिवार की टीम कोरोना पेसेंटस तक लगातार खाना पहुंचा रहा था। इन कोरोना पेसेंट मे अधिकतर येसे लोग थे  जिनके पास दवाई खरिदने तक के पैंसे नही थे तो वह हमारी टीम से दवाई खरिदने हेतु सहयोग मांग रहेँ थे  और हम भी मानवता का धर्म निभाकर जितना हो सकता था पेंसेटोँ तक दवाईयाँ पहुँचा रहे थे । 

यह सब सम्भव हो पा रहा था  उन  सभी करुण हर्दय के दान दाताओँ द्वारा जो समूण मे मानवता की सेवा हेतु निरंतर दान कर रहे थे । 

















https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2513691872099177/



श्रीमती चंदा देवी व बीना देवी जी को राशन वितरित किया गया।

 

DATED: 01  JUN 2021 (TUSEDAY)

 समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य नंदकिसोर राणा जी सौजन्य से ग्राम सभा टूनेटा विकासखंड जखोली जिला रुद्रप्रयाग में श्रीमती चंदा देवी व बीना देवी जी को राशन वितरित किया गया।



रूमधार, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 31 मई 2021 को ग्रामीणों को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित किए गए।

 

DATED: 01  JUN 2021 (TUESDAY)


समूण फाउंडेशन के समर्पित सदस्या मालती भट्ट जी और पद्मा उनियाल जी द्वारा ग्राम सभा - रूमधार, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 31 मई 2021 को ग्रामीणों को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित किए गए और साथ ही कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया था ।










https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2511545405647157

ग्राम बड़ेथ, ढाईज्यूला पौड़ी गढ़वाल निवासी फार्मेसिस्ट विकास सिंह जी के निवेदन पर समूण फॉउंडेशन द्वारा भेजे गए मास्क व् सेनेराइज़र्स।

 

DATED: 01  JUN 2021 (TUESDAY)


ग्राम बड़ेथ, ढाईज्यूला पौड़ी गढ़वाल निवासी फार्मेसिस्ट विकास सिंह जी के निवेदन पर समूण फॉउंडेशन द्वारा भेजे गए मास्क व् सेनेराइज़र्स। विकास सिहं जैसे युवाओं का धन्यवाद, इन  जैसे स्वयंसेवियों के बल पर ही समूण फॉउण्डेश सुदूर पहाड़ी गांवों तक पहुँच पा रहे थे ।




मास्क और सेनेटाइज़र्स से किया बारातियों का स्वागत।

DATED: 31  MAY 2021 (MONDAY)


 समूण फॉउंडेशन के वोलिएंटर्स ने शादी में बांटे मास्क -सेनेटाइज़र्स। 

 ग्राम सभा सरपाणी जिला चमोली में हुई ये अनोखी पहल। 

 ग्राम भेटी से ग्राम सरपाणी आयी थी बारात। 

 सभी ने की इस पहल की जमकर तारीफ।

 स्थानीय युवा दिनेश भंडारी ने समूण फॉउंडेशन के सहयोग से वैवाहिक कार्यक्रम में बाटें मास्क व् सेनेटाइज़र्स। 

 आस पास के गावों में भी हो रही थी इस पहल की चर्चा। 

मुश्किल से मुश्किल हालत में भी खुद के वजूद को बनाये रखना, बेहद दुर्गम व् निर्जन पहाड़ों पर जीवन को सृजन कर हमारे पूर्वजों ने जो यह हर हालत में ढल जाने की क्षमता हमे विरासत दी है उसके अंश आज भी हममे कहीं न कहीं नजर आते हैं, तभी तो उस दिन  भी हम तमाम असुविधाओं अविकास व् प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों को झेल कर भी हम अपने पहाड़ों पर बसे हैं अपने रीति रिवाज और संस्कृति बचाये हुए हैं, हर परिस्थिति के अनुरूप ढल जाने की जो कला हम पहाड़ियों में है शायद ही वह कला इतनी निपुणता से कहीं और होगी, और आज इसी की एक बानगी फिर देखने को मिली जब ग्रामसभा सरपाणी जिला चमोली में एक बेटी का विवाह हुआ व् बारात ग्राम भेटि से आयी थी , सब कुछ सामान्य ही था लेकिन घराती इस विवाह में बारातियों के स्वागत में फूल-मालाएं नहीं बल्कि मास्क व् सेनेटाइज़र्स लिए स्वागत में खड़े थे। 













