Monday, 26 September 2022

समूण फाउंडेशन ने की कुर्न गाँव ऑक्सीजन सिलेन्डर बेड की सुविधा प्रदान की।

 DATED: 23  MAY 2021 (SUNDAY)

हर एक जान को बचाने के लिए हम हर संभव प्रयासरत थे  । Samoon Foundation ने कुर्न गांव के ग्राम प्रधान पुष्पा रावत जी के निवेदन पर दो ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाकर गांव में ही ऑक्सीजन बेड की सुविधा की गई । पुष्पा रावत जी की तरह जागरूक प्रधान बनते हुए यदि आपके गांव में भी आपको ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन बेड की आवश्यकता है तो तुरंत समूण फाउंडेशन से संपर्क करें हम आप तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे ताकि ऑक्सीजन के अभाव में किसी की जान न जाए ।

हमारा प्रयास था  कि गाँवो मे ही कोविड मरिजोँ का ईलाज हो जिसके लिए उन्हे बडे शहरोँ मे ना जाना पडे इसलिए समूण फाउंडेशन के माध्यम से उन गाँवोँ मे ओक्सीजन बेड उपलब्ध करवाया जा रहा थे  जहाँ पर अधिक कोविड पेसेंट है और लोगोँ को साँस लेने मे दिक्कतेँ हो रही थी।





 





ADDITONAL LINKS

https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2503012866500411

नौसारी, विकास खण्ड - जखोली, रुद्रप्रयाग में गांव वालों को मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर के साथ-साथ राशन भी वितरित की गई।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)

आज दिनाँक 22.05.2021 को रुद्रप्रयाग टीम द्वारा ग्राम सभा बुडना, नौसारी, विकास खण्ड - जखोली, रुद्रप्रयाग में गांव वालों को मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर के साथ-साथ राशन भी वितरित की गई और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।










v  https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2502672636534434&id=116774188457636


समूण फाउंडेशन की देहरादून टीम द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर लोगों के लिए खाने के पैकेट वितरित किया गया।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)

समूण फाउंडेशन की देहरादून टीम द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर लोगों के लिए खाने के पैकेट वितरित किए गए और साथ ही महंत इंद्रेश हॉस्पिटल और दून हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ रह रहे अटेंडेंट्स को खाना पहुंचाया गया, यह क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी था।










v  https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2502636996537998&id=116774188457636


पांयां कोटी मे निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर और ऑक्सीमीटर का वितरण किया गय।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)

आज दिनाँक 22/05/ 2022 को समूण फाउंडेशन की टिहरी टीम द्वारा ग्राम पंचायत पाख पन्यांकोटी, घनसाली, टिहरी गढ़वाल में निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर और ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया एवं कोरोना संक्रमण से कैसे बचें औऱ संक्रमण की चैन को ब्रेक करने हेतु जागरूक किया गया।



v 
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2502258223242542&id=116774188457636


डालधार, अखोड़ी,टिहरी गढ़वाल में जरूरतमन्दों को मास्क, सेनेटाइजर एवं ऑक्सीमीटर विरतण किए गए एवं गाँववासियों को जागरूक किया गया।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)


गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डल में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर एवं राशन की किटें वितरण अभियान में आज दिनाँक 22/05/2021 को समूण फॉउंडेशन द्वारा डालधार अखोड़ी में निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर एवं ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया और साथ ही समस्त ग्राम वासियों को जागरूक भी किया गया|




ग्राम पंचायत सौड़ पट्टी भिलंग घनसाली टिहरी गढ़वाल में गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं एवं जरूरत मन्द परिवारों को राशन की किटें, मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर आदि निःशुल्क वितरित किये गए।

 

DATED: 22  MAY 2021 (FRIDAY)

 

दिनाँक 21/05/2021 को समूण फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत सौड़ पट्टी भिलंग घनसाली टिहरी गढ़वाल में गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं एवं जरूरत मन्द परिवारों को राशन की किटें, मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर आदि निःशुल्क वितरित किये गये ताकि लोग घरों से बहार ना आये और संक्रमण की इस चैन को ब्रेक कर खुद को, गांव को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकें एवं लोगों को जागरूक किया गया की किस तरह से हम कोरोना संक्रमण से बचें और अपने गांव, अपने राज्य, अपने देश को किस प्रकार कोरोना संक्रमण की इस महामारी से मुक्त करें।










  ADDITONAL LINKS

v  https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2501943103274054&id=116774188457636


दून हॉस्पिटल और महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के साथ-साथ सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब, असहाय और बेबस लोगों को भोजन के डिब्बे वितरित किए गए ।

 

DATED: 22  MAY 2021 (SATURDAY)

दून हॉस्पिटल और महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के साथ-साथ सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब, असहाय और बेबस लोगों को भोजन के डिब्बे वितरित किए गए । 

समूण फाउंडेशन की देहरादून टीम प्रत्येक दिन 100 लोगों के लिए खाना बना रही है और इन्हें वितरित कर रही थी  । धीरे धीरे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी ।






ग्राम जाखाल, विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग में समूण के सम्मानित सदस्य विशन सिंह जी द्वारा माक्स सैनिटाइजर आदि वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को बांटे गए।

 

DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)


आज दिनांक 21/05/ 2021 को ग्राम जाखाल, विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग में समूण के सम्मानित सदस्य विशन सिंह जी द्वारा माक्स सैनिटाइजर आदि वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को बांटे गए।

 








ग्राम पंचायत मुसाढुँग, विकासखण्ड- जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग में कोविड- 19 की सैम्पलिंग के दौरान मास्क, सैनिटाईजर, ऑक्सीमीटर इत्यादि लोगों को वितरण किये गए|

 DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)

सम्मानित सदस्य दरमियान जखवाल जी द्वारा ग्राम पंचायत मुसाढुँग, विकासखण्ड- जखोली, जिला-

 रुद्रप्रयाग में कोविड- 19 की सैम्पलिंग के दौरान मास्क, सैनिटाईजर, ऑक्सीमीटर इत्यादि लोगों को

 वितरण किये गए और कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक भी किये गए ।




रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी व लस्या पट्टी के लिए वहाँ पर जमीनी स्तर पर कार्य किया गया था।

 

DATED: 21  MAY 2021 (FRIDAY)

रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी व लस्या पट्टी के लिए वहाँ पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही टीम के

 सम्मानित सदस्य अनिल जी को सामान सौंपते हुए।