स्वागत की बारातियों को बिलकुल उम्मीद न थी लेकिन स्वागत में मास्क और सेनेटाइजर लेकर बाराती भी खुश नजर आये, सभी के लिए यह पहला-पहल अनुभव था, सब के चहरे पर मुस्कान थी व् ग्राम सरपाणी के युवाओं की इस पहल की सबने सराहना की। क्या घराती क्या बराती सबने इस कदम को खूब पसंद किया और इसके महत्व को स्वीकार किया। विवाह में शामिल अन्य कई गांव के लोगों ने इस पहल को अपने-अपने गांवों के वैवाहिक कार्यक्रमों में दोहराने की बात कही। इस तरह ग्राम सरपाणी के युवाओं ने पुरे देश और दुनिया को यह संदेश दिया कि कोई हालत मुश्किल नहीं यदि आपने स्वयं को बदलने की व् नई शुरुवात करने की इक्षाशक्ति हो, और जिस तहर सभी लोगों ने इस कदम की सराहना की है उससे साफ संदेश जाता है की हम पहाड़ी भले ही अपनी संस्कृति रीती रिवाजों के प्रति संवेदनशील हों लेकिन आधुनिकता के साथ हमे कदम ताल करने में कोई गुरेज नहीं, हमें अपनी परम्पराएं पसंद हैं पर हम रूढ़िवादी बिलकुल नहीं, और हमारी यही सोच हमे दुनिया में एक अलग पहचान दिलाती है। ग्राम सरपाणी में मास्क व् सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने में लिए समूण फॉउंडेशन का बहुत बहुत धन्यवाद, यदि यह पहल परंपरा बनती है तो कहीं न कहीं समूण फॉउंडेशन इसके मुख्य कारकों में गिनी जाएगी। 

समूण फाउंडेशन रुद्रप्रयाग कार्यालय द्वारा अरविंद चौहान जी को ग्रामसभा -जखोली के लिए माक्स सैनिटाइजर व ऑक्सीमीटर दिए गए।

 

DATED: 31  MAY 2021 (MONDAY)




लगातार उत्तराखंड के कई जिलों में समूण फॉउंडेशन द्वारा मास्क, ऑक्सीमीटर , सैनिटाइजर एवं राशन की किटें वितरित की गई थी।

 

DATED: 31  MAY 2021 (MONDAY)

कोरोना की दूसरी लहर से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित निर्धन, असहाय एवं विधवा महिलाओं के परिवारों को लगातार उत्तराखंड के कई जिलों में समूण फॉउंडेशन द्वारा मास्क, ऑक्सीमीटर , सैनिटाइजर एवं राशन की किटें वितरित की गई एवं साथ में गांव गांव जा कर गांव वासियों को समूण फाउंडेशन की टीम जागरूक भी किया गया । गांव के बुद्धिजीवी लोग, समाजसेवी समूण फॉउंडेशन के इस पुनीत कार्य में स्वागत और आभार प्रकट कर रहे थे और अन्य संस्थाओं एवं सक्षम व्यक्तियों को भी इस तरह के कार्य करने हेतु समूण फॉउंडेशन का उदाहरण देकर मदद के लिये आगे आने को कह रहे थे  हमारा उद्देश्य था  इस महामारी में हम ज्यादा से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित परिवारों की मदद करना, गांववासियों को जागरूक करना था ।

ग्राम पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल के लिए उस दिन भेजी गयी समूण। सवारी वहान चालक मनोज जी के सहयोग से ग्रामवासी भुप्पी रावत जी व् ग्राम प्रधान जी के निवेदन पर १०० सेनेटाइजर व् २०० मास्क भेजे गए।